
केला स्वास्थ्य के लिए काफी हेल्दी विकल्प माना जाता है। यह कई तरह के विटामिन्स और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। खासतौर पर मसल्स बनाने वाले लोग नियमित रूप से बनाना शेक पीना पसंद करते हैं, इससे मसल्स की ग्रोथ अच्छी होती है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि बनाना शेक से स्वास्थ्य को कुछ नुकसान भी हो सकते हैं? जी हां, अगर आप अधिक मात्रा में बनाना शेक का सेवन करते हैं, तो इससे आपके शरीर को कई नुकसान हो सकते हैं। आज हम इस लेख में आपको बनाने शेक का अधिक सेवन करने से सेहत को होने वाले नुकसान के बारे में बताएंगे।
बनाने शेक के नुकसान - Side Effects of Banana Shake
पाचन क्रिया में गड़बड़ी
रिसर्च के मुताबिक, केला और दूध का एक साथ सेवन करने से पाचन क्रिया बिगड़ सकती है, क्योंकि यह काफी भारी आहार माना जाता है। ऐसे में अगर आप काफी ज्यादा बनान शेक का सेवन करते हैं, तो यह पाचन संबंधी परेशानी को उत्पन्न करता है। इससे आपको उल्टी, दस्त जैसी समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें - केला और ऑलिव ऑयल से स्किन और बालों को होते हैं कई फायदे, इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल
एलर्जी का कारण
बनाना शेक का अधिक सेवन करने से साइनस बाधित होता है। इसकी वजह से आपको साइनस कंजेशन की परेशानी हो सकती है। साइनस कंजेशन होने पर सर्दी-खांसी, जुकाम और स्किन पर रैशेज जैसी अन्य एलर्जी की समस्या हो सकती है।
विषाक्तता की स्थिति
आयुर्वेद के अनुसार, सोलिड और लिक्विड आहार को एक साथ मिलाना स्वास्थ्य के लिए हेल्दी नहीं होती है। इस सिद्धांत के आधार पर अगर आप केला और दूध एक साथ मिलाकर खाते हैं, तो यह शरीर में विषाक्तता उत्पन्न कर सकता है। इसके साथ ही आयुर्वेद के अनुसार केला और दूध का सेवन करने से शरीर में भारीपन उत्पन्न होती है, जिससे शरीर की कई गतिविधियां बाधित होती हैं।
बढ़ा सकता है वजन
दूध और केला काफी पौष्टिक माना जाता है। इससे आपके शरीर को कैलोरी और कार्ब्स प्राप्त होता है। अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं तो इसे अपने आहार में शामिल करना एक हेल्दी विकल्प हो सकता है। हालांकि, अगर आप वजन कम करने का सोच रहे हैं, तो इससे आपका वजन बढ़ सकता है। इसलिए वजन कम करने वालों को बनाना शेक न पीने की सलाह दी जाती है।
शरीर में हो सकता है दर्द
आयुर्वेद के मुताबिक, अगर आप काफी ज्यादा बनाना शेक पीते हैं, तो यह आपके शरीर के दर्द को बढ़ा सकता है। खासतौर पर अगर आप किसी एलर्जी से जूझ रहे हैं, तो आपको इस स्थिति का अधिक सामना करना पड़ सकता है।
बनाना शेक स्वास्थ्य के लिए हेल्दी माना जाता है। लेकिन ध्यान रखें कि इसका सेवन सीमित मात्रा में करें। अधिक मात्रा में बनान शेक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद नहीं होता है। इससे आपको शरीर को नुकसान पहुुंच सकता है।
Reference Links
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/books/NBK499909/