बेसन से नहाने से आपको मिलेगी चमकदार-निखरी त्वचा

How to Use Besan for Bath: आप बेसन का उपयोग नहाने के लिए कर सकते हैं। जानें, नहाने के लिए बेसन का इस्तेमाल कैसे करें?
  • SHARE
  • FOLLOW
बेसन से नहाने से आपको मिलेगी चमकदार-निखरी त्वचा


How to Use Besan for Bath in Hindi: बेसन का उपयोग प्राचीन काल से ही किया जाता रहा है। बेसन का उपयोग खाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा बेसन का उपयोग त्वचा की देखभाल करने के लिए भी किया जाता है। कई लोग बेसन वाले कॉस्मेटिक्स प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। तो कुछ लोग बेसन फेस पैक का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा कई लोग बेसन का उपयोग नहाने के लिए भी करते हैं। बेसन का उबटन लगाया जा सकता है। आप बेसन को अपने शरीर पर सीधे तौर पर लगा सकते हैं। इसके अलावा आप बेसन में कुछ अन्य चीजों को मिक्स करके भी लगा सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर नहाने के लिए बेसन का इस्तेमाल कैसे करें? या फिर बेसन से कैसे नहाएं? (How to Use Besan for Bathing in Hindi)

नहाने के लिए बेसन का इस्तेमाल कैसे करें?- How to Use Besan for Bathing in Hindi

बेसन और दही

अगर आपकी स्किन ड्राई है, तो आप बेसन में दही मिलाकर नहा सकते हैं। इसके लिए आप अपने पूरे शरीर पर बेसन और दही का पेस्ट लगा लें। इसके आधे घंटे बाद आप ताजे या गुनगुने पानी से नहा सकते हैं। बेसन और दही का पेस्ट त्वचा की ड्राईनेस को कम कर सकता है। साथ ही स्किन मुलायम और चमकदार भी बनेगी। बेसन और दही के बाद हार्ड सोप का यूज करने से बचें।

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर बेसन कैसे लगाएं? जानें 5 तरीके जिनसे दाग-धब्बों से मिलेगा छुटकारा

besan for bath

बेसन और नींबू

अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो आप बेसन और नींबू के पेस्ट से नहा सकते हैं। इसके लिए आप बेसन लें। इसमें नींबू का रस, हल्दी और गुलाब जल डालें। अब इस पेस्ट को अपनी पूरी बॉडी पर लगा लें। इसके आधे से एक घंटे बाद शरीर को ताजे पानी से धो लें। इससे स्किन से एक्सट्रा ऑयल रिमूव होगा। साथ ही त्वचा पर चमक आएगी, दाग-धब्बों से भी छुटकारा मिलेगा।

बेसन और एलोवेरा

स्किन को सॉफ्ट, ग्लोइंग और मुलायम बनाने के लिए आप बेसन में एलोवेरा मिलाकर लगा सकते हैं। इसके लिए आप बेसन लें। इसमें एलोवेरा जेल मिक्स करें और फिर पूरी बॉडी पर लगा लें। आप बेसन और एलोवेरा के पेस्ट से रोजाना नहा सकते हैं। बेसन और एलोवेरा त्वचा से दाग-धब्बों को मिटाते हैं। साथ ही स्किन में निखार भी लाते हैं। 

बेसन और गुलाब जल

अगर आपके चेहरे या बॉडी के किसी अन्य हिस्से पर एक्ने हैं, तो आप बेसन में गुलाब जल मिलाकर लगा सकते हैं। गुलाब जल स्किन को हाइड्रेट करता है, ड्राईनेस को कम करता है। इससे मुहांसों से पूरी तरह से छुटकारा मिल सकता है। आप बेसन और गुलाब जल के पेस्ट से रोजाना नहा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर लगाएं बेसन और विटामिन-ई कैप्सूल का फेस पैक, दाग-धब्बे होंगे गायब

बेसन और शहद

सर्दियों में स्किन ड्राई और बेजान हो जाती है। ऐसे में आप बेसन में शहद मिलाकर नहा सकते हैं। इसके लिए आप बेसन और शहद का पेस्ट बनाएं। इसे अपने पूरे शरीर पर लगाएं। आधे घंटे बाद नहा लें। शहद त्वचा को मॉइश्चराइज करता है। इससे दाग-धब्बों, एक्ने मार्क्स से भी पूरी तरह से छुटकारा मिल सकता है। 

How to Use Besan for Bathing in Hindi: आप बेसन से नहा सकते हैं। आप बेसन में गुलाब जल, शहद, एलोवेरा, नींबू और दही मिक्स करके नहा सकते हैं।

Read Next

चेहरे पर इन 4 तरीकों से लगाएं नारियल का तेल, मुलायम और खूबसूरत बनेगी स्किन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version