टेस्टोस्टेरोन एक मेल हार्मोन है। इसका निर्माण वृषण या फिर टेस्टिकल्स में होता है। आपको बता दें कि टेस्टोस्टेरोन का कार्य मांसपेशियों का विकास करना होता है। साथ ही, हड्डियों को दुरुस्त रखता है। इसके अलावा, टेस्टेस्टेरोन हार्मोन, पुरुष प्रजनन क्षमता को स्वस्थ बनाए रखने का कार्य भी करता है। पुरुषों में प्रजनन स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए टेस्टेस्टेरोन का सही स्तर होना बहुत जरूरी होता है। अगर पुरुषों में टेस्टेस्टेरोन स्तर कम होता है, तो इससे उन्हें फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में शरीर में टेस्टेस्टेरोन का स्तर बढ़ाने के लिए आप अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर सकते हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के लिए क्या खाएं-
टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?-
1. पत्तेदार सब्जी खाएं
हरी पत्तेदार सब्जियां सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं। इसलिए हर व्यक्ति को अपनी डाइट में पत्तेदार सब्जियां जरूर शामिल करनी चाहिए। पत्तेदार साग पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इनमें फाइबर और विटामिन्स भी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। पुरुषों को भी हरी पत्तेदार सब्जियां जरूर खानी चाहिए। हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ता है। इससे फर्टिलिटी में भी सुधार होता है। इसलिए आपको अपनी डाइट में हरी पत्तीदार सब्जियों को जरूर शामिल कनरा चाहिए।
2. अंडे का सेवन करें
अंडे में प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा, साबुत अंडे में कोलेस्ट्रॉल भी होता है, जिसकी शरीर को टेस्टोस्टेरोन हार्मोन बनाने के लिए जरूरत होती है। पुरुषों को टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के लिए रोजाना एक अंडे का सेवन जरूर करें। अगर आप रोज एक अंडा खाएंगे, तो टेस्टोस्टेरोन का स्तर बढ़ सकता है।
इसे भी पढ़ें- पुरुषों के सेक्स हार्मोन टेस्टोस्टेरोन को नुकसान पहुंचाते हैं ये 7 फूड्स, बनते हैं कमजोरी का कारण
3. दूध या डेयरी प्रोडक्ट्स
दूध या डेयरी प्रोडक्ट्स हड्डियों के लिए बहुत जरूरी होता है। दूध, कैल्शियम का एक बेहतरीन सोर्स होता है। इसके अलावा, दूध में विटामिन डी भी अधिक पाया जाता है। इसलिए टेस्टोस्टेरोन उत्पादन के लिए यह बहुत जरूरी होता है। टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में दूध या दूध से बनी चीजों को जरूर शामिल करें।
4. अनार
अनार, विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। स्वस्थ रहने के लिए हर व्यक्ति को अनार का सेवन जरूर करना चाहिए। इसके अलावा, अनार में प्रजनन क्षमता बढ़ाने वाले गुण भी पाए जाते हैं। अनार एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा सोर्स होता है, जो हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। अनार टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने में भी मदद करता है। टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्तर बढ़ाने के लिए आपको अपनी डाइट में अनार जरूर शामिल करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- अश्वगंधा से टेस्टोस्टेरोन हार्मोन कैसे बढ़ाएं? जानें कब और कितनी मात्रा में करें इसका सेवन
5. एवोकाडो
एवोकाडो हेल्दी फैट का अच्छा सोर्स होता है। यह हार्मोनल हेल्थ के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। एवोकाडो में मैग्नीशियम और बोरॉन नामक मिनरल्स पाए जाते हैं, टेस्टोस्टेरोन के स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं। शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम है, तो अपनी रेगुलर डाइट में एवोकाडो जरूर शामिल करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version