हड्डियों को मजबूत करने के लिए करें ये 5 एक्सरसाइज

Bone Strengthening Exercises: हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए रोजाना करें ये 5 एक्सरसाइज, मिलेगा फायदा। 
  • SHARE
  • FOLLOW
हड्डियों को मजबूत करने के लिए करें ये 5 एक्सरसाइज

Exercises to Strengthen Bones: डाइट में कैल्शियम और अन्य जरूरी मिनरल्स की कमी के कारण हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। हड्डियों के कमजोर होने पर फ्रैक्चर होने या टूटने का खतरा बढ़ जाता है। हड्डियों के कमजोर होने पर आपको ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या भी हो सकती है। पौष्टिक और संतुलित डाइट के अलावा एक्सरसाइज भी हड्डियों को मजबूत करने में बहुत फायदेमंद होती हैं। रोजाना कुछ एक्सरसाइज का अभ्यास हड्डियों को कमजोर होने से बचाने में बहुत फायदेमंद माना जाता है। अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो रोजाना हड्डियों के लिए फायदेमंद एक्सरसाइज का अभ्यास जरूर करें।

हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए करें ये 5 एक्सरसाइज (Bone Strengthening Exercises in Hindi)

हड्डियों को कमजोर होने से बचाने के लिए रोजाना एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए। निष्क्रिय जीवनशैली के कारण भी हड्डियों के कमजोर होने का खतरा बना रहता है। निष्क्रिय और गतिहीन जीवनशैली के कारण बोन डेंसिटी भी कम होती है और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा बढ़ जाता है। ये 5 तरह की एक्सरसाइज हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती हैं-

1. ब्रिस्क वॉक (Brisk Walking)

ब्रिस्क वॉक यानी तेज चलना; हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। कई अध्ययन और शोध इस बात की पुष्टि करते हैं कि ब्रिस्क वॉक करने से हड्डियां मजबूत होती हैं और फ्रैक्चर का जोखिम भी कम होता है। हड्डियों के शेप और बोन डेंसिटी को ठीक रखने में भी ब्रिस्क वॉक बहुत फायदेमंद होता है। 

इसे भी पढ़ें: बीमारी में एक्सरसाइज करना चाहिए या नहीं? एक्‍सपर्ट से जानें सही जवाब

exercises to strengthen bones

2. हाईस्पीड रेस या स्प्रिंट ट्रेनिंग (Sprint Training)

स्प्रिंट ट्रेनिंग करने से आपको जोड़ों और हड्डियों की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। नियमित रूप से स्प्रिंट ट्रेनिंग करने से आपकी हड्डियां मजबूत होती हैं और इससे जुड़ी समस्याओं का खतरा भी कम होता है।

3. स्ट्रेंथ ट्रेनिंग (Strength Training)

स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करने से भी हड्डियां मजबूत होती हैं और हड्डियों से जुड़ी समस्याओं में फायदा मिलता है। स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के लिए आप वेट ट्रेनिंग और रेजिस्टेंस ट्रेनिंग का अभ्यास करें। आपको इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए कि इन एक्सरसाइज का अभ्यास हमेशा किसी एक्सपर्ट की देखरेख में ही करें।

4. स्क्वाट्स (Squats)

हड्डियों को कमजोर होने से बचाने के लिए अपनी एक्सरसाइज रूटीन में स्क्वाट्स को जरूर शामिल करें। शरीर की कोर स्ट्रेंथ बढ़ाने और हड्डियों को मजबूत करने के लिए स्क्वाट्स का रोजाना अभ्यास फायदेमंद है। स्क्वाट्स करने से जोड़ों से जुड़ी परेशानियों में भी फायदा मिलता है।

5. हैमस्ट्रिंग कर्ल (Hamstring Curl)

हैमस्ट्रिंग कर्ल एक्सरसाइज आपकी कोर स्ट्रेंथ को बढ़ाने के साथ हैमस्ट्रिंग, घुटने और क्वाड को मजबूत बनाती है। इसका नियमित अभ्यास करने से हड्डियों के कमजोर होने का खतरा कम होता है।

इसे भी पढ़ें: कोर मसल्स की स्ट्रेंथ बढ़ाने के लिए करें ये 4 एक्सरसाइज, बॉडी को मिलेगा परफेक्ट शेप

ये 5 एक्सरसाइज हड्डियों और घुटनों के लिए बहुत उपयोगी मानी जाती हैं। लेकिन शुरुआत में इसका अभ्यास एक्सपर्ट की देखरेख में ही करना चाहिए। इससे जुड़ी अधिक जानकारी के लिए आप अपने सवाल हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर भेज सकते हैं।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

क्या साइकिल चलाना सभी के लिए फायदेमंद है? जानें किन लोगों को साइकिलिंग नहीं करनी चाहिए

Disclaimer