Doctor Verified

रोज मेकअप और कॉन्टैक्ट लेंस पहनते हैं? आंखों की दृष्टि को नुकसान पहुंचाती हैं ऐसी 5 आदतें

आंखों की सेहत बनाए रखना बेहद जरूरी है। लंबे समय तक स्क्रीन देखना, आंखों को रगड़ना, गलत लेंस इस्तेमाल करना, मेकअप लगाना और नियमित चेकअप न कराना जैसी आदतें आपकी दृष्टि को नुकसान पहुंचा सकती हैं।  
  • SHARE
  • FOLLOW
रोज मेकअप और कॉन्टैक्ट लेंस पहनते हैं? आंखों की दृष्टि को नुकसान पहुंचाती हैं ऐसी 5 आदतें


Habits that may damage eye vision: आजकल रोजाना मेकअप करना और कॉन्टैक्ट लेंस पहनने जैसी आदतें आम होती जा रही हैं। ये गलत आदतें आंखों की दृष्टि और स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं। गलत आदतों के कारण इन सब आदतों से आंखों में संक्रमण, ड्राईनेस, एलर्जी, धुंधली दृष्टि और गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेड‍िस‍िन की एक स्‍टडी के मुताब‍िक, आंखों की सेहत को बनाए रखने के लिए स्क्रीन समय को कंट्रोल करना, आंखों को रगड़ने से बचना, पर्याप्त रोशनी में काम करना और संतुलित आहार लेना जरूरी है। इन आदतों को अपनाकर दृष्टि संबंधी समस्याओं से बचा जा सकता है। इस लेख में जानेंगे 5 ऐसी आदतें ज‍िससे आंखों की रोशनी पर बुरा असर पड़ सकता है। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Dr. Vinit Mathur, Eye Specialist, Center For Sight Eye Hospital, Ghaziabad से बात की।

habits-damaging-eye-vision

1. रात में आई मेकअप न उतारना- Not Removing Makeup At Night

रात में आई मेकअप न न‍िकालना आंखों की त्वचा और आंखों की सतह के लिए हानिकारक हो सकता है। मेकअप के कण आंखों की नमी कम कर सकते हैं और आई इंफेक्‍शन और एलर्जी का खतरा बढ़ा सकते हैं। हमेशा रात को सोने से पहले मेकअप पूरी तरह साफ करें।

इसे भी पढ़ें- क्या कद्दू खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है? एक्सपर्ट से जानें

2. कॉन्टैक्ट लेंस या पुराने लेंस का इस्तेमाल- Improper Or Old Contact Lens Usage

पुराने या गलत तरीके से इस्‍तेमाल किए गए लेंस, आंखों में जलन, आंखों में रेडनेस और आई इंफेक्‍शन पैदा कर सकते हैं। Dr. Vinit Mathur ने बताया क‍ि लेंस पहनने की अवधि और सफाई का ध्यान रखना जरूरी है। डिस्पोजेबल लेंस का समय-समय पर बदलना और डॉक्टर की सलाह लेना सुरक्षित दृष्टि के लिए जरूरी है।

3. आंखों को रगड़ना- Rubbing Eyes Frequently

अक्सर आंंखों में खुजली या थकान होने पर रगड़ना आसान लगता है, लेकिन इससे कॉर्निया को चोट, जलन और इंफेक्‍शन का खतरा बढ़ जाता है। आंखों को हल्के हाथों से टॉवल या साफ कपड़े से पोछें और रगड़ने से बचें।

4. लगातार स्क्रीन पर काम करना- Prolonged Screen Exposure

मोबाइल, कंप्यूटर और टीवी पर लंबा समय बिताना, आंखों की थकान और आई ड्राईनेस को बढ़ाता है। Dr. Vinit Mathur ने बताया क‍ि 20-20-20 नियम अपनाएं, हर 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर देखें। यह आदत मायोपिया और आंखों की थकान को कम करती है।

5. आंखों की नियमित जांच न कराना- Skipping Regular Eye Checkups

कई लोग आंखों की छोटी-छोटी समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं। साल में कम से कम एक बार आंखों की जांच करवाना चाहिए। इससे समय रहते आंखों की समस्याओं का पता चलता है और गंभीर समस्याओं से बचा जा सकता है।

निष्कर्ष:

रोजाना मेकअप और कॉन्टैक्ट लेंस पहनने जैसी आदतें आसान और आम लग सकती हैं, लेकिन अगर इन्हें सही तरीके से नहीं अपनाया गया, तो ये आंखों की दृष्टि और स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकती हैं। इन 5 आदतों से बचकर, आंखों की नियमित सफाई और समय पर चेकअप कराकर आप अपनी आंखों को स्वस्थ और सुरक्षित रख सकते हैं।

उम्‍मीद करते हैं क‍ि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

क्या लैक्टोज असहिष्णुता आपके बालों को प्रभावित करती है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

  • Oct 24, 2025 08:07 IST

    Published By : Yashaswi Mathur

TAGS