हड्डियों को मजबूत करने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स

Drinks To Strengthen Bones: हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए इन 5 तरह की ड्रिंक्स का सेवन बहुत फायदेमंद होता है, जानें फायदे और तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
हड्डियों को मजबूत करने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स

Drinks To Strengthen Bones: खानपान से जुड़ी गलत आदतों और जीवनशैली में खराबी की वजह से हड्डियों से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। डाइट में कैल्शियम युक्त फूड्स की कमी और विटामिन डी की कमी के कारण लोगों की हड्डियां कमजोर होती हैं। हड्डियों के कमजोर होने पर ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या, जरा सी चोट लगने पर हड्डियों में फ्रैक्चर आदि का खतरा रहता है। सही समय पर खानपान में बदलाव न करने की वजह से आपको कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम सबसे जरूरी माना जाता है। बोन डेंसिटी बढ़ाने के लिए भी डाइट में कैल्शियम युक्त फूड्स का होना बहुत जरूरी है। दूध, दही और पनीर जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स में कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा होती है और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन इनके अलावा कुछ ऐसे जूस भी हैं, जिनका सेवन करने से आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर समस्या में बहुत फायदा मिलता है।


इस पेज पर:-


हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जूस- Best Drink For Bones in Hindi

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए सिर्फ कैल्शियम ही जरूरी नहीं होता है। इसके अलावा कई अन्य पोषा तत्व भी हैं, जो हड्डियों के लिए बहुत जरूरी होते हैं। हड्डियों की डेंसिटी बढ़ाने के लिए और मजबूती बरकरार रखने के लिए कैल्शियम के अलावा विटामिन डी, विटामिन के, प्रोटीन, मैग्नीशियम आदि भी जरूरी होते हैं। आइए जानते है ऐसे ही पोषक तत्वों से भरपूर 5 ऐसे ड्रिंक्स के बारे में जिनका सेवन हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है-

इसे भी पढ़ें: हड्डियों को मजबूत करने के लिए करें ये 5 एक्सरसाइज

Badam Milk To Strengthen Bones

1. बादाम का दूध

बादाम और सोया वाला दूध पीने से हड्डियों को बहुत फायदा मिलता है और इसमें मौजूद तत्व शरीर की सेहत के लिए भी बहुत जरूरी होते हैं। इसका नियमित सेवन करने से आपके शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी भी दूर होती है। दूध और बादाम का एक साथ सेवन करने से कई दूसरे फायदे भी मिलते हैं।

2. हरी पत्तेदार सब्जियों की स्मूदी

हरी पत्तेदार सब्जियों की स्मूदी पीने से आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं और बोन डेंसिटी भी बढ़ती है। इन पत्तेदार सब्जियों में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम और मैग्नीशियम आदि पाए जाते हैं। हरी सब्जियां जैसे पालक, मेथी आदि की स्मूदी का सेवन हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें: Fruits for Bones: मजबूत हड्डियों के लिए खाएं ये 6 फल, मिलेंगे ढेर सारे पोषक तत्व

3. अंगूर का जूस

अंगूर का जूस पीने से शरीर को अनेकों फायदे मिलते हैं। अंगूर में पर्याप्त मात्रा में विटामिन सी और कैल्शियम आदि पाए जाते हैं, जो हड्डियों के लिए बहुत उपयोगी होते हैं। अंगूर में मौजूद विटामिन सी हड्डियों के कोलेजन निर्माण में बहुत जरूरी होता है। कई अध्ययन और शोध भी इस बात की पुष्टि करते हैं कि अंगूर का जूस पीने से आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं और कई अन्य फायदे भी मिलते हैं।

4. संतरे का जूस

संतरे का जूस पीने से आपके शरीर को बहुत फायदा मिलता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी पाया जाता है, जो हड्डियों के लिए बहुत जरूरी होता है। इसके अलावा अंगूर के जूस में विटामिन सी, फोलेट और पोटैशियम भी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए फ्रेश संतरे का जूस पीना बहुत फायदेमंद होता है।

5. योगर्ट स्मूदी

योगर्ट स्मूदी का सेवन करने से भी आपकी हड्डियों को बहुत फायदा मिलता है। योगर्ट भी दही की तरह एक डेयरी प्रोडक्ट होता है, इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी समेत कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। हड्डियों को मजबूत और बीमारियों से मुक्त बनाने के लिए रोजाना यिगार्ट स्मूदी पीना बहुत फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें: विटामिन डी की कमी को पूरा करेंगे ये 4 ड्रिंक्स, ज्यादातर लोगों में होती है इसकी कमी

हड्डियों के लिए ऊपर बताये गए 5 तरह के जूस या ड्रिंक्स बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। आप नियमित रूप से इनका सेवन कर हड्डियों को मजबूत और स्वस्थ बना सकते हैं। अगर आपको डायबिटीज की समस्या है या खानपान से जुड़ी कोई बीमारी है तो इनका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

(Image Source- Freepik.com)

यह विडियो भी देखें

Read Next

क्या आप भी पीते हैं बनाना शेक? जानें इससे होने वाले 4 नुकसान

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version