चेहरे पर ग्लिसरीन और नींबू लगाना बहुत फायदेमंद होता है। इसे चेहरे पर लगाने से चेहरे का रूखापन कम होने के साथ चेहरा ग्लोइंग बनता है। अगर आप भी चेहरे पर मार्केट के प्रोडक्ट्स लगा कर थक गए है, तो चेहरे पर नींबू और ग्लिसरीन अवश्य लगाएं। ये चेहरे की कई समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। ग्लिसरीन चेहरे को माश्चराइज कर स्किन को ग्लोइंग बनाने में भी मदद करता है। वहीं नींबू चेहरे की दाग धब्बों को हटाने में कम करता है। आइए जानते हैं चेहरे पर ग्लिसरीन और नींबू लगाने के फायदों के बारे में।
स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए ग्लिसरीन और नींबू
सामग्री
एक चम्मच- ग्लिसरीन
1 से 2 बूंद- नींबू का रस
1 चम्मच- गुलाब जल
चेहरे पर लगाने का तरीका
चेहरे पर ग्लिसरीन और नींबू लगाने से चेहरे को ग्लोइंग बनाने में मदद मिलती है। चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए एक चम्मच ग्लिसरीन में कुछ बूंदे नींबू और गुलाब जल की मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इसको सोने से आधे घंटे पहले लगाएं और फिर नॉर्मल पानी से वॉश कर लें। ये स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।
चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने के फायदे
ग्लिसरीन चेहरे को माश्चराइज करने में मदद करता है।
नियमित चेहरे पर ग्लिसरन लगाने से स्किन ग्लोइंग बनती है।
रात को सोने से पहले चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने से मुंहासों के दाग धब्बे हटते है।
ग्लिसरीन चेहरे को गहराई से साफ करने में मदद करता है।
ग्लिसरीन का इस्तेमाल चेहरे की टोनिंग के लिए भी किया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें- Vegetable Soup For Weight Loss: वजन कम करना चाहते हैं तो पिएं इन 5 सब्जियों का सूप
चेहरे पर नींबू लगाने के फायदे
चेहरे पर नींबू का रस लगाने से चेहरे के दाग धब्बे दूर होते है।
नींबू का रस ऑयली स्किन वालों के लिए काफी फायदेमंद होता है।
नींबू के रस में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो चेहरे से एक्ने और मुहांसे कम करने में बहुत फायदेमंद होता है।
नींबू के रस में मौजूद गुण झुर्रियों को कम करने में मदद करता है।
नींबू का रस चेहरे पर लगाने से आपके चेहरे पर मौजूद ब्लैकहेड्स भी दूर होते हैं।
इसे भी पढ़ें- बालों को काला करने में मदद करेगा अजवाइन का तेल, जाने फायदे और बनाने का तरीका
चेहरे पर नींबू डायरेक्ट लगाने से आपको कई नुकसान भी हो सकते है। ऐसे में ध्यान रखें जब भी नींबू के रस को चेहरे पर लगाएं, तो इसमें कुछ जरूर मिला लें। जैसे स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए ग्लिसरीन और दाग धब्बे दूर करने के लिए एलोवेरा जैल। अगर आपको स्किन से जुड़ी एलर्जी या कोई अन्य समस्या है, तो नींबू का रस चेहरे पर लगाने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
All Image Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version