Doctor Verified

प्रेगनेंसी की पहली त‍िमाही के दौरान पेट के न‍िचले ह‍िस्‍से में दर्द हो, तो अपनाएं ये 9 उपाय

प्रेगनेंसी के दौरान पेट के न‍िचले ह‍िस्‍से में दर्द होने पर परेशान न हों और कुछ आसान उपाय अपनाएं। आगे जान‍िए इनके बारे में।    
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रेगनेंसी की पहली त‍िमाही के दौरान पेट के न‍िचले ह‍िस्‍से में दर्द हो, तो अपनाएं ये 9 उपाय


प्रेगनेंसी में हार्मोनल बदलाव के कारण पेट के न‍िचले ह‍िस्‍से में दर्द हो सकता है। इस दौरान वजन बढ़ जाता है ज‍िसके कारण पेल्‍व‍िक एर‍िया पर दबाव बढ़ता है। सामान्‍य से ज्‍यादा जोर पड़ने के कारण नसें कमजोर हो जाती हैं और दर्द होता है। कभी-कभी इंफेक्‍शन के कारण भी पेट के न‍िचले ह‍िस्‍से में दर्द उठ सकता है। प्रेगनेंसी के दौरान खानपान पर ध्‍यान न देने के कारण ऐसा हो सकता है। इस लेख में हम आपको कुछ आसान उपाय बताएंंगे ज‍िनकी मदद से आप पेट के न‍िचले ह‍िस्‍से में दर्द की समस्‍या से छुटकारा पा सकती हैं। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के झलकारीबाई अस्‍पताल की स्‍त्री रोग व‍िशेषज्ञ डॉ दीपा शर्मा से बात की।   

low belly pain pregnancy         

पेट के न‍िचले ह‍िस्‍से में दर्द को कैसे पहचानें?

ज्‍यादातर मह‍िलाओं को पहली त‍िमाही (first trimester) के दौरान पेट न‍िचले ह‍िस्‍से में दर्द (Low Belly Pain During Pregnancy) महसूस होता है। इसके लक्षण जान लें- 

  • पेट के न‍िचले ह‍िस्‍से में दर्द होने पर मरोड़ महसूस होती है।
  • इस दौरान आपको बैठने या ज्‍यादा देर खड़े रहने में द‍िक्‍कत हो सकती है। 
  • पेल्‍व‍िक एर‍िया में दबाव या भारीपन महसूस होना। 
  • यूर‍िन पास करते समय दर्द होना।
  • लंबी सैर या कसरत के बाद दर्द होना।  

प्रेगनेंसी में पेट के न‍िचले ह‍िस्‍से में दर्द होने पर क्‍या करें? 

प्रेगनेंसी में पेट के न‍िचले ह‍िस्‍से में दर्द होने पर न‍िम्‍न तरीके (Low Belly Pain Treatment) अपना सकती हैं- 

1. प्रेगनेंसी में पेट के न‍िचले भाग में दर्द हो, तो पानी का ज्‍यादा से ज्यादा सेवन करें।

2. रोजाना हल्‍की कसरत या वॉक करें। इससे पेल्‍व‍िक एर‍िया में खून का प्रवाह बढ़ेगा और दर्द से छुटकारा म‍िलेगा।    

3. हर्बल चाय जैसे कैमोमाइल टी, इलायची टी और दालचीनी टी आद‍ि का सेवन करने से दर्द से राहत म‍िलती हे।

4. दर्द होने पर आराम करें। थोड़ी देर आराम करने से दर्द ठीक हो सकता है।   

5. कब्‍ज के कारण भी पेट के न‍िचले ह‍िस्‍से में दर्द होता है। इससे छुटकारा पाने के ल‍िए फाइबर र‍िच फूड्स जैसे ताजी सब्‍ज‍ियां या फलों का सेवन करें।

6. अपनी डाइट में साबुत अनाज, खीरा, बींस, टमाटर और हरी सब्ज‍ियां आद‍ि बढ़ा दें।   

7. प्रेगनेंसी के दौरान चाय, कॉफी, कोल्‍ड ड्र‍िंक्‍स आद‍ि का सेवन कम कर दें। 

8. पेट के न‍िचले ह‍िस्‍से में आप हल्‍की माल‍िश कर सकती हैं। 

9. हीट‍िंग पैड या नमक की पोटली बनाकर दर्द वाली जगह स‍िंकाई कर सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें- कर रही हैं मां बनने की प्लानिंग? डॉक्टर से जानें प्रेगनेंसी के पहले मन में उठने वाले सभी सवालों के जवाब 

डॉक्‍टर को कब द‍िखाएं?

  • पेशाब करते समय दर्द होना।
  • बुखार या कंपकंपी महसूस होना।
  • योन‍ि से तरल स्त्राव होना। 
  • उल्‍टी या बेहोशी आना। 
  • ब्‍लीड‍िंग होने पर भी तुरंत डॉक्‍टर को द‍िखाएं।  

पेट के न‍िचले ह‍िस्‍से में दर्द होने पर आप ऊपर बताए आसान उपायों को अपनाकर तकलीफ से छुटकारा पा सकती हैं। 

Read Next

प्रेगनेंसी में ब्रेस्ट से निकलता है पानी? जानिए कारण और बचाव

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version