अंगूर का जूस पीना है सेहत के लिए बहुत फायदेमंद, जानें इसके 6 स्वास्थ्य लाभ

अंगूर का जूस स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ-साथ यह कई अन्य समस्याओं को दूर करने में असरदार होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
अंगूर का जूस पीना है सेहत के लिए बहुत फायदेमंद, जानें इसके 6 स्वास्थ्य लाभ

रसीले अंगूर का स्वाद लगभग हर किसी को अच्छा लगता है। इसे खाने के लिए न तो छिलना पड़ता है और न ही बीज को हटाना, इसलिए इसे खाना भी बहुत ही आसान है। अंगूर ही नहीं अंगूर का जूस भी स्वाद में बेमिसाल होता है। स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए भी यह काफी अच्छा माना जाता है। इसके सेवन से आप अपनी प्यास बुझा सकते हैं। साथ ही इससे आपके शरीर को ठंडक प्रदान होता है। अंगूर का जूस कई गुणों से भरपूर होता है। इसमें मौजूद विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन बी6, कार्बोहाइड्रेट्स, कैल्शियम, फास्फोरस और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व शरीर को कई बीमारियों से बचाते हैं। अंगूर में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और फ्लैवोनॉयड्स कई बीमारियों से बचाव करता है। चलिए जानते हैं अंगूर का जूस (Health benefits of Grapes Juice) पीने से सेहत को होने वाले अन्य कई फायदे -

1. हड्डियों के लिए है फायदेमंद

अंगूर के जूस में मैग्नीज और आयरन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों के निर्माण में हमारी मदद करता है। इन तत्वों के सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। अंगूर के जूस का नियमित रूप से सेवन करने से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर बीमारी से बचाव किया जा सकता है।

2. इम्यूनिटी करे बूस्ट

अंगूर में मौजूद विटामिन सी इम्यूनिटी बूस्ट करने में असरदार होता है। अगर आप नियमित रूप से अंगूर के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे सक्रिय रूप से इम्यूनिटी बूस्ट होगी। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट इम्यून सेल्स को मजबूत करने में कारगर होता है।

इसे भी पढ़ें - ज्यादा या गलत तरीके से चीकू खाने के हो सकते हैं ये 5 नुकसान, जानें इनके बारे में

3. माइग्रेन से करे बचाव

माइग्रेन के दर्द से निजात दिलाने में अंगूर असरदार हो सकता है। अगर आप अच्छे से पके हुए अंगूर का जूस पीते हैं, तो इससे माइग्रेन जैसी समस्याओं से आराम मिल सकता है। माइग्रेज से आराम पाने के लिए सुबह-सुबह एक गिलास फ्रेश अंगूर जूस का सेवन करें। अंगूर का जूस और अंगूर का बीज माइग्रेन की परेशानी को दूर करने में कारगर होता है। मौसम में बदलाव और नींद की कमी के कारण अगर आपको सिरदर्द की परेशानी हो रही है, तो 1 गिलास अंगूर का जूस आपकी इस परेशानी को दूर करने में असरकारी हो सकता है।

4. अस्थमा रोगियों के लिए असरदार

अंगूर सेहत के लिए काफी असरदार होता है। आयुर्वेद में अंगूर के जूस का सीधे तौर पर इस्तेमाल किया  जाता है। अस्थमा से पीड़ित लोगों के लिए अंगूर का जूस काफी फायदेमंद हो सकता है। इसके सेवन से फेफड़ों में पानी की कमी दूर  होती है, जो अस्थमा रोगियों के लिए काफी अच्छा माना जाता है। साथ ही इससे  अस्थमा होने की संभावना भी काफी कम हो जाती है।

5. मुंहासों से दिलाए राहत

अंगूर का जूस न सिर्फ सेहत के लिए असरदार होता है, बल्कि स्किन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में भी फायदेमंद है। अंगूर के इस्तेमाल से स्किन से जुड़ी कई समस्या दूर कर सकते हैं। अगर आप नियमित रूप से अंगूर के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे मुंहासों की परेशानी को दूर किया जा सकता है। साथ ही स्किन पर होने वाली झुर्रियों और फाइन-लाइंस को कम करने में असरदार है।

इसे भी पढ़ें - ये चीजें एक-साथ खाने से शरीर को मिलेगा ज्यादा फायदा, डायटीशियन से जानें पोषक तत्वों की शक्ति बढ़ाने के तरीके

6. दिल की बीमारी से करे बचाव

ब्लड में नाइट्रिक ऑक्साइड के लेवल को कंट्रोल करने में अंगूर का जूस काफी असरदार हो सकता है। इससे ब्लड क्लॉटिंग की संभावना कम हो जाती है। साथ ही हार्ट अटैक का खतरा भी कम होता है। अंगूर में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट खराब कोलेस्ट्रॉल स्तर को कम करने में असरदार होता है। इसके अलावा अंगूर में रेसवेराट्रॉल और क्यूरसेटिन नामक तत्व होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से बचाव करता है। इससे दिल की बीमारी होने का खतरा कम होता है।

अंगूर के जूस का सेवन करने से आपके सेहत को कई अन्य फायदे भी हो सकते हैं। इसके सेवन से शारीरिक थकान, कमजोरी, कब्ज, पेट में दर्द जैसी परेशानियों को कम किया जा सकता है। इसके अलावा अंदरुनी रूप से मजबूत बनाने में अंगूर का जूस असरदार है। लेकिन अगर आपको अंगूर से किसी भी तरह की एलर्जी है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही अंगूर का सेवन करें। साथ ही अधिक मात्रा में अंगूर का सेवन न करें। क्योंकि किसी भी चीज की अति सेहत के लिए नुकसादेय होती है।

Image Credit : Freepik Image

Read More Articles on Healthy Diet in Hindi

 

Read Next

यूटीआई (UTI) में बहुत फायदेमंद होता है अनार के जूस का सेवन, दूर करता है इंफेक्शन का खतरा

Disclaimer