Doctor Verified

ओवुलेशन पीरियड में नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, घट सकते हैं प्रेग्नेंट होने के चांस

Foods to avoid in ovulation period : ओवुलेशन पीरियड्स के दौरान खानपान गलत हो, तो प्रेग्नेंसी की संभावना घट जाती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
ओवुलेशन पीरियड में नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, घट सकते हैं प्रेग्नेंट होने के चांस


Foods to avoid in ovulation period : प्रेग्नेंसी के दौरान खानपान का जितना महत्व है, उतना ही महत्व प्रेग्नेंसी की प्लानिंग के दौरान भी है। विशेषकर ओवुलेशन पीरियड के दौरान सही खानपान बहुत जरूरी है। ऐसा कहा जाता है कि ओवुलेशन पीरियड के दौरान अगर खाने में थोड़ी सी भी लापरवाही की जाए, तो यह प्रेग्नेंसी की चांसेस को घटा देती है।

आने वाले समय में अगर आप भी प्रेग्नेंसी की प्लानिंग करने वाली हैं तो हम आपको बताने जा रहे हैं ओवुलेशन पीरियड के दौरान आपको क्या नहीं खाना चाहिए। इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने गुरुग्राम स्थित सीके बिड़ला अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. आस्था दयाल से बात की।

1. सोया प्रोडक्ट

ओवुलेशन पीरियड के दौरान सोया प्रोडक्ट, जैसे टोफू, सोयाबीन और सोया मिल्क का सेवन करने से बचना चाहिए। सोया प्रोडक्ट में फाइटोएस्ट्रोजेन की मात्रा अधिक होती है। यह शरीर को हार्मोनल संतुलन  बिगाड़ सकती हैं, जिसकी वजह से आपके प्रेग्नेंसी कंसीव करने की संभावना कम हो सकती है। इतना ही नहीं ओवुलेशन पीरियड में सोया प्रोडक्ट का सेवन करने से एस्ट्रोजन हार्मोन भी बढ़ता है, जो प्रेग्नेंसी कंसीव करने के लिए सामान्य होना बहुत जरूरी है। इसलिए ओवुलेशन पीरियड में सोया प्रोडक्ट का सेवन बिल्कुल न करें।

इसे भी पढ़ेंः प्रेग्नेंसी प्लानिंग से पहले आपको पंचकर्म क्यों कराना चाहिए? जानें डॉ. चंचल शर्मा से

Foods-to-avoid-in-ovulation-period-inside

2. प्रोसेस्ड फूड और जंक फूड

बाजार में रंग-बिरंगे पैकेट में मिलने वाले प्रोसेस्ड फूड और जंक फूड में अधिक मात्रा में ट्रांस फैट, शुगर और प्रिजर्वेटिव्स पाए जाते हैं। प्रोसेस्ड और जंक फूड का सेवन करने से शरीर के हार्मोन असंतुलित हो सकता है। ये फूड्स इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ाते हैं, जो प्रजनन क्षमता को कम कर देते हैं। स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ का कहना है कि ओवुलेशन पीरियड के दौरान ताजे फल, सब्जियां और होल ग्रेन फूड्स को डाइट का हिस्सा बनाएं।

इसे भी पढ़ेंः अनचाही प्रेग्नेंसी को रोक सकता है बर्थ कंट्रोल इम्प्लांट, जानें यह कैसे काम करता है

3. मिठाई और प्रोसेस्ड शुगर

कई बार देखा जाता है कि ओवुलेशन पीरियड के दौरान महिलाओं का ज्यादा मिठाई खाने की क्रेविंग होती है। इस क्रेविंग को संतुष्ट करने के लिए महिलाएं बाजार में मिलने वाली मिठाई और प्रोसेस्ड शुगर वाली चॉकलेट का सेवन करती हैं। लेकिन इन चीजों का सेवन करने से शरीर में इंसुलिन हार्मोन का स्तर बिगड़ सकता है। इंसुलिन हार्मोन का महिलाओं के अंडाशय पर बड़ा प्रभाव देखा जाता है। ओवलुशन पीरियड के दौरान मिठाई और प्रोसेस्ड शुगर की बजाय नेचुरल स्वीटनर्स जैसे शहद या गुड़ का सेवन करें। 

इसे भी पढ़ेंः क्या प्रेग्नेंसी में बाजरे की रोटी खा सकते हैं? जानें डॉक्टर से

Foods-to-avoid-in-ovulation-period-inside2

4. मछली

ओवुलेशन और प्रेग्नेंसी के दौरान मछलीखाना स्वास्थ्य के लिहाज से फायदेमंद होता है। लेकिन ओवुलेशन पीरियड के दौरान हाई-मर्करी फिश (जैसे शार्क, स्वोर्डफिश और किंग मैकेरल) का सेवन करने से बचना चाहिए। हाई-मरकरी फिश का सेवन करने से शरीर में टॉक्सिन्स की मात्रा बढ़ जाती है, जो प्रेग्नेंसी कंसीव करने की संभावना को कम करती है। ओवुलेशन पीरियड में अगर आपको मछली खाने का मन करता है, तो आप सैल्मन, सार्डिन और ट्राउट का सेवन कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंः क्या प्रेग्नेंसी के दौरान ठंडी चीजें खाने से बच्चे को नुकसान हो सकता है? जानें डॉक्टर से

5. कैफीन का अधिक सेवन

ज्यादा कैफीन जैसे चाय, कॉफी और एनर्जी ड्रिंक्स का सेवन करने से शरीर में कोर्टिसोल हार्मोनका स्तर बढ़ता है। कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ने से प्रेग्नेंसी कंसीव करने की संभावना कम हो जाती है। इसलिए ओवुलेशन पीरियड के दौरान कैफीन का सेवन कम से कम मात्रा में करने की सलाह दी जाती है। अगर आपको बार-बार चाय या कॉफी की क्रेविंग होती है, तो आप हर्बल टी या ग्रीन टी का सेवन कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ेंः रुके हुए पीरियड्स को जल्द लाने में मदद करेगा ये हर्बल काढ़ा, न्यूट्रिश्निस्ट से जानें रेसिपी

निष्कर्ष

ओवुलेशन पीरियड के दौरान प्रेग्नेंसी की संभावना बढ़ाने के लिए विटामिन और मिनरल्स से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें। हेल्थ एक्सपर्ट का भी मानना है कि सही खानपान और जीवनशैली अपनाकर प्रेग्नेंसी की संभावना को बढ़ाया जा सकता है।

Read Next

क्या पास्ता है सुबह के नाश्ते के लिए हेल्दी ऑप्शन? जानें एक्‍सपर्ट की राय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version