Doctor Verified

मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने में मददगार हैं Gynecologist के बताए ये 5 टिप्स

मेनोपॉज के लक्षणों (menopause symptoms in hindi) को मैनेज करना महिलाओं के लिए आसान नहीं होता। ऐसे में डॉक्टर के बताए ये टिप्स आपके लिए मददगार हो सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने में मददगार हैं Gynecologist के बताए ये 5 टिप्स


महिलाओं में 45-55 की उम्र आते-आते शरीर में कई सारे बदलाव आते हैं जैसे कि मेनोपॉज। दरअसल, इस दौरान अंडाशय एक्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन दोनों का प्रोडक्शन कम कर देती है जिससे पीरियड्स बंद होने के साथ प्रजनन क्षमता में कमी आने लगती है। ऐसे में मेनोपॉज में महिलाओं के शरीर में कई सारे लक्षण देखे जाते हैं जैसे कि हॉट फ्लैश, नींद की समस्या, मूड में बदलाव और तनाव और वजाइनल ड्राईनेस। इन लक्षणों की वजह से रोज की लाइफस्टाइल प्रभावित होती है और प्रोडक्टिविटी पर भी इसका असर होता है। ऐसी स्थिति में इन लक्षणों को कंट्रोल करने के लिए आप Dr. N Sapna Lulla, Lead Consultant - Obstetrics & Gynaecology, Aster CMI Hospital, Bangalore द्नारा बताए इन टिप्स की मदद ले सकती हैं।

मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने वाले 5 टिप्स-Tips to manage menopause symptoms in hindi

Dr. N Sapna Lulla बताती हैं कि मेनॉपोज एक महिला के जीवन का एक स्वाभाविक चरण है, लेकिन इसके साथ अचानक गर्मी लगना, मूड स्विंग, नींद की समस्या और वजन बढ़ना जैसे लक्षण भी हो सकते हैं। ऐसे में इन टिप्स की मदद से आप जीवन के इस चरण को प्रबंधित कर सकते हैं। जैसे कि

1. संतुलित आहार लें

मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने के लिए आप रोजाना के भोजन में ज्यादा फल, सब्जियां, साबुत अनाज और कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें। वजन नियंत्रित रखने और ऊर्जा के स्तर को स्थिर रखने के लिए तले और मीठे खाद्य पदार्थों का सेवन कम करें। दरअसल, डाइट हमारे शरीर की कई समस्याओं को बढ़ा सकते हैं या फिर कम करने में मदद कर सकते हैं इसलिए डाइट सही करें।

इसे भी पढ़ें: पेरिमेनोपॉज के दौरान महिलाएं पिएं ये 5 तरह की चाय, लक्षणों में होगा सुधार

2. एक्टिव रहें

उम्र बढ़ने के साथ शरीर उतना एक्टिव नहीं रहता और इसकी वजह स भी कई सारी समस्याएं परेशान करती हैं। जबकि मेनोपॉज के लक्षणों को मैनेज करने के लिए एक्सरसाइज करना बेहद जरूरी है। नियमित एक्सरसाइज जैसे टहलना, योग या हल्का स्ट्रेंथ ट्रेनिंग हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करता है। यह मूड को भी बेहतर बनाता है, तनाव कम करता है और बेहतर नींद में मदद करता है। तो अपनी लाइफस्टाइल में इन चीजों को शामिल करें।

menopause_symptoms

3. स्ट्रेस मैनेज करने में मददगार

गहरी सांस लेना, ध्यान लगाना और जो चीज आपको पसंद हो उस पर समय बिताना जैसे सरल तरीके मन को शांत कर सकते हैं। इस प्रकार से स्ट्रेस मैनेज करना रजोनिवृत्ति के दौरान मूड स्विंग और चिंता को कम करने में मदद करता है। इसलिए अगर आप मेनोपॉज के लक्षणों से परेशान हैं तो स्ट्रेस कम करें और खुश रहें।

4. नींद का ध्यान रखें

रोज एक ही समय पर सोएं और बेडरूम को ठंडा और शांत रखें। सोने से पहले भारी भोजन और कैफीन से बचें। अच्छी नींद थकान कम करती है और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करती है। इससे हार्मोन्स को संतुलित करने के साथ मेनोपॉज के लक्षणों को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: क्या स्ट्रेस के कारण सेक्सुअल हेल्थ पर पड़ता है बुरा असर? बता रहे हैं डॉक्टर

5. अपने डॉक्टर से सलाह लें

इस बारे में लोग बात नहीं करते जबकि, डॉक्टर से सलाह लेना आपको कई समस्याओं से बचा सकता है जैसे कि यह मेनोपॉज के लक्षणों को कंट्रोल करने में काफी हद तक मदद कर सकता है। अगर लक्षण बहुत गंभीर हैं, तो डॉक्टर दवाइयां, हार्मोन थेरेपी या सप्लीमेंट्स लेने की सलाह दे सकते हैं। इस अवस्था में नियमित स्वास्थ्य जांच भी स्वस्थ रहने के लिए जरूरी है।

स्त्री रोग विशेषज्ञ बताती हैं कि हर महिला का मेनोपॉज का अनुभव अलग होता है। हालांकि, सही जीवनशैली अपनाकर, महिलाएं बदलावों को सकारात्मक रूप से स्वीकार कर सकती हैं और अपने समग्र स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित कर सकती हैं। रोजाना उठाए गए छोटे-छोटे कदम इस बदलाव को आसान और स्वस्थ बना सकते हैं।

FAQ

  • मेनोपॉज के लिए सही उम्र क्या है?

    हर महिला के लिए मेनोपॉज की उम्र अलग-अलग होती है लेकिन, आमतौर पर बायोलॉजिकल क्लॉक के अनुसार 45 से 55 की उम्र में महिलाओं में मेनोपॉज की स्थिति देखी जाती है। दरअसल, मेनोपॉज औपचारिक तौर पर तब माना जाता है जब लगभग 1 साल तक लोगों को पीरियड्स न हो।
  • पुरुष में मेनोपॉज कब होता है?

    पुरुषों में मेनोपॉज 40 से 50 की उम्र के बीच होता है जब पुरुष अवसाद, यौन इच्छी में कमी और भावनात्मक रूप से कई सारे बदलाव महसूस करते हैं। इसके अलावा यह हार्मोनल गड़बड़ियों की भी वजह बन सकती है।
  • मेनोपॉज के बाद महिलाओं को क्या-क्या समस्याएं होती हैं?

    मेनोपॉज के बाद महिलाओं में कई सारी समस्याएं देखी जाती हैं जैसे कि हड्डियों की दिक्कतें बढ़ जाती हैं। यूटीआई बहुत परेशान करता है और फिर आपको दिल से जुड़ी बीमारियों का भी खतरा हो सकता है।

 

 

 

Read Next

क्यों होती है महिलाओं को कब्ज की समस्या? जानिए डॉक्टर से इसके घरेलू समाधान

Disclaimer

TAGS