
Glycerin for Face in Hindi: ग्लिसरीन एक ऐसा इंग्रीडिएंट है, जिसका उपयोग अधिकतर ब्यूटी प्रोडक्ट्स में किया जाता है। इसके अलावा घर के बड़े-बुजुर्ग भी सदियों से त्वचा की देखभाल के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल करते आए हैं। ग्लिसरीन को त्वचा के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ग्लिसरीन का इस्तेमाल करने से त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आपको बता दें कि ग्लिसरीन को ग्लिसरॉल भी कहा जाता है। यह रंगहीन, गंधहीन वाला तरल पदार्थ होता है, जो काफी चिपचिपा होता है। इसमें मॉइश्चराइजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को मुलायम और खूबसूरत बनाते हैं। वैसे तो कई लोग ग्लिसरीन को सीधे तौर पर चेहरे पर लगा लेते हैं, लेकिन आप चाहें तो ग्लिसरीन में कुछ चीजों को मिक्स करके भी अप्लाई कर सकते हैं। तो चलिए, विस्तार से जानते हैं ग्लिसरीन में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाना चाहिए (What to Mix with Glycerin for Face in Hindi)?
ग्लिसरीन में क्या मिलाकर चेहरे पर लगाएं?- What to Mix with Glycerin for Face in Hindi
1. ग्लिसरीन में नींबू का रस मिलाकर लगाएं
चेहरे का ग्लो और चमक बढ़ाने के लिए आप ग्लिसरीन में नींबू का रस मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए आप 5-6 बूंद ग्लिसरीन लें। इसमें 1-2 बूंद नींबू का रस डालें। फिर इसमें कुछ बूंद गुलाब जल की भी डालें। अब इस मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में डाल दें। आप इसे चेहरे पर स्प्रे कर सकते हैं या फिर कॉटन बॉल की मदद से चेहरे पर लगा सकते हैं। 15-20 मिनट बाद चेहरे को नॉर्मल पानी से धो लें। इससे चहरे के दाग-धब्बे मिटेंगे, साथ ही त्वचा की डार्कनेस भी कम होगी। लेकिन अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है, तो इसमें नींबू का रस डालने से बचें। ग्लिसरीन और नींबू चेहरे की खूबसूरती को बढ़ा सकता है।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में चेहरे पर ग्लिसरीन कैसे लगाएं? जानें इसे लगाने के फायदे
2. ग्लिसरीन में गुलाब जल मिलाकर लगाएं
ग्लिसरीन में गुलाब जल मिलाकर भी चेहरे पर लगाया जा सकता है। इसके लिए आप 2-3 चम्मच गुलाब जल लें। इसमें 3-4 बूंद ग्लिसरीन डालें। अब इसे कॉटन बॉल की मदद से पूरे चेहरे पर लगा लें। आधे घंटे बाद चेहरे को पानी से धो लें। आप चाहें तो इसे पूरी रातभर के लिए भी लगाकर छोड़ सकते हैं। ग्लिसरीन और गुलाब जल को मिक्स करके लगाने से त्वचा मुलायम, कोमल और खूबसूरत बनती है। साथ ही चेहरे का ग्लो भी बढ़ता है। स्किन हमेशा हाइड्रेट बनी रहती है।
3. ग्लिसरीन में मुल्तानी मिट्टी मिलाकर लगाएं
ग्लिसरीन में मुल्तानी मिट्टी मिलाकर चेहरे पर लगाने से कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी लें, इसमें ग्लिसरीन डालें और गुलाब जल डालें। आप चाहें तो गुलाब जल को स्किप भी कर सकते हैं। जब मुल्तानी मिट्टी अच्छी तरह से पिघल जाए, तो इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करें। 20 मिनट बाद चेहरे तो पानी से साफ कर लें। ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए ग्लिसरीन में मुल्तानी मिट्टी मिलाकर लगाना फायदेमंद हो सकता है। इससे अतिरिक्त सीबम का उत्पादन रुकेगा, साथ ही चिपचिपी त्वचा से भी छुटकारा मिलेगा।
4. ग्लिसरीन में दूध मिलाकर लगाएं
ग्लिसरीन में दूध मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा पर जमी सारी धूल-मिट्टी और प्रदूषण के कण आसानी से निकल सकते हैं। ग्लिसरीन में दूध मिलाकर लगाने से त्वचा की गहराई से सफाई होती है। ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स से भी छुटकारा मिलता है। साथ ही ग्लिसरीन और दूध को मिक्स करके लगाने से स्किन हमेशा हाइड्रेट भी बनी रहती है। इसके लिए आप 2 चम्मच दूध लें। इसमें कुछ बूंद ग्लिसरीन की मिलाएं, फिर अपने चेहरे पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरे को साफ कर लें। आप चाहें तो इसे ओवरनाइट भी लगाकर रख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Glycerine Beauty Hacks: 1 नहीं 6 अलग-अलग तरीकों से करें त्वचा पर ग्लिसरीन का इस्तेमाल, जानें तरीका
5. ग्लिसरीन में केला मिलाकर लगाएं
ग्लिसरीन में केला मिलाकर लगाना भी लाभकारी हो सकता है। इसके लिए आप पके हुए केले को अच्छी तरह से मैश कर लें। फिर इसमें ग्लिसरीन की कुछ बूंद डालें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं। 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा की रंगत में सुधार होगी, साथ ही डार्कनेस भी धीरे-धीरे कम होने लगेगा। ग्लिसरीन में केला मिलाकर लगाने सन टैनिंग से छुटकारा मिलता है। त्वचा साफ-सुथरी बनती है और मॉइश्चराइज रहती है।
आप भी ग्लिसरीन में गुलाब जल, नींबू, मुल्तानी मिट्टी, दूध और केला मिलाकर अपने चेहरे पर लगा सकते हैं। लेकिन ग्लिसरीन एक ऐसा इंग्रीडिएंट है, जो सभी स्किन टाइप पर सूट नहीं करता है। कुछ लोगों को ग्लिसरीन से एलर्जी हो सकती है, इसलिए आपको चेहरे पर ग्लिसरीन अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए।