
शीतला सप्तमी (Sheetala Saptami 2025), जिसे बासौड़ा भी कहा जाता है, इस साल 21 मार्च, शुक्रवार को मनाई जाएगी। यह एक ऐसा पर्व है जिसमें विशेष रूप से ठंडा भोजन खाने की परंपरा है। यह त्योहार मुख्य रूप से रोगों से बचाव और शीतला माता की पूजा के लिए मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं एक दिन पहले बना हुआ भोजन ग्रहण करती हैं, जिससे यह परंपरा कई सवालों को जन्म देती है- क्या ठंडा भोजन वास्तव में सेहत के लिए फायदेमंद है या यह स्वास्थ्य समस्याओं को जन्म दे सकता है? पुराने समय में यह परंपरा गर्मियों की शुरुआत के दौरान इंफेक्शन से बचाव और शरीर को ठंडा रखने के लिए अपनाई जाती थी, लेकिन आज के समय में इसे गहराई से समझना जरूरी है। खासकर, आधुनिक लाइफस्टाइल और खान-पान की आदतों को देखते हुए यह जानना जरूरी है कि क्या यह परंपरा आज भी उतनी ही सुरक्षित है जितनी पहले हुआ करती थी। इस लेख में हम शीतला सप्तमी पर ठंडा खाने की परंपरा को सेहत के नजरिए से समझेंगे। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के विकास नगर में स्थित न्यूट्रिवाइज क्लीनिक की न्यूट्रिशनिस्ट नेहा सिन्हा से बात की।
इस पेज पर:-
क्या ठंडा भोजन सेहत के लिए फायदेमंद है?- Cold Food is Good For Health or Not
इसे खासकर उत्तर भारत, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन शीतला माता की पूजा करने से रोगों से मुक्ति मिलती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। महिलाएं इस दिन व्रत रखती हैं और एक दिन पहले बना हुआ ठंडा भोजन जैसे पूड़ी, पकौड़ी, मीठे चावल, दही और बाजरे की रोटी खाती हैं। ठंडा भोजन खाने से शरीर को कुछ फायदे, तो जरूर मिलते हैं जिनके बारे में आगे जानेंगे-
- पुराने समय में ठंडा भोजन खाने का एक कारण यह भी था कि यह गर्मियों में शरीर का तापमान कंट्रोल करता है और पाचन में मदद करता है।
- दही, मीठे चावल और बाजरे की रोटी जैसे खाद्य पदार्थ हल्के होते हैं और पेट के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।
इसे भी पढ़ें- गर्मी के मौसम में ठंडा पानी पीने या ठंडा फूड खाने से गला खराब क्यों होता है? जानें कारण और बचाव
सेहत के लिए ठंडा भोजन खाने के नुकसान- Side Effects of Eating Cold Food

फूड पॉइजनिंग का खतरा- Food Poisoning
अगर भोजन को सही तरीके से स्टोर न किया जाए, तो इसमें बैक्टीरिया और फंगस विकसित हो सकते हैं, जिससे फूड पॉइजनिंग या पेट की समस्या हो सकती है।
पाचन संबंधी दिक्कतें- Digestion Issues
कुछ लोगों को ठंडा खाना खाने के बाद गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या हो सकती है, खासकर अगर उनका पाचन तंत्र कमजोर हो।
इम्यूनिटी पर असर- It Affects Immunity
ठंडा खाना खाने से कुछ लोगों की इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है, जिससे शरीर इंफेक्शन के प्रति ज्यादा सेंसिटिव हो जाता है।
शीतला सप्तमी पर ठंडा भोजन खाने से पहले यह ध्यान रखना जरूरी है कि भोजन सही तरीके से स्टोर किया जाए और सुरक्षित रूप से सेवन किया जाए। अगर आप सही प्रकार के खाद्य पदार्थ खाते हैं और साफ-सफाई का ध्यान रखते हैं, तो यह परंपरा सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती है। हालांकि, जिन्हें पाचन संबंधी समस्या होती है, उन्हें ठंडा भोजन खाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
image credit: cookwithkushi.com, chefkunalkapur.com
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version