सर्दियों का मौसम अक्सर हमें आलसी और सुस्त बना देता है। ठंड के कारण शरीर में एनर्जी की कमी महसूस होती है, और लोग ज्यादा समय बिस्तर में बिताना पसंद करते हैं। सर्दियों में दिन छोटे और रातें लंबी होती हैं। सूरज की रोशनी कम मिलने से शरीर में मेलाटोनिन नाम के हार्मोन का लेवल बढ़ जाता है। मेलाटोनिन को स्लीप हार्मोन भी कहा जाता है, जो नींद के लिए जिम्मेदार होता है। इसके बढ़ जाने से हमें ज्यादा नींद आती है। लेकिन यह आदत न केवल हमारी सेहत पर बुरा असर डालती है, बल्कि पूरे दिन को सुस्त बना देती है। ठंड के मौसम में एक्टिव रहना जरूरी है, ताकि शरीर की एनर्जी बरकरार रहे और हम फिट और हेल्दी बने रहें। नियमित एक्सरसाइज न केवल शरीर को गर्म रखती है, बल्कि मूड को भी बेहतर बनाती है और पूरे दिन एक्टिव रहने में मदद करती है। अगर आप सर्दियों की सुस्ती से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो रोजाना कुछ आसान और असरदार एक्सरसाइज करें। इनमें फ्री स्टाइल डांस, जंपिंग जैक्स और हाई नीज एक्सरसाइज आपकी मदद कर सकते हैं। ये न केवल आपके शरीर को एनर्जेटिक बनाते हैं, बल्कि वजन कम करने और फिट रहने में भी मदद करते हैं। आइए जानें इन तीनों एक्सरसाइज के आसान स्टेप्स और इनके फायदे।
1. फ्री स्टाइल डांस- Free Style Dance
फ्री स्टाइल डांस, शरीर को एक्टिव करने का एक मजेदार और असरदार तरीका है। इसमें शरीर के हर अंग को गति मिलती है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और मांसपेशियों को ताकत मिलती है। यह मानसिक तनाव को भी कम करता है। इस एक्सरसाइज को करने से शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है और फिटनेस भी बेहतर होती है।
स्टेप्स:
- हल्की स्टेपिंग या बाउंस के साथ शुरुआत करें।
- हाथों को ऊपर-नीचे करें, फिर साइड में फैलाएं।
- अपनी पसंद के अनुसार मूवमेंट्स जोड़ें।
- अपने हिप्स को सर्कुलर मोशन में घुमाएं या साइड-टू-साइड मूव करें।
- म्यूजिक की बीट्स के अनुसार स्पिन या छोटे जंप जोड़ें।
- हल्के मूवमेंट्स के साथ स्टेप्स को खत्म करें, जैसे हाथों और पैरों को स्ट्रेच करना।
फायदे:
- शरीर की एनर्जी बढ़ती है।
- तनाव कम होता है।
- शरीर में लचीलापन बढ़ता है।
इसे भी पढ़ें- हमेशा फिट और हेल्दी रहना चाहते हैं, तो फॉलो करें ट्रेडिशनल डांस और एक्सरसाइज रूटीन
2. जंपिंग जैक्स- Jumping Jacks
जंपिंग जैक्स एक एरोबिक एक्सरसाइज है जो पूरे शरीर को एक्टिव रखती है। यह एक्सरसाइज कार्डियो फिटनेस को बढ़ाने के लिए बहुत असरदार है। इसमें दोनों हाथ और दोनों पैरों को फैलाकर शरीर को ऊपर और नीचे ले जाने की प्रक्रिया से पूरी बॉडी एक्टिव रहती है। इससे शरीर में ऑक्सीजन का सर्कुलेशन बेहतर होता है।
स्टेप्स:
- सीधे खड़े हो जाएं, हाथ साइड में और पैर एक साथ रखें।
- एक जंप करें और अपने पैरों को कंधों से चौड़ा फैलाएं।
- जंप के साथ-साथ हाथों को ऊपर की ओर ताली बजाने की मुद्रा में उठाएं।
- फिर से जंप करें और शुरुआती पोजीशन पर आ जाएं।
- इन मूवमेंट्स को लगातार 20-30 बार दोहराएं।
फायदे:
- कैलोरी बर्न होती है।
- कार्डियो फिटनेस में सुधार होता है।
- शरीर की ताकत बढ़ती है।
3. हाई नीस एक्सरसाइज- High Knees Exercise
यह एक आसान एक्सरसाइज है, जिसमें हम एक जगह पर खड़े होकर अपने घुटनों को ऊंचा करना होता है। यह एक्सरसाइज पूरे शरीर को एक्टिव बनाती है और खासतौर पर पैरों को मजबूत करती है। इसके अलावा, यह एक्सरसाइज सर्दियों में ज्यादा नींद आने की समस्या को कम करने में मदद करता है।
स्टेप्स:
- सीधे खड़े होकर हाथों को हिप लेवल पर रखें।
- दाएं घुटने को ऊपर उठाएं, ताकि वह कमर के पास तक पहुंचे।
- बाएं घुटने को ऊपर उठाएं।
- घुटनों को ऊपर उठाते समय हाथों को आगे-पीछे स्विंग करें।
- इन मूवमेंट्स को धीरे-धीरे तेज करें और कम से कम 30 सेकंड तक जारी रखें।
फायदे:
- पैरों की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है।
- कार्डियोवस्कुलर हेल्थ में सुधार होता है।
- मानसिक तनाव कम होता है।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version