लोगों में विटामिन डी की कमी दुनिया भर के हेल्थ एक्सपर्ट्स के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। विटामिन डी का सबसे अच्छा और प्राकृतिक स्रोत धूप को माना जाता है। मगर आजकल शहरों में ज्यादातर लोग धूप में निकलना, बैठना पसंद नहीं करते हैं। 'न्यूट्रिएंट्स' जर्नल में छपे अध्ययन के अनुसार भारत की 70% जनसंख्या में विटामिन डी की कमी पाई जाती है। हड्डियों की मजबूती, बेहतर इम्यूनिटी (रोग प्रतिरोधक क्षमता) और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए विटामिन डी बहुत जरूरी है। अगर आप भी चाहते हैं अपने शरीर में विटामिन डी की कमी को पूरा करना, तो हम आपको बताते हैं 4 ऐसी हेल्दी ड्रिंक्स, जिनमें भरपूर विटामिन डी होता है। इनके सेवन से आपको कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलेंगे।
संतरे का जूस पिएं
शाकाहारी लोगों के लिए संतरे का जूस विटामिन डी का बहुत अच्छा स्रोत है। संतरे के जूस में ढेर सारे पौष्टिक तत्व होते हैं। संतरे में विटामिन सी, फॉलेट और पोटैशियम भरपूर पाया जाता है। इसके अलावा 240mL संतरे के जूस में सिर्फ 110 कैलोरीज होती हैं। जबकि इसमें प्रोटीन की मात्रा 2 ग्राम और कार्ब्स 26 ग्राम होते हैं। इसके अलावा संतरे में विटामिन डी भी पाया जाता है। लेकिन ध्यान रखें कि बाजार में मिलने वाले पैकेटबंद जूस पीना फायदेमंद नहीं है, बल्कि आपको घर पर संतरे का जूस निकालकर पीना चाहिए।
इसे भी पढ़ें:- दुबलेपन, हार्ट अटैक और खून की कमी से बचाएगा सूखे नारियल का सेवन, जानें 5 फायदे
गाय का दूध
गाय का दूध सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि ये कैल्शियम और विटामिन डी का सबसे अच्छा प्राकृतिक स्रोत है। गाय के दूध में वो सभी पोषक तत्व होते हैं, जो एक स्वस्थ शरीर के लिए जरूरी होते हैं। एक कप गाय के दूध में सिर्फ 149 कैलोरीज होती हैं। जबकि इसमें 7.7 ग्राम प्रोटीन, 11.7 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है। इसके अलावा एक कप गाय के दूध में आपकी दैनिक जरूरत का 28% कैल्शियम, 8% विटामिन ए और 31% विटामिन डी पाया जाता है। अगर आप विटामिन डी के लिए गाय का दूध पी रहे हैं, तो फुल फैट वाला दूध ही पिएं।
योगर्ट स्मूदी
योगर्ट दही जैसा ही एक डेयरी प्रोडक्ट होता है, लेकिन ये दही से थोड़ा अलग होता है। योगर्ट से बनी स्मूदीज पीकर भी आपको पर्याप्त विटामिन डी मिल जाता है। 225 ग्राम योगर्ट में 5 इंटरनैशनल यूनिट विटामिन डी पाया जाता है। अगर आप स्मूदीज के बजाय रोजाना सिर्फ योगर्ट भी खाते हैं, तो आपको पर्याप्त विटामिन डी मिल जाता है। योगर्ट से आप स्मूदीज, शेक और लस्सी आदि बना सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:- कच्चा आम खाने से स्वस्थ रहते हैं पेट और लिवर, दूर होगी मोटापे और गैस की समस्या
सोया मिल्क (सोयाबीन का दूध)
अगर आप जानवरों का दूध नहीं पीना चाहते हैं, तो सोयाबीन का दूध (सोया मिल्क) पीना आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। सोया मिल्क में विटामिन डी भरपूर पाया जाता है। इसके अलावा सोया मिल्क विटामिन ए, विटामिन बी-12, पोटैशियम और आइसोफ्लेवॉन्स का बहुत अच्छा स्रोत है। सोया मिल्क लो फैट होता है, इसलिए वजन घटाने में भी मददगार होता है। 100 ग्राम सोया मिल्क में सिर्फ 54 कैलोरीज और 1.8 ग्राम फैट होता है, जबकि इसमें 51 मिलीग्राम सोडियम, 118 मिलीग्राम पोटैशियम, 6 ग्राम कार्बोहाइड्रेट्स, 3.3 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।
Read more articles on Healthy Diet in Hindi