Expert

आटा गूथते वक्त मिलाएं जरा-सा सहजन पाउडर, सेहत को मिलेंगे कई फायदे

Drumstick Powder Benefits: आटा गुथते वक्त अगर आप जरा-सा सहजन पाउडर मिलाते हैं, तो यह सेहत के लिए पोष्टिक आहार बन जाएगा। जानें इसके क्या फायदे हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
आटा गूथते वक्त मिलाएं जरा-सा सहजन पाउडर, सेहत को मिलेंगे कई फायदे


How to use moringa powder in baking: सहजन यानी मोरिंगा के फायदों के बारे में तो आपने जरूर सुना होगा? मोरिंगा एक प्रकार का पौधा जिसकी पत्तियों, फूलों, टहनी सभी का सेवन किया जा सकता है। इसे सूखाकर जब इसका पाउडर तैयार किया जाता है, तो इसे डेली डाइट में आसानी से शामिल किया जा सकता है। कई लोग इसे पानी या किसी डिश में डालकर खाते हैं। कई लोग मानते हैं कि अगर इसे आटे में गुथते वक्त इस्तेमाल किया जाए, तो इससे सेहत को ज्यादा फायदे मिलते हैं। इसके फायदों के बारे में जानने के लिए हमने नोएडा से डायटिशियन कामिनी सिन्हा से बात की।

01 - 2025-07-13T143251.831

शरीर को कई पोषक तत्व मिलेंगे- Full of Nutrients

सहजन पाउडर के साथ गुथे आटे की रोटी खाने से शरीर को कई पोषक तत्व मिलेंगे। सहजन में विटामिन ए, सी, ई होता है, जो आखों और इम्यूनिटी के लिए जरूरी होता है। इसमें कैल्शियम और आयरन होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हीमोग्लोबिन बनाए रखता है। सहजन पाउडर में पोटेशियम और मैग्नीशियम मौजूद होता है, जो मसल्स और नर्व फंक्शन के लिए जरूरी होता है।

इम्यूनिटी बूस्ट होती है- Boost Immunity

सहजन में एंटीऑक्सीडेंट और कई विटामिन्स मौजूद होते हैं। ये न्यूट्रिएंट्स इम्यूनिटी को मजबूत बनाते हैं जिससे बीमारियों और इंफेक्शन का खतरा कम होता है। इसका सेवन बदलते मौसम में तो जरूर करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- इन 5 समस्याओं में भूलकर भी न करें मोरिंगी की पत्तियों का सेवन, सेहत को पहुंच सकता है नुकसान

पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है- Improve Digestion

सहजन के पाउडर को आटे में मिलाने से यह पाचन तंत्र के लिए भी बेहतर काम करेगा। इसमें फाइबर अधिक मात्रा में होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। इससे बॉवल मूवमेंट रेगुलर होता है और बॉडी डिटॉक्सिफिकेशन में मदद मिलती है।

हार्ट हेल्दी रहता है- Healthy Heart

हार्ट को हेल्दी रखने के लिए भी सहजन का पाउडर फायदेमंद होता है। इसके सेवन से बॉडी में बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है और ब्लड सर्कुलेशन इम्प्रूव होता है। ये सभी फायदे हार्ट को हेल्दी रखने में भी मदद करते हैं।

एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण- Anti-inflammatory Properties

सहजन के पाउडर में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। ये शरीर में मौजूद सूजन कम करते हैं। इससे जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द की समस्या कम होती है। ये शरीर को बैक्टीरियल और फंगल इंफेक्शन से भी बचाते हैं।

इसे भी पढ़ें- मोरिंगा के फूल के साइड इफेक्ट्स क्या हैं? डॉक्टर से जानें

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद- Skin and Hair Health

सहजन पाउडर को त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें आयरन, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो स्किन और हेयर हेल्थ इम्प्रूव करने में मदद करते हैं। ये गुण बालों का झड़ना कम करते हैं और स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से चेहरे पर उम्र के लक्षण भी देरी से नजर आने शुरू होते हैं।

इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर आप एक बड़ा कप आटा गूथ रहे हैं, तो 1 से 2 चम्मच सहजन पाउडर आटे में मिलाएं। इससे ज्यादा मात्रा सेहत को नुकसान कर सकती है।
  • इसकी ज्यादा मात्रा रोटी का स्वाद कड़वा कर सकती है। इसलिए मात्रा का खास ध्यान रखकर ही इस्तेमाल करें।
  • सहजन पाउडर के साथ-साथ आप आटे में अजवाइन और जीरा भी मिला सकते हैं। इससे स्वाद भी ठीक रहेगा और सेहत को कई फायदे मिलेंगे।
  • लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस विषय पर ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से संपर्क करें।

निष्कर्ष

सहजन पाउडर को आटे में मिलाकर खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इससे डाइजेशन इम्प्रूव होगा और त्वचा व बालों को फायदे मिलेंगे। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो बीमारियों और इंफेक्शन का खतरा दूर करते हैं। इसे हार्ट के लिए हेल्दी माना जाता है और इसमें मौजूद मिनरल्स ओवरऑल हेल्थ को फायदा करते हैं।

Read Next

स्टैमिना बढ़ाने के लिए कैसे पीनी चाहिए ब्लैक कॉफी? जानें एक्सपर्ट से

Disclaimer

TAGS