दिन की शुरुआत अगर अच्छे नाश्ते से की जाए तो पूरा दिन अच्छा गुजरता है। सेहतमंद शरीर पाने के लिए सुबह किए जाने वाला नाश्ता सबसे जरूरी आहार होता है और इसकी अहमियत हर कोई समझता भी है। हालांकि कुछ लोग सुबह इतनी भागदौड़ में होते हैं कि वह इसे नज़रअंदाज़ कर देते हैं। सुबह का नाश्ता बीमारियों से बचा सकता है। एक स्टडी में सामने आया है कि जो लोग सुबह की शुरुआत अच्छे नाश्ते से करते हैं उन लोगों को दिल की बीमारियां और स्ट्रोक के ख़तरे कम होते हैं। इसकी वजह यह भी होती है कि आप किस तरह का आहार लेते हैं। अच्छी सेहत के लिए अच्छे आहार की आदतों को अपनाना जरूरी है, हेल्दी रख सकता है। अगर आप बाहर के खाने के शौकीन हैं, तो कुछ भी खाने से पहले इस बात का ख्याल जरूर रखें कि उसमें कम सोडियम हो। इसके अलावा जिस खाने में सैचुरेटेड फ़ैट होता है जैसे कि पिज्ज़ा, बर्गर उन्हें खाने से हमेशा बचें। सेहतमंद शरीर पाने के लिए अपने खाने में फाइबर वाले आहार शामिल करें जैसे फल, बीन्स, सब्जियां और साबुत अनाज आदि।
अच्छी सेहत के लिए अपनाएं ये हेल्दी ब्रेकफ़ास्ट फ़ूड
कहा जाता है कि सेहतमंद दिल पाने के लिए नाश्ते में फल, सब्ज़ियां, हेल्दी प्रोटीन खाना चाहिए। तो आइए जानते हैं ऐसी रेसिपीज़ के बारे जिससे आप अपने दिन की अच्छी शुरुआत कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : वजन को कैसे प्रभावित करता है लिपोइक एसिड, जानें क्या है इस एसिड के फायदे और नुकसान
1. मिक्स फ्रूट ओट्स स्मूदी
बनाने के लिए सामग्री
- दही (2 बड़े चम्मच)
- अनार (1/2 कप ताज़ा)
- दूध (1/2 कप)
- 1 केला
- ओट्स (1/2 कप)
- 1 बड़ा चम्मच चिया सीड्स
बनाने की विधि
- सबसे पहले दही,केला, दूध,अनार और ओट्स को मिक्स कर लें और इसकी स्मूदी बना लें।
- इसके बाद इसे ग्लास में डाल लें और ऊपर से इसमें चिया सीड्स डालें।
- आपकी मिक्स फ्रूट ओट्स स्मूदी रेडी है।
2. स्टफ्ड रागी पैनकेक
बनाने के लिए सामग्री:
- 3/4 कप रागी/(लाल बाजरा)
- 1/4 कप चावल का आटा
- नमक स्वादानुसार
- 1/4 कप कटा हुआ स्प्रिंग अनियन
- 1/2 कप कद्दूकस गाजर
- 1/2 कप बीन्स
- 1 छोटा चम्मच बारीक कटा लहसुन
- 2 छोटे चम्मच पीसी हुई धनिया पाउडर
- 1/2 छोटी चम्मच सूखी, रेड चिली फ्लेक्स
- 1 छोटा चम्मच तेल
- 1/2 छोटा चम्मच चीनी
बनाने की विधि
रागी बैटर:
- सबसे पहले रागी को रातभर भिगोकर रखें।
- इसके बाद सुबह रागी को अच्छे से धो लें और फिर थोड़ा सा पानी मिलाकर इसका पेस्ट बना लें।
- इसमें चावल का आटा और नमक डालें। फिर इसे अच्छे से मिलाएं और एक तरफ रख दें।
पैनकेक बनाने की विधि
- सबसे पहले नॉन स्टिक तवे पर तेल डालें।
- इसके बाद चवे पर पैनकेक के लिए रागी बैटर की लेयर बिछाएं।
- हल्के से तेल की मदद से पैनकेक को दोनों तरफ से सुनहरा भूरा होने तक पकाएं।
- इसी तरह से बाकी पैनकेक्स बनाएं।
इसे भी पढ़ें : ये 1 गलती बिगाड़ सकती है दही का स्वाद, जानें सर्दियों में दही जमाने के खास तरीके
इसी तरह से आप अपना ख्याल रखते हुए सुबह का नाश्ता स्किप न करें और हर दिन कुछ अलग और हेल्दी ब्रेकफ़ास्ट फूड बनाकर खाते हैं।
Read More Article On Food In Hindi
Read Next
दही के साथ इन 4 चीजों का सेवन आपके लिए हो सकता है नुकसानदायक, पेट संबंधित समस्याओं का होता है खतरा
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version