
मौसम बदलने के साथ हमारी डाइट में भी बदलाव जरूरी है। जैसे कि सर्दियों में हमें उन चीजों का ज्यादा सेवन करना चाहिए जो कि गर्म हो और शरीर की एनर्जी बूस्ट करें। पर जब हम बात नाश्ते की करते हैं तो इन तमाम चीजों को ध्यान में रख कर नाश्ता बनाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। जी हां, दरअसल नाश्ता बनाने में थोड़ा समय लगता है और सर्दियों की सुबह हम बाकी दिनों की तुलना में लेट उठते हैं। तो, ऐसी स्थिति में हमें फटाफट नाश्ता रेसिपी (healthy breakfast recipes) का चुनाव करना होगा जो कि जल्दी बने साथ ही खाने में हेल्दी और एनर्जी बूस्टर हो। तो, आइए जानते हैं सर्दियों के लिए ऐसी 5 ब्रेकफास्ट रेसिपी जो कि शरीर को गर्म रखने के साथ इम्यूनिटी बूस्टर भी है।

सर्दियों की ब्रेकफास्ट रेसिपी-Healthy breakfast recipes for winters
1. ओट्स पालक का पराठा
ओट्स और पालक का पराठा सर्दियों के लिए एक बेस्ट ब्रेकफास्ट रेसिपी है। ऐसा इसलिए कि इसे डायबिटीज, दिल के मरीज और यहां तक कि वेट लॉस करने वाले भी खा सकते हैं। साथ ही आप अपने बच्चों को भी नाश्ते में ये खिला सकते हैं। दरअसल, ओट्स ओमेगा-3 से भरपूर होता है, जो कि ब्रेन बूस्टर है तो, पालक प्रोटीन से भरपूर है जो कि एनर्जी देने के साथ शरीर में गर्मी पैदा करता है। साथ ही ये दोनों लंबे समय तक पेट भरने का काम करते हैं जिससे कि आपको बार-बार भूख नहीं लगती है और आपकी दूसरी डाइट का समय भी प्रभावित नहीं होता है। इसे बनाने के लिए
- -पालक को चुन कर और धो कर बारीक बारीक काट लें।
- - अब एक कटोरी ओट्स का आटा और आधी कटोरी गेहूं और चने का आटा लें।
- - अब इसमें प्लाज, लहसुन, हरी मिर्च और अदरक बारीक काट कर मिलाएं।
- -जीरा और ऑयल मिलाएं।
- -सब को अच्छे से गुंद दें। अब नॉर्मल पराठा बनाएं।
इसे भी पढ़ें : सर्दियों में शिशु को जुकाम-खांसी जैसी सीजनल बीमारियों से बचाने के लिए खिलाएं ये 6 फूड्स, बढ़ेगी इम्यूनिटी
2. रागी की खीर
रागी की खीर खाने में बहुत टेस्टी होती है और इसे आपके बच्चे भी खूब पसंद करते हैं। रागी में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है जो कि एनर्जी बूस्टर है। दूसरा इसमें कैल्शियम होता है जो कि हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है और सर्दियों में जोड़ों के दर्द से बचाव में मदद करता है। रागी की एक खास बात ये भी है कि ये आयरन से भरपूर है और खून की कमी को दूर कर सकता है। इसके अलावा कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में भी मददगार है और डायबिटीज और दिल के मरीजों दोनों के लिए ही फायदेमंद है। इसे बनाने के लिए
- -रागी को पीस कर रख लें।
- -अब थोड़ा गाजर पीस लें।
- -अब एक पैन में दूध डालें और पीसी हुई रागी और गाजर को डालें।
- -थोड़ी देर पकाएं। अब इसमें चिया सीड्स डालें।
- -अब गैस बंद कर दें और एक चम्मच गुड़ का पाउडर मिला लें।
- -अब सबको अच्छे से मिलाएं और सर्व करें।
3. एप्पल और ओट्स स्मूदी
सेब हर किसी को हर दिन खाना चाहिए क्योंकि ये कुछ ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है जो कि आपको कई बीमारियों से बचाव में मदद करता है। पर अगर आप सेब ऐसे नहीं खाना चाहते हैं तो आप इससे स्मूदी बना कर खा सकते हैं। आप ओट्स के साथ इसकी स्मूदी बना सकते हैं। ओट्स जहां फाइबर से भरपूर है वहीं इसमें ओमेगा-3 भी है। तो, सेब के फायदे कई हैं। ये पेट के लिए हेल्दी है और हमें दिल की बीमारियों से बचाने का काम करता है। इस स्मूदी को बनाने के लिए
- -बादाम और ओट्स, चिया सीड्स, दालचीनी पाउडर और 1 सेब लें।
- -अब सबको एक साथ मिला कर ब्लैंड कर लें।
- -अब एक पैन में ये ब्लैंड किया हुआ पेस्ट डालें और इसमें ऊपर से हल्का सा पानी मिलाएं।
- -अब गुड़ मिलाएं। थोड़ा पकने दें और गाढ़ा ना होने दें। अब गैस बंद कर लें।
- -अब इसे सर्व करें।
इसे भी पढ़ें : ज्यादा सोचने के कारण आपको भी रात में नहीं आती नींद? अपने खाने में शामिल करें ये पोषक तत्व, दूर होगी समस्या
4. अंडे की भूर्जी पराठा
आप अंडे की भूर्जी बना कर और पराठे में डाल कर एक रोल बना सकते हैं और इसे खा सकते हैं। अंडा एनर्जी बूस्टर होने के साथ प्रोटीन से भरपूर है। ये ब्रेकफास्ट के लिए पर्फेक्ट है। आप इसे रोज नाश्ते में खा सकते हैं। ये पेट भर देगा और दिन भर एनर्जेटिक रखेगा।
5. मूंगफली, बादाम और तिल का रायता और रोटी
अगर आप बार-बार कुछ नहीं बनाना चाहते हो आपको मूंगफली, बादाम और तिल का रायता बना कर रखना चाहिए और फिर हर दिन सुबह इसके साथ रोटी या पराठा बना कर खाएं। इस रायते को बनाने के लिए
- - मूंगफली, बादाम और सफेद तिल लें।
- -सबको हल्का भून कर पीस कर रख लें।
- -अब जिस दिन आपको रायता खाना हो दही लें। उसमें ये पाउडर मिलाएं। हल्का नमक, बारीक कटी हुई धनिया और चार्ट मसाला मिलाएं।
- -अब रोटी और पराठे के साथ इसे खाएं।
इस तरह आप इन हेल्दी नाश्ता रेसिपी को अपना सकते हैं। इनमें प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स और फाइबर ज्यादा होते हैं। आप डायबिटीज के मरीज हों या दिल के या फिर आपको पेट की समस्याएं हों, आप इन चीजों को खा सकते हैं।
All images credit: freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version