Doctor Verified

इंटिमेट एरिया के बाल हटाने के लिए सही तरीका क्या है? जानें एक्सपर्ट से

वजाइनल हाइजीन मेंटेन रखने के लिए इंटिमेट एरिया के हेयर रिमूव करना भी जरूरी है। एक्सपर्ट से समझें हेयर रिमूव के लिए सुरक्षित तरीका क्या है।   
  • SHARE
  • FOLLOW
इंटिमेट एरिया के बाल हटाने के लिए सही तरीका क्या है? जानें एक्सपर्ट से


How To Remove Hair From Private Parts: महिलाओं के लिए फिजिकल हेल्थ के साथ अपनी वजाइनल हेल्थ का ध्यान रखना भी जरूरी है। वजाइनल हेल्थ से जुड़ी परेशानियां हर महिला को अलग-अलग हो सकती है। लेकिन वजाइना की हाइजीन का ध्यान रखना हर किसी के लिए जरूरी है। वजाइनल हाइजीन अवॉइड करने से वजाइनल इंफेक्शन और एलर्जी जैसी समस्याओं का खतरा हो सकता है। इसी तरह वजाइनल हाइजीन मेंटेन रखने के लिए वजाइना के हेयर रिमूव करना भी जरूरी है। वजाइनल हेयर ज्यादा होने से इरिटेशन और खुजली की समस्या हो सकती है। इसलिए जरूरी है इन्हें समय के साथ रिमूव किया जाए। ज्यादातर लोगों को कंफ्यूजन रहती है कि वजाइनल हेयर रिमूव करने के लिए क्या तरीका अपनाया जाए, जिससे बाद में इंफेक्शन या इरिटेशन न हो। इस बारे में जानकारी देते हुए डर्मोटोलॉजिस्ट डॉ जुश्या भाटिया सरिन ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। 

hair removal

इंटीमेट एरिया के बाल हटाने के लिए कौन-सा तरीका कितना असरदार है- The Right Way To Remove Intimate Area Hair In Hindi 

शेविंग- Shaving

कई महिलाएं इंटिमेट एरिया के बाल हटाने के लिए शेविंग करना पसंद करती हैं। इसके लिए कोई क्रीम या जेल लगाकर बालों को रेजर से हटाया जाता है। इससे बाल जड़ों से हट जाते हैं, जिस कारण वजाइना में खुजली और जलन भी हो सकती है। अगर आप गलत तरीके से रेजरल इस्तेमाल करते हैं, तो इससे बालों की ग्रोथ भी रूक सकती है। 

हेयर रिमूवल क्रीम- Hair Removal Cream 

वजाइना के बाल हटाने के लिए कई महिलाएं हेयर रिमूवल क्रीम इस्तेमाल करती हैं। इसमें मौजूद केमिकल्स बालों की जड़ों को ढीला कर देते हैं, जिससे बालों को हटाना आसान हो जाता है। लेकिन इनमें केमिकल्स की मात्रा इतनी ज्यादा होती है, कि इसके पहली बार इस्तेमाल से ही वजाइना में खुजली और जलन होने लगती है।

इसे भी पढ़ें- क्या वजाइना के बाल हटाने के लिए हेयर रिमूविंग क्रीम यूज करना सेफ है? एक्सपर्ट से जानें

वैक्सिंग- Waxing

वैक्सिंग में किसी स्ट्रिप के जरिए बालों को जड़ से हटाया जाता है। यह तरीका हाथ-पैरों के बाल हटाने के लिए तो सही है, लेकिन इंटिमेट एरिया के बाल हटाने के लिए नुकसानदायक हो सकता है। वजाइना पर वैक्सिंग करने से आपको खुजली और इरिटेशन हो सकती है। इससे स्किन एलर्जी और इंफेक्शन होने का खतरा भी हो सकता है।

ट्रिमिंग करना- Trimming

वजाइना के बाल हटाने के लिए कुछ लोग कैची या ट्रिमर भी इस्तेमाल करते हैं। वजाइनल हेयर रिमूवल के लिए यह सबसे आसान तरीका है। इससे बाद में एलर्जी या दर्द होने का खतरा नहीं होता है। इसलिए एक्सपर्ट भी वजाइनल हेयर के लिए ट्रिमिंग करना ज्यादा सेफ मानते हैं। 

इसे भी पढ़ें- प्यूबिक हेयर वैक्स कराने से हो सकते हैं ये गंभीर नुकसान, जानें जरूरी सावधानियां

लेजर हेयर रिमूवल- Laser Hair Removal

बालों को जड़ों से हटाने के लिए लेजर हेयर रिमूवल एक बेहतरीन तरीका है। इसमें मशीन के जरिए बालों को रिमूव किया जाता है। इस तरीके के जरिए काफी समय तक बाल नहीं आते हैं। वजाइना से हेयर रिमूव करने के लिए सुरक्षित तरीका भी है। 

अगर आपको वजाइनल एलर्जी या इंफेक्शन है, तो कुछ समय वजाइनल हेयर रिमूवल अवॉइड करें। लेख में दी गई जानकारी पसंद आई हो, तो इसे शेयर करना न भूलें। 

 

Read Next

फैलोपियन ट्यूब मे सूजन होने पर दिखाई दे सकते हैं ये 5 लक्षण, न करें अनदेखा

Disclaimer