भागदौड़ भरी जिंदगी में अक्सर हम हेल्दी खान-पान की ओर ध्यान नहीं दे पाते हैं। बाहर का तले-भुने अनहेल्दी फूड को खाना ज्यादा पसंद करते हैं, जो हमारे गट हेल्थ यानि आंत से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन जाता है। कई बार गट हेल्थ खराब होने के संकेतों को हम पहचान नहीं पाते हैं, और नतीजन हमें पेट से जुड़ी गंभीर समस्या का सामना करना पड़ता हैं, क्योंकि गट हेल्थ आपके पूरे स्वास्थ का हेल्दी रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। डाइटिशियन मनप्रीत कालरा के अनुसार हमारे गट हेल्थ के खराब होने के संकेत हमें पहले से ही मिलने लगते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य से जुड़े इन 8 रेड फ्लैग्स यानि संकेतों को कभी इंग्नोर नहीं करना चाहिए, यह आपके पेट संबंधी समस्याओं से जुड़े होते हैं।
आंतों की सेहत खराब होने के संकेत - Signs Are Seen When Gut Health Deteriorates In Hindi
1. अनजाने में वजन बढ़ना या घटना
अचानक बिना किसी वजह वजन घटना या बढ़ना दोनों ही आपके खराब सेहत की ओर इशारा करते हैं। कई बार स्लो मेटाबॉलिज्म, थायरॉइड या अन्य कारणों से वजन बढ़ने लगता है, वहीं शरीर को सही मात्रा में पोषक तत्व न मिलने के कारण, किडनी से जुड़ी समस्या, पेट के इंफेक्शन के कारण भी वजन तेजी से कम होने लगता है। अगर आप बिना किसी कारण वजन बढ़ने और घटने के संकेतों को नहीं समझ पाते हैं तो यह आपके स्वास्थ्यय के लिए हानिकारक हो सकता है।
टॉप स्टोरीज़
View this post on Instagram
2. चीनी की लालसा
शुगर क्रेविंग भी गट हेल्थ के खराब होने का एक संकेत होता है। बहुत ज्यादा मीठा खाने की लालसा शरीर में मैग्नीशिययम की कमी के कारण भी होती है। मैग्नीशियम की कमी बॉडी में ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ाने का काम करती है, जो डायबिटीज के पेशेंट के लिए नुकसानदायक होता है।
3. पेट फूलना कब्ज और बार-बार दस्त लगना
पेट फूलना, कब्ज और दस्त की समस्या सीधे गट हेल्थ से जुड़ी होती है। बार-बार कब्ज बनने से पेट में इंफेक्शन, बवासीर जैसी गंभीर बीमारी हो सकती है, इसलिए आप पेट से जुड़ी इन समस्याओं को छोटा समझकर नजरअंदाज न करें।
इसे भी पढ़े : Makhana Benefits: सुबह खाली पेट मखाना खाने से सेहत को मिलते हैं ये 6 फायदे, जानें खाने का तरीका
4. सोने में परेशानी होना
अच्छी नींद शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए बहुत जरूरी होती है। अगर नींद पूरी नहीं होती, तो इससे हमें पेट से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। नींद में कमी पेट में गैस बनना, जलन होना, नींद की कमी के कारण भी हो सकता है।
5. हर समय थका हुआ महसूस करना
कई बार बिना कुछ काम किए भी पूरे दिन थकान महसूस होना भी गट हेल्थ में समस्या का एक संकेत हो सकता है। गट हेल्थ खराब होने के कारण भी सिर में दर्द की समस्या बढ़ जाती है औऱ हमें सिरदर्द का कारण समझ ही नहीं आता है।
6. इम्यून क्षमता से समझौता
बार-बार खांसी-जुकाम होना या किसी भी संक्रमण के संपर्क में आसानी से आ जाना आपके कमजोर होने का लक्षण होता है। इम्यून सिस्टम गट हेल्थ के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आंत में 70-80 प्रतिशत इम्यून सेल्स मौजूद होने के कारण, यह आंतों के माइक्रोबायोटा, एपिथीलियम टिशू और म्यूकोसल को हेल्दी रखने के लिए बहुत जरूरी होते हैं।
इसे भी पढ़े : रोज सुबह खाली पेट पिएं धनिया के पत्तों का पानी, सेहत को मिलेंगे गजब फायदे
7. त्वचा संबंधी समस्याएं
स्किन और गट हेल्थ दोनों ही एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। स्किन से जुड़ी समस्या होने का कारण खराब गट हेल्थ भी हो सकती है। इसलिए जरूरी है कि त्वचा से जुड़ी समस्या को ठीक करते समय आप अपने गट हेल्थ को भी बेहतर रखने की कोशिश करें। आपकी आंतों में पाए जाने वाले माइक्रोबायोम बैक्टीरिया आपके स्किन से जुड़े होते है, इसलिए आंतों में समस्या आने पर स्किन संबंधी समस्या होती है।
8. अनियमित पीरियड्स/पीएमएस
पीरियड्स का अनियमित होना भी आपके खराब गट हेल्थ का संकेत हो सकता है। खराब गट हेल्थ आपके ओवरी को प्रभावित करती है, जिससे इर्रेगुलर पीरियड्स की समस्या बढ़ जाती है और समय रहते इस समस्या को ठीक न करना इनफर्टिलिटडी का कारण भी बन सकता है।
गट हेल्थ का ऐसे रखें ख्याल -
- उच्च फाइबर युक्त आहार खाएं
- पोषक तत्वों से भरपूर अलग-अलग तरह का भोजन करें
- फास्ट फूड का सेवन कम करें
- ज्यादा पानी पिएं
- धीरे धीरे और चबाकर खाना खाएं
- एक्सरसाइज करें
Image Credit : Freepik