Doctor Verified

साल 2025 में कर रहे हैं पैरेंट्स बनने की तैयारी? तो काम आएंगे डॉक्‍टर के बताए ये 7 फर्टिलिटी टिप्स

साल 2025 में प्रेग्नेंसी प्‍लान करने वाले कपल्स के लिए ओव्यूलेशन साइकिल ट्रैकिंग, फर्टिलिटी सप्लीमेंट्स और हार्मोन बैलेंस बनाने के ट‍िप्‍स काम आएंगे। 
  • SHARE
  • FOLLOW
साल 2025 में कर रहे हैं पैरेंट्स बनने की तैयारी? तो काम आएंगे डॉक्‍टर के बताए ये 7 फर्टिलिटी टिप्स


साल 2025 में परिवार बढ़ाने की सोच रहे हैं? प्रेग्नेंसी प्लानिंग हर कपल के जीवन का एक खास और भावुक सफर होता है। यह एक ऐसा फैसला है, जो न केवल परिवार को नई खुशियों से भर देता है, बल्कि जीवन में कई नई जिम्मेदारियां भी लाता है। प्रेग्नेंसी की सही तैयारी के लिए यह जरूरी है कि आप शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से इसके लिए तैयार हों। आज के समय में लाइफस्टाइल से जुड़े बदलाव और हेल्थ संबंधी समस्याएं, जैसे स्‍ट्रेस, खानपान और नींद की कमी, फर्टिलिटी पर बुरा असर डाल सकती हैं। इसके अलावा, देर से शादी करना और सेहत को प्राथमिकता न देना भी कई बार फर्ट‍िल‍िटी को प्रभावित करता है। ऐसे में, सही जानकारी और विशेषज्ञों की सलाह आपके इस सफर को आसान और सुरक्षित बना सकती है। अगर आप साल 2025 में परिवार बढ़ाने की योजना बना रहे हैं, तो डॉक्टर के ये फर्टिलिटी टिप्स आपके लिए बहुत मददगार साबित हो सकते हैं। इस ट‍िप्‍स को व‍िस्‍तार से जानने के ल‍िए हमने लखनऊ के झलकारीबाई हॉस्‍प‍िटल की वरिष्ठ गाइनोकॉलोजि‍स्‍ट डॉ दीपा शर्मा से बात की।

1. ओव्यूलेशन साइकिल को ट्रैक करें- Track Ovulation Cycle

महिलाओं को अपने ओव्यूलेशन साइकिल की जानकारी होना बहुत जरूरी है। इससे सही समय पर कंसीव करने की संभावना बढ़ जाती है। इसके ल‍िए ओव्यूलेशन कैलकुलेटर का इस्‍तेमाल करें या डॉक्टर की मदद लें।

इसे भी पढ़ें- पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ाते हैं ये 5 हर्ब्स, एक्सपर्ट से जानें इनके फायदे

2. फर्टिलिटी सपोर्टिव सप्लीमेंट्स लें- Fertility Supportive Supplements

डॉक्टर की सलाह पर फर्टिलिटी बढ़ाने वाले सप्लीमेंट्स का सेवन करें। फॉलिक एसिड, ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन-ई जैसे सप्लीमेंट्स फर्टिलिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं।

3. मेडिकल चेकअप कराएं- Look For Medical Checkup

फर्टिलिटी प्लानिंग की शुरुआत मेडिकल चेकअप से करें। महिलाएं अपने ओवेरियन रिजर्व, ओव्यूलेशन साइकिल और यूट्रस की स्थिति की जांच करवा सकती हैं, जबकि पुरुष स्पर्म काउंट और गुणवत्ता का टेस्ट करा सकते हैं। किसी भी समस्या का पता जल्द लगने पर उसका इलाज करना आसान हो जाता है।

4. हार्मोन बैलेंस बनाए रखें- Maintain Hormonal Balance

फर्टिलिटी के लिए हार्मोन्‍स का संतुलन होना बहुत जरूरी है। बैलेंस्ड डाइट, जिसमें हरी सब्जियां, फल, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स शामिल हों, हार्मोन को संतुलित रखने में मदद करते हैं। साथ ही, नियमित एक्सरसाइज भी हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने का काम करती है।

5. फैमिली हेल्‍थ हिस्ट्री को जानें- Know Your Family Health History

fertility-tips-in-hindi-for-couples

अगर परिवार में किसी को फर्टिलिटी से जुड़ी कोई आनुवांशिक समस्या रही हो, तो इसके बारे में डॉक्टर को बताएं। यह जानकारी डॉक्टर को सही गाइडेंस देने में मदद करती है। पीसीओएस (PCOS), एंडोमेट्रियोसिस या थायरॉयड जैसी समस्याएं परिवार में एक से ज्‍यादा पीढ़ियों में हो सकती हैं। इसल‍िए चेकअप जरूरी है।

6. संतुलित जीवनशैली अपनाएं- Choose Balanced Lifestyle

संतुलित जीवनशैली फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए सबसे जरूरी है। समय पर सोना, नियमित एक्‍सरसाइज करना और हेल्दी फूड खाना आपकी फर्टिलिटी को बेहतर बना सकता है। फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए पोषण से भरपूर आहार लें। हरी सब्जियां, ताजे फल, नट्स, साबुत अनाज और सीड्स को डाइट में शामिल करें। जिंक, फॉलिक एसिड, विटामिन-डी और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर भोजन आपके फर्टिलिटी स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है।

7. तनाव को कंट्रोल करें- Control Stress

क्रॉनिक तनाव आपके हार्मोनल बैलेंस को बिगाड़ सकता है, जो फर्टिलिटी को सीधे प्रभावित करता है। मेडिटेशन, डीप ब्रीदिंग एक्‍सरसाइज और योग जैसी रिलैक्सेशन तकनीक अपनाएं। साथ ही, अपनी दिनचर्या में उन चीजों को शामिल करें, जो आपको खुशी देती हैं।

प्रेग्नेंसी प्लान करना सिर्फ शारीरिक तैयारी नहीं, बल्कि मानसिक और भावनात्मक तैयारी का भी हिस्सा है। सही लाइफस्टाइल और हेल्दी आदतें अपनाकर आप अपने परिवार के इस खूबसूरत सपने को आसानी से साकार कर सकते हैं।

उम्‍मीद करते हैं कि‍ आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Read Next

बेबी प्लानिंग के दौरान फोलिक एसिड सप्लीमेंट लेने की सलाह क्यों देते हैं डॉक्टर्स?

Disclaimer