Estrogen Rich Foods in Hindi: शरीर में एस्ट्रोजन हॉर्मोन का संतुलित रहना बहुत जरूरी होता है। एस्ट्रोजन, एक ऐसा हॉर्मोन है, जो महिला और पुरुष दोनों में पाया जाता है। महिलाओं के लिए एस्ट्रोजन हॉर्मोन बहुत जरूरी होता है। महिलाओं के प्रजनन, पीरियड्स और स्तनों के लिए एस्ट्रोजन हॉर्मोन की पर्याप्त मात्रा बहुत जरूरी होती है। प्रेग्नेंसी और मेनोपॉज के अलावा खानपान और लाइफस्टाइल में गड़बड़ी की वजह से शरीर में एस्ट्रोजन हॉर्मोन की कमी हो जाती है। एस्ट्रोजन की कमी के कारण महिलाओं के ब्रेस्ट साइज का सही विकास नहीं हो पाटा है और कई अन्य समस्याएं हो सकती हैं। स्किन को जवान बनाए रखने और चमक बरकरार रखने के लिए एस्ट्रोजन हॉर्मोन बहुत उपयोगी होता है। शरीर में एस्ट्रोजन हॉर्मोन की कमी को पूरा करने के लिए कुछ फूड्स का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं ऐसे फूड्स के बारे में जिनका सेवन करने से आप शरीर में एस्ट्रोजन हॉर्मोन बढ़ा सकती हैं।
महिलाओं में एस्ट्रोजन हॉर्मोन बढ़ाने के लिए फूड्स- Estrogen Rich Foods in Hindi
एस्ट्रोजन हॉर्मोन आपके मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ रिप्रोडक्टिव सिस्टम, यूरिनरी ट्रैक्ट फंक्शन, बालों की हेल्थ, स्किन और हड्डियों की सेहत के लिए बहुत जरूरी होता है। शरीर में एस्ट्रोजन हॉर्मोन की कमी होने से कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। एस्ट्रोजन हॉर्मोन की कमी को पूरा करने के लिए इन फूड्स का सेवन बहुत फायदेमंद होता है-
इसे भी पढ़ें: महिलाओं के लिए वजन बढ़ाने का डाइट प्लान, जानें दिनभर की डाइट में क्या शामिल करें और क्या नहीं
1. सूखे मेवे या नट्स
शरीर में एस्ट्रोजन हॉर्मोन की कमी पूरा करने के लिए ड्राई नट्स का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।एस्ट्रोजन हॉर्मोन की कमी पूरा करने के लिए आप अखरोट, पिस्ता, खजूर, मुनक्का और खुबानी आदि का सेवन जरूर करें। ये नट्स न सिर्फ शरीर में एस्ट्रोजन हॉर्मोन का स्तर बढ़ाने का काम करते हैं बल्कि अगर आपके शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर बहुत ज्यादा हो गया है, तो उसे भी कंट्रोल करते हैं।
2. तिल
एस्ट्रोजन हॉर्मोन का स्तर बढ़ाने के लिए तिल का सेवन भी बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से आपके शरीर को प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और कैल्शियम ही मिलते हैं।
इसे भी पढ़ें: महिलाओं के लिए डाइट चार्ट: नाश्ते से लेकर रात के खाने तक महिलाओं को स्वस्थ रहने के लिए क्या खाना चाहिए
3. साबुत अनाज
साबुत अनाज जैसे गेंहू, जौ और जाई आदि का सेवन करने से शरीर में एस्ट्रोजन हॉर्मोन का स्तर संतुलित होता है। अनाज का सेवन करने से महिलाओं की कई समस्याएं दूर होती हैं और शरीर को पर्याप्त पोषण भी मिलता है।
4. सोया प्रोडक्ट्स
सोया प्रोडक्ट्स का सेवन भी शरीर में एस्ट्रोजन हॉर्मोन को बढ़ाने का काम करता है। सोयाबीन, सोया मिल्क और सोया बड़ी आदि का सेवन करने से एस्ट्रोजन हॉर्मोन का स्तर ठीक होता है और मेटाबॉलिज्म ठीक करने में भी फायदा मिलता है।
5. बीज या सीड्स
अलसी के बीज (Flax Seeds) और तिल, सोयाबीन जैसे बीज का सेवन शरीर में एस्ट्रोजन हॉर्मोन का स्तर बढ़ाने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इनका सेवन करने से आपको फाइबर, ओमेगा 3 फैटी एसिड भी पर्याप्त मात्रा में मिलता है।
6. लहसुन
शरीर में एस्ट्रोजन हॉर्मोन का स्तर बढ़ाने के लिए डाइट में लहसुन शामिल करना बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से पेट से जुड़ी परेशानियों में भी फायदा मिलता है। लहसुन में फाइटोएस्ट्रोजन की पर्याप्त मात्रा होती है।
इसे भी पढ़ें: 20 की उम्र के बाद कैसी होनी चाहिए लड़कियों की डाइट? एक्सपर्ट से जानें एक परफेक्ट डाइट प्लान
इन फूड्स का सेवन करने से महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन हॉर्मोन की कमी पूरा करने में फायदा मिलता है। महिलाओं के लिए एस्ट्रोजन बेहद जरूरी हॉर्मोन में से एक है। इसकी कमी की वजह से कई गंभीर समस्याओं का खतरा रहता है। एस्ट्रोजन की कमी के लक्षण दिखने पर अपनी डाइट में इन फूड्स को जरूर शामिल करें।
(Image Courtesy: Freepik.com)