चेहरे पर ग्लिसरीन और हल्दी लगाने से दूर होती हैं कई समस्याएं, इस तरह से करें इस्तेमाल

Glycerin and Turmeric on Face: चेहरे पर ग्लिसरीन और हल्दी लगाने से कई समस्याएं दूर हो सकती हैं। आप भी इसे अपने चेहरे पर लगा सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
चेहरे पर ग्लिसरीन और हल्दी लगाने से दूर होती हैं कई समस्याएं, इस तरह से करें इस्तेमाल


Glycerin and Turmeric on Face in Hindi: हर व्यक्ति चमकदार, मुलायम और खूबसूरत त्वचा चाहता है। लेकिन धूल-मिट्टी, खराब खान-पान और प्रदूषण की वजह से अक्सर लोगों को तरह-तरह त्वचा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोग खूबसूरत त्वचा पाने के लिए महंगे मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। कई लोग तो महंगे स्किन केयर ट्रीटमेंट भी लेते हैं। लेकिन अगर आप नेचुरल तरीके अपनाकर खूबसूरत त्वचा पाना चाहते हैं, तो ग्लिसरीन और हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्लिसरीन और हल्दी का कॉम्बिनेशन त्वचा से जुड़ी तमामत समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। आइए, जानते हैं चेहरे पर ग्लिसरीन और हल्दी लगाने के फायदे और तरीका (Glycerin and Turmeric on Face Benefits in Hindi)-

चेहरे पर ग्लिसरीन और हल्दी लगाने के फायदे- Glycerin and Turmeric on Face Benefits How to Use in Hindi

1. ड्राई स्किन से छुटकारा मिलेगा

अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो आप ग्लिसरीन और हल्दी को मिक्स करके चेहरे पर लगा सकते हैं। ग्लिसरीन में मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, तो त्वचा को मुलायम और कोमल बनाने में मदद करते हैं। ग्लिसरीन और हल्दी लगाने से रूखी और बेजान त्वचा से छुटकारा (How to Get Rid of Dry Skin) मिलता है। 

2. फोड़े-फुंसियों का इलाज करे

मानसून में अक्सर लोग फोड़े-फुंसियों से परेशान रहते हैं। ऐसे में आप अपने चेहरे पर ग्लिसरीन और हल्दी का पेस्ट लगा सकते हैं। ग्लिसरीन और हल्दी से फोड़े-फुंसियों से छुटकारा मिलता है। दरअसल, हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो त्वचा को बैक्टीरिया या संक्रमण से बचाते हैं। 

इसे भी पढ़ें- ग्लिसरीन में मिलाकर चेहरे पर लगाएं ये 5 चीजें, आएगा ग्लो और बढ़ेगी खूबसूरती

beautiful skin

3. त्वचा की रंगत में सुधार

चेहरे की रंगत में सुधार करने के लिए भी आप ग्लिसरीन और हल्दी लगा सकते हैं। इसके लिए आप ग्लिसरीन में चुटकीभर हल्दी और एलोवेरा मिलाएं। अब इसे चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट बाद चेहरे को धो लें। सप्ताह में 1-2 बार इस पेस्ट को लगाने से त्वचा में निखार आता है और चमक बढ़ती है।

4. दाग-धब्बे दूर होते हैं

अगर आपके चेहरे पर दाग-धब्बे हैं, तो भी आप ग्लिसरीन और हल्दी को अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। चेहरे पर ग्लिसरीन और हल्दी लगाने से दाग-धब्बे और टैनिंग दूर होते हैं। 

इसे भी पढ़ें- स्किन पर ग्लिसरीन कब और कैसे लगाना चाहिए? जानें इसके इस्तेमाल का सही तरीका और फायदे

5. ओपन पोर्स की समस्या दूर होती है

अगर आप ओपन पोर्स की समस्या से परेशान हैं, तो अपने चेहरे पर ग्लिसरीन और हल्दी का पेस्ट लगा सकते हैं। आप चाहें तो इसमें गुलाब जल भी लगा सकते हैं। गुलाब जल (Rose Water for Face in Hindi) त्वचा के पीएच लेवल को बैलेंस रखता है, जिससे त्वचा से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। ग्लिसरीन और हल्दी ओपन पोर्स की समस्या से भी छुटकारा दिलाते हैं। 

turmeric face pack

चेहरे पर ग्लिसरीन और हल्दी कैसे लगाएं?- How to Use Glycerin and Turmeric on Face in Hindi

  • इसके लिए आप एक बाउल में 2-3 चम्मच ग्लिसरीन डालें।
  • इसमें चुटकीभर हल्दी मिलाएं।
  • अब इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगा लें।
  • 15-20 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें।
  • आप चाहें तो इसमें बेसन और गुलाब जल भी मिक्स कर लें। 

आप भी अपने चेहरे पर ग्लिसरीन और हल्दी (Glycerin and Turmeric) को मिक्स करके लगा सकते हैं। लेकिन अगर आपको हल्दी से एलर्जी है, तो ग्लिसरीन में बेसन मिलाकर लगा सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा और त्वचा से जुड़ी समस्या दूर होगी।

Read Next

गर्दन के आसपास की स्किन लटकने की समस्या है Turkey Neck, डॉक्‍टर से जानें इससे छुटकारा पाने के तरीके

Disclaimer