Monsoon Me Pregnant Lady Kya Kare: उमस भरा मौसम शुरू हो गया है। अभी गर्मी की तपिश कुई कम हुई नहीं थी कि चिपचिपा मौसम शुरू हो गया है। यह मौसम उन लोगों के लिए बहुत ही नुकसानदायक है, जिनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है। ऐसा खासकर, गर्भवती महिलाओं के लिए कहा जा सकता है। दरअसल, उमस भरे मौसम में लोगों को बहुत ज्यादा पसीना आता है। ऐसे में अगर गर्भवती महिला खुद को हाइड्रेट न रखे, तो थकान, कमजोरी और चक्कर आना जैसी कई समस्याएं हो सकती हैं। यही नहीं, उमस भरे मौसम में अगर खानपान का विशेष ध्यान न दिया जाए, तो पेट से जुड़ी समस्याएं भी हो सकत हैं। इसके अलावा, इन दिनों संक्रमण आदि का खतरा भी बहुत ज्यादा होता है। गर्भवती महिलाएं इन सब चीजों की चपेट में आ सकती हैं। उनकी तबियत खराब न हो, तो इसके लिए जरूरी है कि वे कुछ ऐसी चीजों को करें, जो उन्हें स्वस्थ बनाने में मदद कर सकती है। इसी तरह, कुछ ऐसी चीजें करने से बचें, जो उन्हें बीमार कर सकती हैं। जानते, हैं कौन-सी हैं वो चीजें। इस बारे में हमने वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से बात की।
उमस भरे इस मौसम में प्रेग्नेंट महिलाएं क्या करें
हेल्दी डाइट फॉलो करें
ध्यान रखें कि उमस भरे मौसम में हेल्दी चीजें खाना बहुत जरूरी है। इन दिनों अगर आप ज्यादा से ज्यादा फ्राइड और अनहेल्दी चीजें खाते हैं, तो इससे बीमार होने का रिस्क बढ़ जाता है। खासकर, इन दिनों बासी चीजें बिल्कुल नहीं खानी चाहिए। बासी चीजें खाने से पेट से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं और बच्चे की हेल्थ के लिए सही नहीं होगा।
इसे भी पढ़ें: गर्मी के मौसम में प्रेग्नेंट महिलाओं की इन 6 तरीकों से करें देखभाल, बच्चा भी रहेगा सेहतमंद
खुद को हाइड्रेट जरूर रखें
मौसम में बदलाव आ गया है। धूप की गर्माहट कुछ कम हुई है। लेकिन, इसका मतलब यह नहीं है कि आप पानी पीना कम कर दें। ध्यान रखें कि इस मौसम में और ज्यादा पानी पीने की जरूरत होती है। ऐसा इसलिए, क्यांकि इन दिनों पसीना काफ ज्यादा आता है। पसीने के माध्यम से शरीर से काफी ज्यादा मात्रा में पानी कम हो जाता है। वहीं, अगर पानी की कमी को पूरा न किया जाए, तो स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। वैसे भी अगर गर्भवती महिलाएं हाइड्रेट न रहें, तो इससे यूरिन इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है।
इसे भी पढ़ें: बारिश के दिनों में प्रेग्नेंट महिला की इन 5 तरीकों से करें देखभाल, वो रहेंगी स्वस्थ
सुरक्षित तरीके से करें एक्सरासइज
गर्भवती महिलाओं को नियमित रूप से माइल्ड एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। एक्सरसाइज करने से नॉर्मल डिलीवरी की संभवना बढ़ती है। लेकिन, उमस भरे मौसम में आउटडोर एक्सरसाइज करना चैलेंजिंग हो सकता है। ऐसे में बेहतर होगा कि इनडोर एक्सरसाइज करें। इसके अलावा हैवी वर्कआउट करने से बचें।
अपने पहनावे का ध्यान रखें
उमस भरे इस मौसम में बहुत जरूरी है कि आप अपने पहनावे पर जरूर ध्यान दें। ऐसा कुछ न पहनें, जिससे घुटन महसूस हो। याद रहे, टाइट-फिटिंग कपड़े पहनने से पसीना ज्यादा आ सकता है और यह आपकी रोजमर्रा के कामकाज को भी प्रभावित कर सकता है। इन दिनों लाइफ और सूती कपड़े पहनना ज्यादा फायदेमंद होता है।
उमस भरे मौसम में क्या न करें
उमस भरे मौसम में बहुत चीजें करने से बचें-
- तलाभुना और बासी खाना खाने से बचें।
- जरूरी न हो, तो घर से बाहर निकलने से बचें।
- ऐसी कोई एक्टिविटी न करें, जिसका हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है।
- स्किन को लेकर लापरवाही न बरतें। रैशेज या जलन हों, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
All Image Credit: Freepik