Doctor Verified

गर्मियों में मुल्तानी मिट्टी से नहाने का सही तरीका क्या है? एक्सपर्ट से जानें

मुल्तानी मिट्टी स्किन के लिए बेहद फायदेमंद होती है। यह त्वचा की कई समस्याओं को दूर करती है। आप इससे नहा भी सकते हैं। जानें, सही तरीका-
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मियों में मुल्तानी मिट्टी से नहाने का सही तरीका क्या है? एक्सपर्ट से जानें

How to Take Bath with Multani Mitti: भारतीय घरों में खूबसूरती बढ़ाने के लिए सदियों से मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है। मुल्तानी मिट्टी, सौंदर्य को बढ़ाने का काम करती है। यही वजह है कि अधिकतर कॉस्मेटिक कंपनियां भी मुल्तानी मिट्टी के प्रोडक्ट्स बनाती हैं। मुल्तानी मिट्टी को मुख्य सामग्री के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। इतना ही नहीं, कई लोग घर पर ही मुल्तानी मिट्टी को अपने त्वचा और बालों पर उपयोग करते हैं। मुल्तानी मिट्टी, त्वचा और बालों, दोनों के लिए बेहद फायदेमंद होती है। यह त्वचा और बालों से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाती है। कई लोग मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक अप्लाई करते हैं, तो कुछ इसे उबटन के रूप में इस्तेमाल करते हैं। आप इसका उपयोग नहाने के लिए भी कर सकते हैं। मुल्तानी मिट्टी से नहाने से त्वचा की खूबसूरती बढ़ती है। साथ ही, दाग-धब्बे, मुंहासे और टैनिंग से भी छुटकारा मिलता है। लेकिन, आपको मुल्तानी मिट्टी से सही तरीके से नहाना बहुत जरूरी होता है। आइए, दिल्ली नगर निगम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (आयुर्वेद) डॉ आर. पी. पाराशर से जानते हैं मुल्तानी मिट्टी से नहाने का सही तरीका-

गर्मियों में मुल्तानी मिट्टी से नहाने का सही तरीका- Right Way to Take Bath with Multani Mitti in Summers in Hindi

मुल्तानी मिट्टी से नहाने के लिए सबसे पहले आप, इसे पानी में अच्छी तरह घोल लें। अब इसे अपने पूरे शरीर पर अप्लाई कर दें। चेहरे से लेकर पैरों तक, मुल्तानी मिट्टी लगा दें। फिर जैसे-जैसे मुल्तानी मिट्टी ड्राई होती जाए, इस पर पानी का छिड़काव करते जाएं।  लेकिन, मुल्तानी मिट्टी को शरीर पर ही लगा रहने दें। लगभग एक घंटे तक मुल्तानी मिट्टी को त्वचा पर लगा रहने दें और साथ-साथ में छिड़काव करते रहें। इससे आपकी त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं दूर होंगी। साथ ही, त्वचा पर निखार आएगा और त्वचा की रंगत भी बढ़ेगी। 

multani mitti

गर्मियों में मुल्तानी मिट्टी से नहाने के फायदे- Benefits of Bathing with Multani Mitti in Hindi

  • गर्मियों में मुल्तानी मिट्टी से नहाना बेहद फायदेमंद होता है। मुल्तानी मिट्टी, ऑयली स्किन वाले लोगों के लिए लाभकारी होती है।
  • मुल्तानी मिट्टी त्वचा पर सीबम के उत्पादन को कंट्रोल करती है। इससे चिपचिपी त्वचा से भी छुटकारा मिलता है।
  • अगर आप गर्मियों में मुल्तानी मिट्टी से नहाएंगे, तो इससे सन टैनिंग से बचाव होगा।
  • पसीने के बदबू और गर्मी की वजह से होने वाली त्वचा संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए भी आप मुल्तानी मिट्टी से नहा सकते हैं।
  • मुल्तानी मिट्टी से नहाने से छोटे-छोटे दाने और मुंहासों से भी छुटकारा मिल सकता है।
  • मुल्तानी मिट्टी दाग-धब्बों से छुटकारा दिला सकती है। अगर आपकी त्वचा पर दाग-धब्बे है, तो मुल्तानी मिट्टी से जरूर नहाएं।

हालांकि, सभी स्किन टाइप के लोग मुल्तानी मिट्टी से नहा सकते हैं। आप सप्ताह में 3-4 बार मुल्तानी मिट्टी से नहा सकते हैं। इससे आपकी त्वचा को कई लाभ मिलेंगे।

Read Next

स्किन को गोरा बनाने के लिए घी का इस्तेमाल कैसे करें? जानें फायदे

Disclaimer