Fact Checked

Fact Check: क्या पीरियड्स में शारीरिक संबंध बनाने से प्रेग्नेंसी नहीं होती है? डॉक्टर से जानें जवाब

आमतौर पर लोगों का यह मानना होता है कि पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से प्रेग्नेंसी का खतरा नहीं रहता है, डॉक्टर से जानें इसकी सच्चाई।
  • SHARE
  • FOLLOW
Fact Check: क्या पीरियड्स में शारीरिक संबंध बनाने से प्रेग्नेंसी नहीं होती है? डॉक्टर से जानें जवाब

महिलाओं में पीरियड्स और प्रेग्नेंसी को लेकर कई तरह की गलतफहमियां होती हैं। पीरियड्स के दौरान शारीरिक संबंध बनाने से प्रेग्नेंसी होती है या नहीं? इसको लेकर लोगों में कई तरह की गलतफहमियां हैं। महिलाओं का यह मानना है कि अगर वह पीरियड्स के दौरान सेक्स करती हैं, तो प्रेग्नेंसी का खतरा नहीं रहता है। कई बार सेहत से जुड़ी गलतफहमियों के कारण लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सेहत और खानपान से जुड़ी ऐसी ही गलतफहमियों की सच्चाई आपको बताने के लिए ओनलीमायहेल्थ एक स्पेशल Fact Check सीरीज 'धोखा या हकीकत' लेकर आया है। आइए एक्सपर्ट डॉक्टर से जानते हैं, पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से प्रेग्नेंसी होती है या नहीं?

क्या पीरियड्स में सेक्स करने से प्रेगनेंसी नहीं होती है?- Can You Get Pregnant on Your Period in Hindi

कई महिलाएं प्रेग्नेंसी से बचने के लिए पीरियड्स के दिनों में सेक्स करती हैं। लोगों को ऐसा लगता है कि पीरियड्स के दौरान बिना प्रोटेक्शन के शारीरिक संबंध बनाने से प्रेग्नेंट होने का खतरा नहीं रहता है। अगर आप प्रेग्नेंसी से बचना चाहती हैं, तो पीरियड्स के दिनों में अनप्रोटेक्टेड सेक्स करना आपके लिए खतरनाक भी हो सकता है। स्टार मैटरनिटी हॉस्पिटल की स्त्री और प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ विजय लक्ष्मी के मुताबिक, पीरियड्स के दिनों में सेक्स करने से प्रेग्नेंसी की संभावना कम रहती है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि पीरियड्स में सेक्स करने से आप प्रेग्नेंट नहीं हो सकती हैं। अगर आप पीरियड्स में बिना कंडोम का इस्तेमाल किये सेक्स करते हैं, तो प्रेग्नेंट होने का खतरा बना रहता है।

Can You Get Pregnant on Your Period

इसे भी पढ़ें: बिना ब्लीडिंग के भी हो सकते हैं पीरियड्स, डॉक्टर से जानें इसके 6 बड़े कारण

दरअसल पीरियड्स के दिनों में ब्लीडिंग होने की वजह से लोगों में यह धारणा होती है कि इस दौरान सेक्स करने से प्रेग्नेंसी का खतरा नहीं रहता है। इजैक्युलेशन के बाद पुरुषों का स्पर्म महिला के शरीर में लगभग 72 घंटे तक एक्टिव रहता है। ऐसे में अगर आप पीरियड्स में ब्लीडिंग शुरू होने के बाद बिना प्रोटेक्शन का इस्तेमाल किये शारीरिक संबंध बनाते हैं, तो इसकी वजह से आप प्रेग्नेंट हो सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: कर रही हैं मां बनने की प्लानिंग? डॉक्टर से जानें प्रेगनेंसी के पहले मन में उठने वाले सभी सवालों के जवाब

प्रेग्नेंट होने के लिए कौन सा समय होता है बेस्ट?- Best Time To Get Pregnant in Hindi

अगर आप प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं, तो इसके लिए आपको अपने सबसे फर्टाइल दिनों में सेक्स करना चाहिए। आमतौर पर पीरियड्स के शुरू होने से 14 दिन पहले के समय को ओव्यूलेशन का समय माना जाता है। इन दिनों में शारीरिक संबंध बनाने से गर्भधारण की संभावना बढ़ जाती है। ओव्यूलेशन के समय महिलाओं में स्पर्म और एग्स जल्दी फर्टिलाइज होते हैं।

प्रेग्नेंसी से बचने के टिप्स- Easy Ways to Prevent Pregnancy in Hindi

अनचाही प्रेग्नेंसी से बचने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। सेफ सेक्स के अलावा कई दूसरे तरीके भी हैं, जो प्रेग्नेंसी से बचने के लिए बहुत कारगर माने जाते हैं। पीरियड्स शुरू होने से एक सप्ताह पहले सेक्स करना भी प्रेग्नेंसी से बचने के लिए सही माना जाता है। इसके अलावा गर्भनिरोधक गोलियों और कंडोम का इस्तेमाल करने से प्रेग्नेंसी का खतरा कम रहता है। गर्भनिरोध के लिए किसी भी तरह की दवा आदि का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

प्रेगनेंसी की पहली त‍िमाही के दौरान पेट के न‍िचले ह‍िस्‍से में दर्द हो, तो अपनाएं ये 9 उपाय

Disclaimer