काजू खाने का सही समय क्या है? जानें इसे खाने से मिलने वाले फायदे

काजू से शरीर को काफी पोषक तत्व मिलते हैं, लेकिन कई बार गलत समय खाकर हमें इसका पूरा फायदा नहीं मिलता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
काजू खाने का सही समय क्या है? जानें इसे खाने से मिलने वाले फायदे

ड्राईफ्रूट्स का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ड्राई-फ्रूट्स में काफी सारे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं। अगर बात करें काजू की, तो इसे सेहत के लिए काफी लाभदायक माना  जाता है। काजू खाने से शरीर को ताकत और हड्डियों को मजबूती मिलती है। साथ ही इसके सेवन से हाई बीपी की समस्या भी दूर होती है।काजू कच्चा और रोस्ट करके, दोनों  तरीकों से खाया जा सकता हैं। इसे मिठाई, सब्जी, हल्वा और नॉनवेज में भी डाल कर खा सकते हैं। काजू में कैल्शियम, फाइबर, फॉस्फोरस, आयरन, पौटैशियम, प्रोटीन, जिंक, सोडियम और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। 


इस पेज पर:-


काजू खाने के फायदे 

कब्ज से परेशान लोगों के लिए काजू काफी लाभदायक है, क्योंकि इसमें काफी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। 

काजू प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है। ये प्रोटीन बालों और त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता है। 

काजू कोलेस्ट्रॉल लेवल को नियंत्रित करता है और ये आसानी से पच भी जाता है।

काजू, में आयरन भी प्रचुर मात्रा में पाया जाता हैं।

बच्चों को काजू का सेवन करने के लिए देना चाहिए, जिससे उनकी  हड्डियां मजबूत  रहें।

काजू में विटामिन E पाया जाता है। इसके सेवन से चेहरे की झुर्रियां खत्म होती  हैं, साथ ही इससे चेहरे पर ग्लो आता है। 

काजू खाने से वजन भी कंट्रोल रहता है। इसमें पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सिडेंट्स वजन कम करने में मददगार  होते हैं।

काजू खाने से यूरिक एसिड की भी समस्या दूर होती है। 

काजू खाने का सही समय

काजू का सेवन वैसे तो आप दिन भर में कभी भी कर सकते हैं लेकिन अगर आप इसे सुबह खाली पेट खाते हैं, तो ये आपके स्वास्थ्य को काफी फायदा पहुंचाता हैं। आप एक बार में 6-7 काजू खा सकते  हैं। जिन लोगों को सुबह खाली पेट काजू खाने से दिक्कत हो, वह  लोग नाश्ते के समय भी काजू का सेवन कर सकते है। 

इसे भी पढ़ें- आपके दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद होता है काजू, बूस्ट करता है ब्रेन पावर

ज्यादा काजू खाने के नुकसान

काजू खाने से शरीर में सोडियम लेवल काफी बढ़ जाता है इसलिए ब्लड प्रेशर के मरीज इसका सेवन ज्यादा न करें। इससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। गर्भवती महिलाओं को  इसका ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए। काजू का सेवन शरीर के लिए काफी फायदेमंद है लेकिन अगर आपको कोई विशेष समस्या या किसी प्रकार की एलर्जी  है, तो डॉक्टरी सलाह के बिना इसका इस्तेमाल न करें।

 All Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Read Next

अचानक ब्लड प्रेशर लो होने पर करें ये आसान उपाय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version