
हमारी डेली रूटीन की आदतें, जीवन जीने का तरीका और डाइट का सीधा असर सेहत पर होता है। इससे शरीर को कई छोटी-बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप खुद को स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो कुछ हेल्दी एक्टिविटीज को जीवन का हिस्सा बना सकते हैं। ध्यान रखें कि फिजिकल एक्टिविटीज करने से शरीर एक्टिव रहता है। इससे इम्यून सिस्टम को मजबूती मिलती है और आप खुद को कई तरह की मौसमी समस्याओं से बचा सकते हैं। ये एक्टिविटीज व्यक्ति को ऊर्जावान महसूस करवाती हैं। इस बारे में इंस्टाग्राम पर डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट लवलीन कौर ने एक वीडियो शेयर किया है। आइए जानते हैं कि ये कौन-सी हेल्दी एक्टिविटीज हैं, जो शरीर को रोगों से मुक्त रख सकती हैं।
डेली रूटीन में शामिल करें ये एक्टिविटीज
1. वेट लिफ्टिंग जरूर करें
हेल्दी रहने के लिए आप वेट लिफ्टिंग की प्रैक्टिस कर सकते हैं। इस एक्सरसाइज को करने से मांसपेशियां मजबूत होती हैं और मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है। वेट लिफ्टिंग की मदद से आप खुद को डिप्रेशन और तनाव से बचा सकते हैं। 30 साल की उम्र के बाद वेट लिफ्टिंग करना फायदेमंद होता है। इससे शरीर के दर्द से भी राहत मिलती है। हालांकि, आपको शुरुआत में किसी एक्सपर्ट की देखरेख में ही इसकी प्रैक्टिस करनी चाहिए।
2. शवासन का अभ्यास करें
शवासन करने से शरीर को आराम मिलता है। यह योग की सबसे आसान मुद्रा होती है। इस आसन को करने से सिरदर्द, थकान और अनिद्रा जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है। इसके अलावा, यह आसन ब्लड प्रेशर को कंट्रोल और याददाश्त को तेज करने में भी मदद करता है। यह आसन मेंटल और फिजिकल दोनों हेल्थ के लिए अच्छा हो सकता है। आप रोजाना 10 से 15 मिनट इसकी प्रैक्टिस कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- सोने से पहले सिर्फ 15 मिनट करें शवासन, आएगी बढ़िया नींद, स्ट्रेस भी होगा कम
3. कार्डियो की प्रैक्टिस करें
हेल्दी और फिट रहने के लिए आप रोजाना कार्डियो एक्सरसाइज कर सकते हैं। ये एक ऐसी एक्सरसाइज है, जिससे शरीर को मजबूती मिलती है। ये एक्सरसाइज दिल की सेहत के लिए फायदेमंद होती है। साथ ही, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं को कंट्रोल करने में मदद करती है।

4. साइकिलिंग कर सकते हैं
आप रोजाना साइकिलिंग कर सकते हैं। इससे आपके पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं और दिल की बीमारियों से भी बचा जा सकता है। रोजाना एक घंटे साइकिलिंग करने से कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर किया जा सकता है।
5. आउटडोर गेम्स खेल सकते हैं
फिट रहने के लिए आप अपने डेली रूटीन में कोई आउटडोर गेम शामिल कर सकते हैं। कई लोगों को एक्सरसाइज करना पसंद नहीं होता है। अगर आप भी एक्सरसाइज नहीं करना चाहते हैं, तो अपने डेली रूटीन में स्विमिंग, टेनिस, बैडमिंटन आदि खेलों को शामिल कर सकते हैं। इनसे मांसपेशियां मजबूत होती हैं और आप फिट रह सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखने के लिए जरूर करें आउटडोर एक्टिविटीज, मिलेंगे कई फायदे
स्वस्थ रहने का सबसे आसान तरीका यही है कि आप रोजमर्रा में की जाने वाली गलत आदतों को सुधार लें। इसके लिए आपको अपने बिजी लाइफस्टाइल से खुद के लिए कुछ समय निकालना होगा। इस समय में आप एक्सरसाइज, वॉकिंग या अपनी किसी हॉबी पर काम कर सकते हैं। इससे आप फिजिकल और मेंटल दोनों तरह से स्वस्थ रह सकते हैं।
View this post on Instagram
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version