सर्दियों में चेहरे पर ग्लिसरीन कैसे लगाएं? जानें इसे लगाने के फायदे

Glycine Benefits: स्किन के लिए ग्लिसरीन काफी फायदेमंद हो सकता है। अगर आप चेहरे पर निखार चाहते हैं तो आइए जानते हैं कैसे करें इसका इस्तेमाल?  
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में चेहरे पर ग्लिसरीन कैसे लगाएं? जानें इसे लगाने के फायदे


Glycine Benefits: ग्लिसरीन स्किन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह स्किन की समस्याओं को ठीक करने में आपकी मदद कर सकता है। कई तरह के स्किन केयर प्रोडक्ट्स में ग्लिसरीन इस्तेमाल करने का दावा किया जाता है। यह  आपकी स्किन को हाइड्रेट करने के साथ-साथ स्किन की खुजली, रैशेज, संवेदनशीलता को कम कर सकता है। इसके अलावा चेहरे पर ग्लिसरीन लगाने से कई लाभ हो सकते हैं। आज हम इस लेख में आपको चेहरे पर ग्लिसरीन कैसे लगाएं के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं चेहरे पर ग्लिसरीन कैसे लगाएं? 

चेहरे पर ग्लिसरीन कैसे लगाएं - How to apply glicine on face 

फेशवॉश की तरह लगाएं ग्लिसरीन

स्किन पर जमी गंदगी और प्रदूषण को हटाने के लिए ग्लिसरीन काफी हेल्दी हो सकता है। यह आपके लिए मेकअप रिमूवर की तरह कार्य कर सकता है। चेहरे पर फेसवॉश की तरह ग्लिसरीन लगाने के लिए एक कॉटन बॉल में थोड़ा सा ग्लिसरीन लें। इसे अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगाएं। इसके बाद इसे कुछ समय के लिए छोड़ दें। कुछ मिनट बाद चेहरे को धो लें। इससे आपकी स्किन पर मौजूद गंदगी साफ हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें - बालों में लगाएं ग्लिसरीन, दूर होंगी ये 5 समस्याएं

ग्लिसरिन टोनर

स्किन टोनर के रूप में चेहरे पर ग्लिसरीन लगा सकते हैं। यह आपके चेहरे की रोमछिद्रों में कसाव लाता है। स्किन के लिए जादुई तरह का कार्य कर सकता है। ग्लिसरीन का टोनर तैयार करने के लिए आधा कप गुलाब जल लें। इसमें ग्लिसरीन की कुछ बूंदों को मिक्स करें। इसके बाद कॉटन वॉल की मदद से इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। इससे आपकी स्किन मॉइस्चराइज होगी। 

चेहरे पर लगाएं ग्लिसरिन युक्त मॉइस्चराइज़र

स्किन पर ग्लिसरीन नैचुरल मॉइस्चराइजर की तरह कार्य कर सकता है। इसके लिए आपको किसी तरह का वॉटर या फिर सामाग्री की आवश्यकता नहीं होती है। चेहरे को मॉइस्चराइज करने के लिए चेहरे को किसी माइल्ड क्लीनजर से अच्छी तरह साफ कर लें। इसके बाद ग्लिसरिन में थोड़ा सा पानी या फिर कोई अन्य इनग्रेडिएन्ट मिक्स करके चेहेर पर लगाएं। इससे आपकी स्किन पर निखार आएगा। 

ग्लिसरिन लिप बाम

होंठों की चमक को बढ़ाने के लिए लिप्स पर बाम की तरह ग्लिसरीन को लगा सकते हैं। इससे आपकी स्किन काफी ज्यादा सॉफ्ट और मुलायम हो सकती है। साथ ही आपके लिप्स पिंक हो सकते हैं। इसके अलावा लिप्स की डेड स्किन को बाहर निकालने के लिए भी ग्लिसरीन का इस्तेमाल किया जा सकता है। 

चेहरे की खूबसूरती को बढ़ावा देने के लिए आप ग्लिसरीन का इन तरीकों से प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको ग्लिसरीन से किसी तरह की एलर्जी है तो इसका इस्तेमाल चेहरे पर न करें। 

 

 

Read Next

बेसन से नहाने से आपको मिलेगी चमकदार-निखरी त्वचा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version