Expert

Diet For Asthma: अस्थमा के मरीज हैं, तो एक्सपर्ट से जानें क्या खाएं और क्या नहीं?

Asthma Rogi Ko Kya Khana Chahiye: अस्थमा के मरीजों को अपनी डाइट में हेल्दी चीजें शामिल करनी चाहिए, जबकि अनहेल्दी चीजों से दूर रहना चाहिए। जानें-
  • SHARE
  • FOLLOW
Diet For Asthma: अस्थमा के मरीज हैं, तो एक्सपर्ट से जानें क्या खाएं और क्या नहीं?


Foods To Eat And Avoid In Asthma In Hindi: मौसम में बदलाव हो चुका है। गर्मी की तपिश काफी कम हो चुकी है। इन दिनों हर कोई हल्की बरसात का मजा ले रहा है। लेकिन, इस बीच अस्थमा के मरीजों के लिए समस्या बढ़ रही है। दरअसल, अस्थमा के मरीजों की इम्यूनिटी बहुत वीक होती है। ऐसे में बदलत मौसम उनकी हेल्थ पर नेगेटिव असर डाल सकता है। ऐसे में उनकी खांसी की समस्या बढ़ जाती है। विशेषज्ञों की मानें, तो अस्थमा के मरीजों को हमेशा बदलते मौसम के लिए खुद को तैयार रखना चाहिए। इसके लिए, उन्हें न सिर्फ अपनी लाइफस्टाइल का ध्यान रखना चाहिए, बल्कि डाइट का भी पूरा ध्यान रखा जाना है। उन्हें पता होना चाहिए कि इस मौसम में उन्हें किस तरह की डाइट फॉलो करनी (Asthma Rogi Ko Kya Khana Chahiye) है और किन चीजों से दूर रहना है। इस बारे में हमने डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की।

अस्थमा रोगी क्या खाएं- Asthma Rogi Ko Kya Khana Chahiye

Asthma Rogi Ko Kya Khana Chahiye

फल और सब्जियां

स्थमा के रोगी इस बदलते मौसम में फल और सब्जियों का सेवन जरूर करना चाहिए। फल और सब्जियों में कई तरह के न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जैसे एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन। इनकी मदद से इम्यूनिटी बूस्टी होती है, जिससे रेस्पीरेटरी सिस्टम से जुड़ी परेशानियों का जोखिम कम होता है। फल और सब्जियों में आप सेब, संतरे, जामुन, ब्रोकोली, पालक आदि खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: क्या अस्थमा के लक्षणों को जिंक युक्त आहार से कम किया जा सकता है? जानें एकसपर्ट की राय

ओमेगा-3 फैटी एसिड

अस्थमा के मरीजों को अपनी डाइट में ओमेगा-3 फैटी एसिड जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव होता है। आपको बता दें कि अस्थमा एक तरह का क्रॉनिक इंफ्लेमेटरी एयरवेज डिजीज है। वहीं, अगर आप ओमेगा-3 फैटी एसिड का सेवन करते हैं, तो इससे एयरवेट की सूजन को दूर करने में मदद मिलती है। ओमेगा-3 फैटी के लिए आप मछली, अलसी, चिया सीड्स और अखरोट का सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Asthma Diet Plan: अस्थमा रोगी अपनी डाइट में बदलाव कर कम सकते हैं बीमारी का जोखिम, जानें क्या खाएं और क्या नहीं

विटामिन डी

अस्थमा के रोगियों को विटामिन-डी का सेवन भी जरूर करना चाहिए। इससे सूजन को कम करने में मदद मिलती है। इसकी आपूर्ति के लिए आप फोर्टिफाइड डेयरी प्रोडक्ट, अंडे का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, विटामिन-डी की कमी के लिए जरूरी है कि आप सूरज की रोशनी के संपर्क में समय बिताएं।

मैग्नीशियम

मैग्नीशियम सबके शरीर के लिए जरूरी तत्व है। इससे ब्रोन्कियल ट्यूब के आसपास की मांसपेशियों को आराम देने में मदद मिलती है। मैग्नीशियम के अच्छे सोर्स के लिए अएप नट्स, सीड्स, साबुत अनाज और पत्तेदार साग डाइट में शामिल करें।

इसे भी पढ़ें: अस्थमा के मरीजों के लिए खास डाइट प्लान, जो बीमारी से उबरने में करेगा उनकी मदद

प्लांट बेस्ड प्रोटीन

फलियां (बीन्स, दाल), टोफू और क्विनोआ प्रोटीन के अच्छे स्रोत हैं, जिनमें लाल मांस की तरह सूजन पैदा करने की क्षमता नहीं होती। अस्थमा के रोगियों को इसे अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए।

अस्थमा के रोगी क्या न खाएं- Asthma Ke Rogi Ko Kya Nahin Khana Chahiye

Asthma Ke Rogi Ko Kya Nahin Khana Chahiye

  • अस्थमा के रोगियों को सल्फाइट्स, जैसे रिफाइंड फूड आइटम्स और ड्राई फ्रूट्स नहीं खाने चाहिए। इससे अस्थमा के लक्षण ट्रिगर हो सकते हैं।
  • अस्थमा के मरीजों को ट्रांस और सैच्युरेटेड फैट का सेवन भी नहीं करना चाहिए। यहां तक कि उनके लिए ऑयली फूड भी अच्छा विकल्प नहीं होता है। इससे बॉडी की सूजन बढ़ सकती है।
  • कुछ अस्थमा के मरीजों के लिए डेयरी प्रोडक्ट अनहेल्दी होते हैं, क्योंकि यह उनकी बॉडी को सूट नहीं करते हैं। 
  • हाई सोडियम फूड्स से भी अस्थमा के मरीजों को दूर रहना चाहिए। इसके सेवन से कुछ लोगों के लिए अस्थमा के लक्षणों बिगड़ सकते हैं।

All Image Credit: Freepik

Read Next

पीरियड के दर्द से राहत पाने के लिए पिएं अदरक, अजवाइन और सौंफ का पानी, मिलेगा आराम

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version