Zinc Rich Foods To Help Manage Asthma: भारत सहित दुनियाभर में अस्थमा के रोगियों में लगातार इजाफा हो रहा है। दरअसल, धूल, प्रदूषित वातावरण, सर्दी-जुकाम और रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट में सूजन की वजह से व्यक्ति को अस्थमा का अटैक आ सकता है। इसके अलावा, एलर्जी, पराग के कण, धूम्रपान व अनुवांशिक कारण अस्थमा की बड़ी वजह माने जाते है। इस समस्या में रोगी को सांस लेने में समस्या का सामना करना पड़ता है। हालांकि, लाइफस्टाइल और डाइट में बदलाव कर आप इस समस्या को आसानी से मैनेज कर सकते हैं। इस लेख में दिल्ली के एसेंट्रिक डाइट्स क्लीनिक की डायटीशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि क्या डाइट में जिंक युक्त फूड्स को शामिल करने से अस्थमा के लक्षणों को कम किया जा सकता है। इससे पहले जिंक और अस्थमा के बीच के कनेक्शन को समझना जरूरी होगा।
जिंक और अस्थमा के बीच संबंध - Connection Between Zinc And Asthma In Hindi
अन्य पोषक तत्वों की तरह ही जिंक एक आवश्यक माइक्रोन्यूट्रिएंट्स है। जिंक इम्यून सिस्टम, घाव को भरने और सेलुलर मेटाबॉलिज्म को सपोर्ट करने में मुख्य भूमिक निभाता है। माना जाता है जिंक युक्त आहार में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट की सूजन (Respiratory Tract Swelling) को कम करने में मदद कर सकते हैं। इससे अस्थमा के लक्षणों में आराम मिलता है। इसके साथ ही, जिंक एक एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है, जो रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रेडिकल्स को कम करने में सहायक होते हैं। इस वजह से जिंक युक्त आहार को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। इस तरह यह कहा जाता सकता है कि जिंक युक्त आहार से अस्थमा के लक्षणों (Asthma Symptoms) को कम किया जा सकता है।
अस्थमा के लक्षणों को कम करने के लिए डाइट में शामिल करें जिंक युक्त आहार - Zinc Rich Foods To Reduce Asthma Symptoms In Hindi
कद्दू के बीज
कद्दू के बीज (Pumpkin Seeds) में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनमें विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट की अधिक पाई जाती है। जिंक को डाइट में शामिल करने के लिए आप डाइट में कद्दू के बीजों का सेवन कर सकते हैं। इससे रेस्पिरेटरी संबंंधी हेल्थ में सुधार होता है। कद्दू के बीजों का आप सलाद, दही या स्मूदी के साथ सेवन कर सकते हैं।
पालक
हरी पत्तेदार सब्जियों में आप पालक को डाइट में शामिल कर सकते हैं। पालक में विटामिन सी, बीटा कैरोटीन (Beta Carotene) जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ ही जिंंक मौजूद होता है। पालक अस्थमा से जुड़ी सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है। आप पालक को सब्जी, सलाद या साग के रूप में सेवन कर सकते हैं।
मशरूम
कुछ मशरूम, जैसे शिइताके (shiitake) और मैताके (maitake) में जिंक अधिक मात्रा में पाया जाता है। इन मशरूम में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो अस्थमा के अटैक को ट्रिगर करने वाले कारक को कम करने में मदद करते हैं। मशरूम को आप सलाद या सब्जी के रूप में सेवन कर सकते हैं।
चने
जिंक को डाइट में शामिल करने के लिए आप काबुली चने का सेवन क सकते हैं। इसमें फाइबर और प्रोटीन भी अधिक मात्रा में पाया जाता है। इससे फेफड़ों और रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। साथ ही, अस्थमा के लक्षणों को कम किया जा सकता है।
काजू
काजू का उपयोग कई तरह की सब्जियों में किया जाता है। इसमें जिंक (Zinc) पाया जाता है, जो रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट से जुड़ी समस्याओं के कम करने में सहायक हो सकता है। हेल्दी फैट और जिंक के साथ ही काजू में कई मिनरल्स पाए जाते हैं, जो सूजन को कम करने में मददगार हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: एलर्जिक और नॉन एलर्जिक अस्थमा में क्या अंतर होता है? जानें इन दोनों के लक्षण
Zinc Rich Foods To Help Manage Asthma: अस्थमा के लक्षणों को कम करने के लिए आप डाइट में बदलाव के साथ ही लाइफस्टाइल में भी आवश्यक बदलाव कर सकते हैं। योग, एक्सरसाइज और मेडिटेशन के नियमित अभ्यास से आप फेफड़ो से जुड़ी समस्याओं को कम कर सकते हैं।