Home Remedies for Pigmentation In Hindi: सर्दियां में कई लोगों को स्किन प्रॉब्लम्स ज्यादा होती है। ऐसे में ड्राईनेस बढ़ने के साथ डार्क स्पॉट्स और पिग्मेंटेशन की समस्या भी होने लगती है। इसके कारण चेहरे का रंग भी गहरा नजर आने लगता है और स्किन काफी डल हो जाती है। इस समस्या से राहत पाने के लिए आप दादी-नानी के घरेलू फेस मास्क इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हें तैयार करने के लिए प्राकृतिक चीजें इस्तेमाल होती हैं, जिस कारण यह स्किन के लिए नुकसानदायक भी नहीं होते हैं। अगर सर्दियां आते ही आपको भी पिग्मेंटेशन की समस्या होने लगती है, तो ये 5 फेस मास्क आपके लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
सर्दियों में पिग्मेंटेशन कम करने के लिए बनाएं ये फेस मास्क- Face Masks To Reduce Pigmentation In Winter
दही और बेसन- Curd and Besan
दही और बेसन त्वचा की गहराई से सफाई करने में मदद कर सकते हैं। इससे पिग्मेंटेशन की समस्या भी कम होती है और चेहरे पर निखार भी आता है। फेस मास्क बनाने के लिए बाउल में 3 चम्मच दही लीजिए। इसमें 2 चम्मच बेसन, आधा चम्मच हल्दी और 1 चम्मच शहद मिलाएं। पेस्ट तैयार करके चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद चेहरा धो लें।
टॉप स्टोरीज़
कॉफी और नारियल तेल- Coffee and Coconut Oil
कॉफी त्वचा की गहराई से सफाई करने में मदद करती है। नारियल तेल त्वचा से पिग्मेंटेशन की समस्या कम करने में मदद कर सकता है। कॉफी और नारियल तेल का फेस मास्क बनाने के लिए बाउल में 2 चम्मच कॉफी में 1 चम्मच नारियल तेल लीजिए। इसमें आधा चम्मच शहद और 2 चम्मच कच्चा दूध मिलाएं। इस फेस मास्क को 15 मिनट तक चेहरे पर लगाए रखें और सूखने के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
इसे भी पढ़ें- Pigmentation Remedies: स्किन पिगमेंटेशन से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय
पपीता फेस मास्क- Papaya Face Mask
पपीते में मौजूद आवश्यक गुण डार्क स्पॉट्स और पिग्मेंटेशन कम करने में मदद कर सकता है। फेस मास्क बनाने के लिए बाउल में 2 चम्मच पपीते का पल्स लीजिए। अब इसमें 2 चम्मच कच्चा दूध मिलाएं। पेस्ट तैयार करके चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद गुनगुने पानी से साफ कर लें।
संतरे का फेस मास्क- Orange Face mask
संतरे में विटामिन-सी और मिनरल्स मौजूद होते हैं, जो पिग्मेंटेशन कम करने में मदद कर सकते है। फेस मास्क बनाने के लिए बाउल में 2 चम्मच संतरे का पाउडर लीजिए। अब इसमें 1 चम्मच शहद और 2 चम्मच दूध मिलाएं। इस पेस्ट को 15 मिनट तक चेहरे पर लगाए रखें।
इसे भी पढ़ें- चेहरे से पिगमेंटेशन हटाने के लिए ऐसे करें मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल, जल्द मिलेगा फायदा
आलू का फेस मास्क- Potato Face mask
आलू का रस डार्क स्पॉट्स और पिग्मेंटेशन कम करने में मदद कर सकता है। वहीं बेसन और कच्चा दूध स्किन को सॉफ्ट और ग्लोइंग रखने में मदद करता है। बाउल में 2 चम्मच आलू का रस लीजिए। इसमें 1 चम्मच कच्चा दूध और 2 चम्मच बेसन मिलाएं। पेस्ट तैयार करके चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट पर लगाए रखें। सूखने के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धोएं और फर्क महसूस करें।
इस तरह से आप पिग्मेंटेशन कम करने के लिए सर्दियों में फेस मास्क बना सकते है। लेकिन अगर आपकी स्किन ज्यादा सेंसिटिव है, तो चेहरे पर इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।