Can Poor Air Quality Make Your Eyes Burn in Hindi: दिल्ली के साथ-साथ अन्य भी कई राज्यों की हवा दिवाली के बाद से दूषित हो गई है। बात करें अगर दिल्ली की तो राजधानी में दिवाली के अगले दिन से ही एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 के पार पहुंच चुका है। अभी भी कई इलाकों में एक्यूआई 350 से ऊपर है। दूषित हवा के चलते लोग आंखों में जलन और सिरदर्द जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। दूषित हवा का सीधा असर आंखों पर पड़ता है, जिससे आंखों से जुड़ी कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में एक सवाल लोगों में काफी आम है कि क्या वाकई दूषित या खराब हवा में रहने से आंखों में जलन हो सकती है। आइये जगत फार्मा के आंखों के आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉ. मनदीप सिंह बासु से जानते हैं इसके बारे में।
क्या दूषित हवा से आंखों में जलन होती है?
डॉ. बासु के मुताबिक प्रदूषण या दूषित हवा का सबसे पहला असर आपकी आंखों पर ही पड़ता है, जिस कारण आंखों में जलन का एहसास हो सकता है। दरअसल, लगातार प्रदूषण में रहने से आंखों के आंसु बनाने की क्षमता कम होने लगती है, जिसके चलते आंखों में मॉइश्चर भी कम हो जाता है, इसके चलते आंखों में जलन होने लगती है। अगर आपको आंखों में जलन महसूस हो रही है तो इसको दूषित हवा में रहने का एक साइड इफेक्ट माना जा सकता है। हवा में मौजूद पार्टिकल्स 2.5 सीधे आंखों के संपर्क में आते हैं, जिससे ऐसी स्थिति हो सकती है।
आंखों में जलन से कैसे बचें?
अगर आप प्रदूषित इलाके या शहर में रहते हैं तो आंखों में जलन से बचने के लिए आंखों को ढ़ककर रखें।
इसके लिए आप बाहर निकलने से पहले चश्मे का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इससे बचने के लिए आपको प्रदूषण में बाहर निकलना कम करना चाहिए।
इसके लिए आंखों का रेगुलर चेकअप कराएं और खुद को हाइड्रेट रखें।
ऐसे में आंखों को साफ रखें और बार-बार रगड़ने से बचें।
आंखों की जलन से राहत पाने या इससे बचने के लिए आप कोल्ड कंप्रेस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।