Fri Sep 11, 2026 | 09:54 PM IST

Medically Reviewed by Dr Shobha Gupta , Medical Director and IVF Consultant

प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही में बहुत ज्यादा सोना नॉर्मल होता है या नहीं? डॉक्टर से जानें सच्चाई

प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही में 7 से 9 घंटे की नींद लेना सामान्य होता है। अगर इससे ज्यादा नींद आती है, तो बेहतर है कि आप डॉक्टर से संपर्क करें।

Is It Okay To Be Overly Sleepy During Pregnancy: आपने नोटिस किया होगा कि प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही में कई महिलाओं को काफी ज्यादा नींद आती है। वैसे भी कहा जाता है कि इस दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिस वजह से उनका शरीर अक्सर थकान और कमजोरी से भरा रहता है। यही कारण है कि उन्हें नींद भी काफी ज्यादा आती है। हालांकि, सब महिलाओं के साथ ऐसा हो, यह जरूरी नहीं है। इसके बावजूद, यह सवाल जरूर मन में उठता है कि क्या तीसरी तिमाही में महिलाओं को बहुत ज्यादा नींद आना सामान्य होता है? क्या इसे असामान्य माना जा सकता है? आइए, जानते हैं इस तरह के तमाम सवालों के सटीक जवाब। इस बारे में जानने के लिए हमने Mumma's Blessing IVF और वृंदावन स्थित Birthing Paradise की Medical Director and IVF Specialist डॉ. शोभा गुप्ता से बात की।

प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही में बहुत ज्यादा नींद आना नॉर्मल है या नहीं?- Is It Bad To Sleep Too Much In Third Trimester Of Pregnancy

excessive sleeping during pregnancy third trimester safe or not 01 (9)

डॉ. शोभा गुप्ता की मानें,"सामान्यत तौर पर प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही में महिलाओं को काफी नींद आती है और इसे पूरी तरह नॉर्मल माना जाता है। जैसा कि यह जानकारी आपको है कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को कई तरह के हार्मोनल बदलाव से गुजरना पड़ता है। ऐसे में शरीर थकान और कमजोरी से भर जाता है, जिसकी वजह से महिलाओं को ज्यादा नींद आती है। हालांकि, कभी-कभी यह किसी गंभीर बीमारी की ओर भी इशारा कर सकता है। इसलिए, अगर महिलाओं को प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही में काफी ज्यादा नींद आए, तो इस स्थिति को नजरअंदाज न करें। अपने डॉक्टर के पास जाकर इसकी वजह जानने की कोशिश करें।"

इसे भी पढ़ें: गर्भवती महिला को सीधे क्यों नहीं सोना चाहिए? डॉक्टर से जानें इस तरह सोने के नुकसान

प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही में लंबी नींद आने के कारण- Too Much Sleep During Pregnancy Third Trimester

स्टिलबर्थ से कनेक्शनः आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है कि प्रेग्नेंसी में अगर महिला लंबे समय तक बिना डिस्टर्ब के नींद ले रही हैं, तो यह घातक हो सकता है। कुछ मामलों में इसे स्टिलबर्थ से जोड़कर देखा जाता है। हालांकि, ध्यान रखें कि 9 घंटे से अधिक नींद को पूरी तरह से स्टिलबथ से जोड़कर देखना सही नहीं है। जरूरी ये है कि हर महिला प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही में गर्भ में पल रहे शिशु की मूवमेंट पर नजर रखें।

स्लीप एपनिया: लंबे समय तक गहरी नींद को स्लीप एपनिया से भी जोड़कर देखा जाता है। डॉ. शोभा गुप्ता  की मानें, तो प्रेग्नेंसी में ऐसी स्थिति पैदा हो सकती है। जैसे-जैसे गर्भावस्था के दिन चढ़ते जाते हैं, वैसे-वैसे महिलाओं को अधिक नींद आने लगती है। अगर ज्यादा नींद आए, जिसकी वजह से रोजमर्रा के कामकाज प्रभावित हो रहे हैं, तो ऐसे में बेहतर है कि आप डॉक्टर से मिलें और अपनी समस्या के बारे में बताएं।

जेस्टेशनल डायबिटीजः इसका मतलब है कि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को मधुमेह हो जाता है। हालांकि, डिलीवरी के बाद महिलाओं का ब्लड शुगर स्तर सामान्य हो जाता है, लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि जेस्टेशनल डायबिटीज के कारण महिलाओं को अतिरिक्त थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है, जो कि उनमें अतिरिक्त नींद का कारण बनती है।

इसे भी पढ़ें: क्या प्रेग्नेंसी में आपको भी आती है बहुत ज्यादा नींद? डॉक्टर से जानें इसके कारण और बचाव के उपाय

प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही में अतिरिक्त नींद आए तो क्या करें

  1. अगर आपको प्रेग्नेंसी में बहुत ज्यादा नींद आ रही है, तो एक बार डॉक्टर से संपर्क करें और उन्हें अपनी समस्या के बारे में बताएं।
  2. तीसरी तिमाही में बॉडी को ज्यादा रेस्ट की जरूर होती है, इसलिए इसके साथ समझौता न करें।
  3. एक दिन में तकरीबन 7 से 9 घंटे की नींद को प्राथमिकता दें। अगर इससे ज्यादा नींद आ रही है, तो इसे सही संकेत न समझें।
  4. तीसरी तिमाही में महिलाओं को अपनी मेडिकल कंडीशंस के बारे में सभी जानकारी होनी चाहिए। इससे सही और पर्याप्त नींद लेने में मदद मिलती है और इससे मेडिकल कंडीशन को मैनेज भी किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में ज्यादा सोने का शरीर और सेहत पर क्या असर पड़ता है? जानें डॉक्टर से

निष्कर्ष

कुल मिलाकर, समझने वाली बात ये है कि प्रेग्नेंसी की तीसरी तिमाही में अच्छी और गहरी नींद हर महिला को लेनी चाहिए। अगर आपको हर दिन 8-9 घंटे की नींद आ रही है, तो इसे लेकर चिंता न करें। हां, अगर इससे ज्यादा नींद लेती हैं, तो बेहतर है कि एक बार डॉक्टर के पास जाकर अपनी कंडीशन के बारे में बताएं। अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या होगी, तो वे आपको सही ट्रीटमेंट दे सकेंगे।

All Image Credit: Freepik

Read Next

क्या गर्भवती महिला के लिए 34वें सप्ताह में डिलीवरी करना सेफ होता है? डॉक्टर से जानें इसके जोखिम

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Oct 28, 2025 18:05 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Oct 28, 2025 18:05 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Oct 28, 2025 18:05 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Oct 28, 2025 18:05 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Shobha Gupta

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content