
Foods That Can Kill Testosterone Level: टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन पुरुषों के लिए बहुत जरूरी होता है। मसल्स गेन करने से लेकर फिट और हेल्दी बॉडी बनाने के लिए और मर्दाना ताकत बनाए रखने के लिए टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन अहम भूमिका निभाता है। टेस्टोस्टेरोन को मेल सेक्स हॉर्मोन भी कहा जाता है। शरीर में इस हॉर्मोन की कमी होने पर शारीरिक कमजोरी, थकान, बाल झड़ने की समस्या और मांसपेशियों का कमजोर होना जैसी परेशानियां होती हैं। शरीर की मांसपेशियों को हेल्दी रखने और रेड ब्लड सेल्स के स्तर को ठीक रखने के लिए भी टेस्टोस्टेरोन जरूरी होता है। टेस्टोस्टेरोन को बूस्ट करने के लिए लोग तमाम चीजें जैसे एक्सरसाइज, सप्लीमेंट और नेचुरल बूस्टर का सहारा लेते हैं। लेकिन कुछ लोगों में इसका स्तर फिर भी कम ही रहता है। ऐसा दरअसल आपकी डाइट की वजह से हो सकता है। कुछ फूड्स का सेवन करने से पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन का लेवल लगातार कम होता है। अगर आप भी टेस्टेस्टेरोन हार्मोन कम करने वाले फूड्स (Foods That Destroy Testosterone) का सेवन जाने-अनजाने में करते हैं, तो तुरंत इन्हें डाइट से निकाल दें। आइये इस लेख में जानते हैं टेस्टेस्टेरोन हार्मोन कम करने वाले फूड्स और इनके नुकसान के बारे में।
टेस्टेस्टेरोन हार्मोन कम करने वाले फूड्स- Foods That Can Kill Testosterone Level in Hindi
पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन सेक्सुअल क्षमता बढ़ाने से लेकर मसल्स गेन और शरीर को हेल्दी बनाए रखने के लिए जरूरी होता है। इसकी कमी होने पर इनफर्टिलिटी जैसी गंभीर परेशानी का खतरा रहता है। टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस हॉर्मोन की कमी से थकान, कमजोरी, मूड स्विंग, डिप्रेशन और मसल्स लॉस जैसी परेशानियां होती हैं। अनियंत्रित जीवनशैली और अनहेल्दी डाइट की वजह से भी शरीर में टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन की कमी हो जाती है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी कहते हैं कि कुछ फूड्स शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम करने का काम करते हैं। अगर आप भी टेस्टोस्टेरोन का स्तर ठीक रखना चाहते हैं, तो ऐसे फूड्स का सेवन बंद कर दें।

इसे भी पढ़ें: पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन ज्यादा होने पर हो सकती हैं ये 6 समस्याएं
1. पैकेज्ड स्वीट ड्रिंक्स- Packaged Sweet Drinks
मार्केट में तमाम तरह के जूस और दूध से बने ड्रिंक्स मिलते हैं। डिब्बाबंद या कैन में मिलने वाले ड्रिंक्स जिनमें एक्स्ट्रा शुगर मिलाई जाती है, उनका सेवन करने से टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम होता है। बहुत ज्यादा शुगर युक्त ड्रिंक्स का सेवन करने से बचना चाहिए। अगर आप हर दिन 75 ग्राम से ज्यादा शुगर का सेवन करते हैं, तो इससे टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन का स्तर कम होता है। पैक्ड फूड्स में मिलाई जाने वाली एक्स्ट्रा शुगर सेहत के लिए नुकसानदायक मानी जाती है।
2. अल्कोहल- Alcohol
शराब पीना आज के समय फैशन जैसा बन गया है। गम हो या खुशी हर मौके पर सेलिब्रेशन शराब से ही होता है। बहुत ज्यादा शराब पीने से आपके शरीर में टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन का स्तर कम होता है। शराब पीने से बाद शरीर से एंडोर्फिन हॉर्मोन रिलीज होता है, इसकी अधिक मात्रा टेस्टोस्टेरोन लेवल (T-levels) को कम करने का काम करती है। शराब की वजह से आपका वेट गेन हो सकता है और पेट व कमर की साइज बढ़ सकती है। कमर और पेट की साइज बढ़ने से टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम होता है।
3. सोया प्रोडक्ट्स- Soy Products
बहुत ज्यादा मात्रा में सोया प्रोडक्ट्स का सेवन करने से शरीर में टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन का स्तर कम होता है। सोया प्रोडक्ट्स में फाइटोएस्ट्रोजेन पाए जाते हैं, इनकी अधिक मात्रा शरीर में मौजूद टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन को कम करने का काम करती है। संतुलित मात्रा में सोया प्रोडक्ट्स का सेवन करने से टेस्टोस्टेरोन लेवल पर कोई असर नहीं पड़ता है।
इसे भी पढ़ें: टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन बढ़ाना है तो पुरुष डाइट में शामिल करें ये 5 हर्ब्स (जड़ी-बूटियां)
4. पिपरमिंट- Peppermint
आज के समय में लोग हर्बल चाय या ड्रिंक का सेवन खूब करते हैं। वजन घटाने और मानसिक स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए लोग पुदीना या पिपरमिंट की चाय का सेवन करते हैं। इसका बहुत ज्यादा सेवन करने से भी आपके शरीर में टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन का स्तर कम हो सकता है। पुरुषों को मिंट का सेवन संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए।
5. अलसी- Flaxseeds
अलसी वैसे तो महिला और पुरुष दोनों के लिए ही फायदेमंद होता है। लेकिन इसका बहुत ज्यादा सेवन करने से आपके शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम हो सकता है। अलसी में लिग्नान (Lignan) नामक केमिकल पाया जाता है। इसका बहुत ज्यादा सेवन करने से टेस्टोस्टेरोन लेवल कम होने का खतरा रहता है।
6. पेस्ट्री- Pastries
तमाम लोगों के सुबह के नाश्ते में बेकरी वाली चीजें जैसे पेस्ट्री और कैस्टबॉक्स आदि शामिल होता है। इन फूड्स का बहुत ज्यादा सेवन करने से आपके कमर का साइज बढ़ता है और वजन बढ़ने का खतरा बना रहते हैं। इन फूड्स में ट्रांस फैट की मात्रा भी ज्यादा रहती है। ऐसे फूड्स का बहुत ज्यादा सेवन करने से शरीर में टेस्टोस्टेरोन प्रोडक्शन कम होता है।
7. मुलेठी- Licorice
मुलेठी एक पॉवरफुल जड़ी-बूटी है, इसका इस्तेमाल आयुर्वेद में खूब किया जाता है। लेकिन बहुत ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से शरीर में टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन का स्तर कम हो सकता है। इस जड़ी-बूटी में मौजूद कुछ तत्व शरीर में टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन के स्तर को कम करने का काम करते हैं।
शरीर में टेस्टोस्टेरोन हॉर्मोन को संतुलित रखने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा वेजिटेबल ऑयल, प्रोसेस्ड फूड और जंक फूड्स का सेवन करने से भी शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम हो सकता है। इन चीजों का सेवन शरीर के लिए भी नुकसानदायक माना जाता है।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version