बादाम (almonds) तो आप सभी ने खाएं होंगे पर क्या कभी आपने हरे बादाम (green almonds) खाए हैं? नहीं तो, तो कभी मौका मिलते ही इसे जरूर खाएं। हरे बादाम असल में कच्चे बादाम होते हैं, जो कि कई पोषक तत्वों से भरे होते हैं। भारत में ये कश्मीर और लेह लद्दाख के इलकों में बड़े चाव से खाया जाता है। यहां के लोग हरे बादाम को ड्रिंक्स के लिए, सलाद के लिए और यहां तक कि अचार बनाने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। आज हम आपको कच्चे बादाम या हरे बादाम के फायदे (Green almonds benefits) के बारे में बताएंगे, जिसे जान कर आपको हैरानी हो सकती है। साथ ही हम ये भी जानेंगे कि हरे बादाम का सेवन किस तरह से किया जा सकता है।
हरे बादाम के फायदे-Health benefits of green almonds
1. दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाते हैं
हरे बादाम में फॉस्फोरस मात्रा बहुक ज्यादा होती है, जिसके वजह से ये आपको दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए इसे खाना चाहिए। कई लोग इसे इमली की तरह नमक और लाल मिर्च में लगा-लगा कर खाते हैं। इसका एंटी बैक्टीरियल गुण मसूढ़ों को हेल्दी रखते है और मुंह को अंदर से साफ और स्वस्थ रखते हैं।
2. डायबिटीज में फायदेमंद
सुबह खाली पेट हरे बादाम को खाने से हाई ब्लड शुगर को नियंत्रित रखा जा सकता है। इतना ही नहीं जो लोग इंसुलिन ले रहे हैं उनके लिए भी ये फायदेमंद है। इसलिए कि ये ब्लड शुगर में अचानक से आने वाली बढोतरी को रोकता है और शुगर को नियंत्रित करता है। आप चाहे तो इसे खाने के बाद भी खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : गर्मियों में पेट को ठंडा रखने, पाचन और इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए पिएं ये चटपटा और स्वादिष्ट जलजीरा
3. इम्यूनिटी बूस्टर है
हरे बादाम कुछ ऐसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो कि शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं। वे हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल सकते हैं और हमारे इम्यून सिस्टम को तेज कर देते हैं। इसके अलावा ये हमारे शरीर के पीएच लेवल को भी बैलेंस करते हैं। ये शरीर में एसिड और बेस दोनों के लेवल को बैलेंस करते हैं और मेटाबोलिज्म को स्वस्थ रखते हैं। इस वजह ये हरे बादाम को खाना गैस और असिडिटी की समस्या से भी आपको बचाता है। इसके अलावा एसिडिट पीएच बढ़ने के चलते कैल्शिम के होने वाले क्षरण को भी रोकते हैं, जिकी वजह से आप ऑस्टियोपोरोसिस और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों से भी बच सकते हैं।
4. दिल के लिए फायदेमंद
बादाम हो या हरे बादाम, दोनों ही दिल की सेहत के लिए फायदेमंद हैं। बात अगर सिर्फ हरे बादाम की करें तो, इसनें फ्लेवोनोइड्स (flavonoids) या बायोफ्लेवोनोइड्स (bioflavonoids) होते हैं, जो एक प्रकार के सेंकडरी मेटाबोलाइट्स हैं। ये हमारे शरीर में एंटीऑक्सिडेंट की शक्ति को बढ़ाते हैं और खास कर ब्लड सेल्स को हेल्दी रखते हैं। ये फ्लेवोनोइड ब्लड वेसेल्स की दीवारों को किसी भी क्षति से बचाते हैं और इस तरह ये ब्लॉकेज या हार्ट अटैक के खतरे को रोकते हैं। इसके अलावा ये बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में मदद करते हैं और कोलेस्ट्ऱॉल लेवल को संतुलित और नियंत्रित रखने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें : शरीर के लिए क्यों फायदेमंद है सल्फर? जानें फायदे, स्रोत और ज्यादा सल्फर के नुकसान
5. खूबसूरती बढ़ाते हैं
हरे बादाम एंटीऑक्सीडेंट के अलावा विटामिन ई से भी भरपूर होते हैं। विटामिन ई को ब्यूटी विटामिन कहा जाता है, जो कि आपकी त्वचा को एजिंग और फाइन रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। इसके अलावा ये एंटीऑक्सीडेंट खून साफ भी करते हैं, जिससे आप अंदर से बेदाग और निखरी त्वचा पा सकते हैं। साथ ही इसका रेगुलर सेवन करने से आप एक्ने, फुंसी, ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स जैसी त्वचा से जुड़ी परेशानियों से बचे रह सकते हैं।
हरे बादाम का इस्तेमाल कैसे करें-Uses of green almonds
1. हरे बादाम को आप फ्रूट सैलेड या वेजिटेबल सैलेड (सलाद) में डाल कर खा सकते हैं।
2. हरे बादाम को आप अचार बनाकर लंबे समय तक खा सकते हैं।
3. हरे बादाम को हल्का दरदरा करके आप इसका सूप बना सकते हैं।
4. हरे बादाम को आप हल्का उबाल कर और नमक लगाकर कच्चा भी खा सकते हैं।
5. चेहरे या स्कैल्प पर लगाने के लिए आप हरे बादाम को पीस कर और दही में मिला कर फेस मास्क या हेयर मास्क भी बना सकते हैं।
इस तरह आप हरे बादाम का विभिन्न प्रकार से सेवन कर सकते हैं। अगर आपको इसका टेस्ट ज्यादा पसंद नहीं आ रहा तो,आप इससे स्मूदी और सूप बना कर भी पी सकते हैं। तो, अगर आपने कभी हरे बादाम नहीं खाए हैं, तो इसे एक बार जरूर ट्राई करें।
Read more articles on Healthy-Diet in Hindi