-1753160990617.webp)
Tips To Get Rid Of Eye Irritation And Burning In Hindi: आंखों में जलन होना एक सामान्य समस्या है। नींद न पूरी होने पर, लंबे समय तक किताबें पढ़ने पर या फोन और लैपटॉप की स्क्रीन पर लंबा समय बिताने के कारण आंखों में जलन हो सकती है। इसके अलावा, अगर आंखों में कुछ चला जाए, तो भी आंखां में जलन होने की समस्या हो सकती है। यह कोई गंभीर चिंता का विषय नहीं होता है। क्योंकि इस तरह की जलन अक्सर अपने आप ठीक भी हो जाती है। मगर क्या आपने नोटिस किया कि अच्छी नींद लेने के बावजूद कभी-कभी आंखों में जलन बनी रहती है। इस तरह की आंखों की जलन असहजता का कारण बन सकती है। अगर इससे छुटकारा पाना है, तो जरूरी है कि आप यहां बताए गए कुछ टिप्स को फॉलो करें। इस बारे में हमने आईक्यू अस्पताल के नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अजय शर्मा से बात की। जानें, आंखों में जलन हो रही है तो क्या करें-
आंखों में हो रही जलन से राहत पाने के टिप्स- How To Get Rid Of Eye Irritation And Burning In Hindi
आंखों पर गीला कपड़ा लगाएं
आंखों की जलन दूर करने के लिए सबसे पहले इसका कारण जानना जरूरी है। अगर लंबे समय तक काम करने या मोबाइल स्क्रीन पर समय बिताने के कारण ऐसा हो रहा है, तो आप अपनी आंखों पर गीला कपड़ा मल सकते हैं। असल में, कोल्ड कंप्रेस इस संबंध में कागर तरीके से काम करता है। एक सूती का कपड़ा ठंडे पानी में गीला कर लें। अब अपनी बंद आंखों पर इस कपड़े से हल्के हाथों से मलें। इसका सूदिंग इफेक्ट आपकी आंखों को रिलैक्स करेगा।
इसे भी पढ़ें: आंखों की थकान और जलन से छुटकारा दिलाएंगे ये 5 घरेलू उपाय
आई ड्रॉप का यूज करें
कई बार तमाम उपायों के बावजूद आंखों की जलन दूर नहीं होती है। खासरक, नींद लेने के बाद अगर आंखों की जलन बनी रहे, तो आपको और भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए। इस संबंध में आपको डॉक्टर की सलाह पर आई ड्रॉप लेना चाहिए। ये लुब्रिकेटिंग आई ड्रॉप होते हैं। ध्यान रखें कि कभी-कभी ड्राई आई के कारण आंखों में जलन होती है। ऐसे में लुब्रिकेटिंग ड्रॉप डालने से आंखों की जलन दूर हो जाती है।
ठंडे पानी से आंखों को धोंए
आंखों की जलन को दूर करने के लिए सबसे अच्छे उपायों में से एक है, ठंडे पानी से आंखों को धोना। अगर आंखों में कोई चीज चली गई है, आंखों में थकान महसूस हो रही है। इस तरह की स्थिति में आंखों को वॉश करने से तमाम समस्याएं कम होती हैं और आंखों की जलन भी दूर होती है। यहां तक कि ठंडे पानी से आई वॉश करने से रिफ्रेशिंग भी महसूस होता है।
इसे भी पढ़ें- कॉन्टैक्ट लेंस पहनकर सोने के कारण इस आदमी ने खो दी आंख की रोशनी, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?
खीरे के स्लाइस लगाएं
आंखों की जलन को दूर करने के लिए कभी-कभी घरेलू उपाय भी कारगर तरीके से काम करता है। जैसे खीरे को गोलाकार में काट लें। इन्हें आंखों पर रखें और कुछ देर के लिए एक जगह पर शांत बैठ जाएं। खीरे का सूदिंग इफेक्ट आंखों को ठंडा करता है और जलन दूर करने में भी मदद करता है। इससे आंखें रिलैक्स भी होती हैं और आंखों की थकान भी दूर होती है। इस प्रक्रिया का इस्तेमाल आप सामान्य समय में भी कर सकते हैं।
हाइड्रेटेड जरूर रहें
आंखों की जलन कम करने के लिए जरूरी है कि आप नियमित रूप से हाइड्रेटेड रहें। हाइड्रेट रहने से आंखों में ड्राइनेस की समस्या नहीं होती है, जिससे आंखों में जलन की समस्या का जोखिम भी कम होता है। इसके साथ-साथ यह भी ध्यान रखें कि किसी भी तरह के इरिटेंट से दूर रहें, जैसे डस्ट और धुएं से दूर रहें।
All Image Credit: Freepik
FAQ
क्या नींद की कमी से आंखों में जलन हो सकती है?
नींद की कमी के कारण आंखों में जलन हो सकती है। आपको बता दें कि नींद पूरी न होने पर हमारा ब्रेन वर्क भी प्रभावित होता है। इसके साथ ही, आंखों में ड्राइनेस, खुजली होने लगती है। अगर लंबे समय तक आप पूरी नींद नहीं लेते हैं, तो ऐसे में धुंधली दृष्टि, आंखों में दर्द, डार्क सर्कल जैसी दिक्क्तें भी हो सकती हैं।आंखों में लगातार जलन क्यों होती है?
आंखों में ड्राइनेस के कारण लगातार आंखों में जलन हो। इसके अलावा आंखों से जुड़ी कुछ प्रॉब्लम भी इसका कारण होती हैं, जैसे ब्लेफेराइटिस, आंखों की एलर्जी, आंखों में सनबर्न, ऑक्यूलर रोसैसिया और पेटरिजियम आदि।आंखों को ठंडा कैसे रखें?
आंखों को ठंडा रखने के लिए खीरे या आलू के टुकड़ों को आंखों पर रख सकते हैं। इसी तरह, कुछ समय के लिए आंखों को बर्फ से हल्के हाथों से रगड़ें। इनसे आराम मिलता है और आंखें भी ठंडी रहती हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Oct 23, 2025 07:05 IST
Published By : Meera Tagore