आज की बदलती लाइफस्टाइल और खराब खान-पान की बढ़ती आदतों के कारण, कम उम्र से ही आंतें कमजोर होने लगती हैं और पेट से जुड़ी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। आंतों की सही देखभाल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद जरूरी है। अगर आपकी आंते कमजोर होंगी और सही से अपना काम नहीं करेंगी तो आपको कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। कई ऐसे फूड आइटम्स हैं जो लोग स्वाद के चलते खा लेते हैं लेकिन इनका आंतों पर बुरा असर पड़ सकता है। इस लेख में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर गौरव कुमार से जानेंगे आंतों के लिए कौन से फूड आइटम नुकसानदायक (Worst foods for gut health) साबित हो सकते हैं।
आंतों के लिए नुकसानदायक फूड आइटम - What Foods Are Bad For Intestines In Hindi
ब्रोकली - Broccoli
आजकल ब्रोकली का इस्तेमाल कई तरह से खाने में किया जाता है। विटामिन C, फोलेट, और फाइबर से भरपूर ब्रोकली की गिनती सुपरफूड्स (Superfood) में होती है लेकिन इसे खाने से गैस और ब्लोटिंग की परेशानी बढ़ सकती है। कई लोग ब्रोकली को हल्का पकाकर पास्ता या सलाद में खाते हैं, जो आंतों को प्रभावित कर सकती है। जिन लोगों को अक्सर गैस की समस्या रहती है वह ब्रोकली के सेवन से बचें या इस सही मात्रा में और अच्छे से पकाकर खाएं। अगर आपकी आंतें पहले से कमजोर हैं तो ब्रोकली के सेवन से पहले आप डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
इसे भी पढ़ें: फेस्टिव सीजन में उल्टा-सीधा खाने के बाद पेट में हो जाए गड़बड़, तो इन 5 टिप्स को फॉलो करके करें आंतों को रीबूट
कोल्ड ड्रिंक - Cold Drink
कोल्ड ड्रिंक पीना कई लोगों को पसंद होता है लेकिन यही कोल्ड ड्रिंक आपकी आंतों के हेल्थ को बिगाड़ सकती है। कोल्ड ड्रिंक के ज्यादा सेवन से पेट के अंदक का पीएच लेवल बिगड़ सकता है, जिससे कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। कोल्ड ड्रिंक पीने से गैस और सूजन की दिक्कत भी हो सकती है, जिसका असर आंतों पर भी पड़ता है।
इसे भी पढ़ें: आंतों की सेहत खराब होने पर नजर आते हैं ये 7 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
ज्यादा मात्रा में गेहूं - Wheat
फाइबर से भरपूर गेहूं के ज्यादा सेवन से भी आंतों की हेल्थ बिगड़ सकती है। गेहूं की ज्यादा रोटियां खाने से ब्लोटिंग, गैस और दर्द की समस्या हो सकती है। ज्यादा मात्रा में गेहूं के इस्तेमाल से ग्लूटेन संबंधित समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं। इसलिए, ज्यादा गेहूं का सेवन करने से बचें और गेहूं के साथ अन्य हेल्दी अनाजों का सेवन भी करें। सर्दी के मौसम में आप गेहूं की रोटियों के साथ बाजरा की रोटी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
बींस - Beans
अगर आपकी आंतें पहले से कमजोर हैं तो बींस का सेवन भी आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता हैं। बींस में कई ऐसे तत्व मौजूद होते हैं जो आंतों की हेल्थ के लिए नुकसानदायक साबित हो सकते हैं। इसलिए, बींस को अधिक मात्रा में खाने से बचें और इसे पूरी तरह पकाकर ही खाएं।
Image credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version