तिल हमारे यहां एक पसंदीदा भोजन में से एक है। इसका टेस्ट लोगों को बहुत पसंद आता है। तिल कई गुणों से भरपूर होता है। इसके कई औषधिय गुण होते हैं। इसका सेवन शरीर को कई तरीके से फायदा पहुंचाता है। इसमें कैलोरी, प्रोटीन, फाइबर, कॉपर, मैंगनीज, मैग्नीशियम और मोनोअनसैचुरेटेड फैट पाए जाते हैं। इससे कई बीमारियां दूर हो सकती है। तिल के सेवन से हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही शरीर की सूजन को कम करने और डिप्रेशन को कम करने में भी मदद मिलती है। इसके अलावा यह आपकी शरीर की इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाता है। इसे आप कई तरीके से खा सकते हैं लेकिन गर्मियों में इसके सेवन के दौरान आपको काफी सावधानी बरतनी चाहिए ताकि इसकी गर्म तासीर आप पर असर न करें और आप गर्मियों के दौरान भी स्वस्थ रह सकते हैं। इससे आपकी हड्डियों के दर्द की समस्या भी ठीक हो सकती है। गर्मियों में तिल का कैसे सेवन करना चाहिए और इसके फायदे के बारे में विस्तार से बता रही हैं डाइट क्लीनिक और डॉक्टर हब क्लीनिक की डायटीशियन अर्चना बत्रा।
गर्मियों में तिल खाने के फायदे
1. हड्डियों को बनाए मजबूत
कई लोगों को उम्र के साथ हड्डियों और घुटनों में दर्द महसूस होने लगता है। ऐसे में आप तिल का सेवन आसानी से कर सकते हैं। तिल में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं, जिसकी मदद से हड्डियां मजबूत होती है और कई बीमारियों को भी दूर रखती है। अगर आपको ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या है, तो उस स्थिति में भी आप तिल का सेवन कर सकते हैं। इससे ऑस्टियोपोरोसिस के लक्षणों को कम करने में मदद मिलती है।
Image Credit- Freepik
टॉप स्टोरीज़
2. सूजन को करें कम
तिल के सेवन से शरीर की सूजन को कम करने में मदद मिलती है। दरअसल तिल में मोनोअनसैचुरेटेड फैट और ओमेगा -6 पाए जाते हैं, जिसके सेवन से शरीर की सूजन और दर्द को कम किया जा सकता है। तिल से क्रोनिक कंडीशन और किडनी समस्या को ठीक करने में भी मदद मिल सकती है। इसके साथ आप चाहे तो इसमें कद्दू के बीज भी मिला सकते हैं।
3. स्ट्रेस और डिप्रेशन कम करें
तिल में टाइरोसिन नाम का अमीनो एसिड होता है, जो सीधे सेरोटोनिन एक्टिविटी से जुड़ा होता है। सेरोटोनिन एक न्यूरोट्रांसमीटर है जो कि हमारे मूड को प्रभावित करता है। इसलिए इसके संतुलन के लिए ऐसे फूड्स का सेवन करना चाहिए जो सेरोटोनिन में हाई होते हैं। ऐसे में चिंतामुक्त रहने के लिए आप तिल का सेवन गर्मियों में भी कर सकते हैं।
इसे भी पढे़ं- काले तिल या सफेद तिल दोनों में से कौन सा है अच्छा? जानें डाइटीशियन से
4. इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद
अगर आपकी इम्यूनिटी अच्छी होती है, तो आप कई तरह के रोग और बीमारियों से लड़ सकते हैं। तिल के सेवन से इम्यूनिटी बढ़ सकती है। इसमें जिंक, सेलेनियम, कॉपर, आयरन, विटामिन बी 6 और विटामिन ई अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। जो शरीर में सफेद कोशिकाओं को एक्टिव रखने और बढ़ावा देने में मदद करते हैं। जिंक आपकी शरीर को बूस्ट करने में मदद करता है।
Image Credit- Freepik
5. स्किन के लिए फायदेमंद
तिल का सेवन आपकी स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से आपकी स्किन काफी हेल्दी और स्वस्थ रहती है। इसे दाग-धब्बे और रूखापन दूर करने के लिए कई तरह के फेसपैक में इस्तेमाल किया जा सकता है।
गर्मियों में इस तरीके से करें तिल का सेवन
गर्मियों में तिल का सेवन आपको थोड़ी सावधानी से करना चाहिए ताकि इसकी गर्म तासीर का असर आपके हेल्थ पर न पड़े। इसके लिए आप तिल को भिगोकर इसका सेवन करें। ऐसा करने से आपका शरीर हाइड्रेट भी रहता है और अंदर से ठंडक भी मिलती है। इसके अलावा आप तिल के बीज का सेवन स्मूदी या जूस में भी ऊपर से डालकर कर सकते हैं। साथ ही आप किसी अन्य डिश के साथ तिल का बीज मिलाकर खा सकते हैं। इससे शरीर को कई फायदे मिलते हैं।
Main Image Credit- Freepik