Ways To Reset Gut Health: सोच रहे हैं कि त्योहारों पर इतना उल्टा-सीधा खा लिया और अब शरीर को डिटॉक्स कैसे करें? साथ ही, आंतों में हुई गड़बड़ को कैसे ठीक करें? त्योहारों का समय चल रहा है और इस दौरान हम सभी खूब मीठा, तला-भुना और तरह-तरह के पकवान खा रहे हैं। वहीं, दिवाली का त्योहार भी अब बस नजदीक है। ऐसे में अब सभी लोग कुछ दिन तक खूब उल्टा-सीधा खाएंगे। लेकिन अक्सर हम देखते हैं कि बहुत से लोग जब लगातार त्योहारों पर अनहेल्दी खाते हैं, तो इससे हमारी आंतों को बहुत नुकसान पहुंचता है। इससे शरीर और आंतों में टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं, जिससे पेट संबंधी समस्याएं देखने को मिलती हैं। इसके अलावा, लोगों के शरीर में चर्बी और वजन भी बढ़ने लगता है। आपके खराब खानपान का सेहत पर असर त्योहारों के कई दिनों तक बाद तक देखने को मिलता है। ऐसे में लोग इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि वे त्योहारों पर इस तरह की समस्याओं से कैसे बच सकते हैं। वे अपनी आंतों को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं और पेट संबंधी समस्याओं से बच सकते हैं। आयुर्वेदिक चिकित्सक और थायराइड एक्सपर्ट डॉ. अल्का विजयन ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में कुछ सरल टिप्स शेयर की हैं, जिनकी मदद से आप त्योहारों पर उल्टा-सीधा खाने के बाद अपनी गट को फिर से रीबूट यानी फिर से सामान्य कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको इनके बारे में विस्तार से बता रहे हैं...
फेस्टिव सीजन के बाद आंतों को रीबूट करने के लिए टिप्स- Tips To Reset Gut Health After Festival In Hindi
1. स्नैक्स खाने के तुरंत बाद छाछ पिएं
त्योहारों पर आपने फेस्टिव स्नैक्स में जो कुछ भी खाया है, यह उसे सही तरीके से पचाने में मदद करती है। साथ ही, यह फैट को मेटाबॉलाइज करती है। इससे आंतों की सफाई और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करती है।
2. फल खाएं
दिन में एक बार फलों का सेवन जरूर करें। आप लंच से पहले और शाम के समय फल खा सकते हैं। ये फाइबर से भरपूर और पचने में आसान होते हैं। यह शरीर में मौजूद अमा यानी टॉक्सिन्स को मेटाबॉलाइज करने और शरीर से बाहर निकालने में मदद करते हैं।
इसे भी पढ़ें: फेस्टिव सीजन में इस तरह करें गिल्ट फ्री ईटिंग, नहीं बढ़ेगा आपका वजन
View this post on Instagram
इसे भी पढ़ें: पेट को स्वस्थ रखने के लिए सोने से पहले खाएं 1 चम्मच इसबगोल, जानें फायदे
3. दिन में 2-3 बार अदरक वाला पीना पिएं
यह शरीर में मौजूद गंदगी, टॉक्सिन्स और अतिरिक्त फैट को बाहर निकालने का एक बेहतरीन तरीका है। एक कप गर्म पानी में सूखी अदरक पाउडर मिलाकर पीने से आंतों को स्वस्थ रखने में बहुत मदद मिलती है।
All Image Source: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version