How To Stay Safe In High Humidity In Hindi: मौसम में एक बार फिर बदलाव होने लगा है। अभी चिलचिलाती गर्मी पूरी तरह गई नहीं थी कि उमस भरा मौसम आ गया है। पिछले दिनों गर्मी के कारण हर किसी का हाल-बेहाल था। हर कोई परेशान था। कोई तपती गर्मी की लू से परेशान था, कोई चिलचिलाती धूप में डिहाइड्रेशन से परेशान था। हालांकि, बारिश की कुछ बूंदों ने इस तपिश को कुछ हद तक कम किया है। लेकिन, धीरे-धीरे उमस बढ़ती जा रही है। विशेषज्ञों की मानें, तो बढ़ती गर्मी हमारे स्वास्थ्य के लिए जितनी हानिकारक होती है, उससे काफी ज्यादा रिस्की उमस भरा मौसम होता है। इन दिनों, अगर जरा भी लापरवाही बरती जाए, बीमार होने का जोखिम कई गुणा बढ़ जाता है। सवाल है उमस भरे मौसम में खुद को सुरक्षित कैसे रखा जा सकता है? सच बताएं, यह मुश्किल नहीं है। बस, यहां बताए गए टिप्स को फॉलो करें।
उमस भरे मौसम में खुद को सुरक्षित कैसे रखें?- How To Stay Safe In High Humidity In Hindi
उमस भरे मौसम में खुद को सुरक्षित रखने के लिए यहां बताए गए टिप्स जरूर फॉलो करें-
ह्यूमीडिटी का लेवल चेक करें
उमस भरे मौसम में घर से बाहर निकलने से पहले ह्यूमीडिटी लेवल चेक करना बहुत जरूरी है। कई बार उमस इतनी ज्यादा होती है कि चलने-फिरने में भी असहजता होने लगती है। खासकर, यह उन लोगों के लिए ज्यादा जरूरी है कि बाहर जाकर आउटडोर एक्टिविटी करना चाहते हैं। ध्यान रखें कि जितनी ज्यादा उमस होगी, बीमार होने का जोखिम उतना ज्यादा होने लगेगा। इसके अलावा, जब भी घर से बाहर निकलें, सनस्क्रीन जरूर लगाएं। यह स्किन को प्रोटेक्ट करता है और स्किन से जुड़ी परेशानियों को दूर रखता है।
इसे भी पढ़ें: मानसून में गर्मी और उमस से सेहत पर पड़ सकते हैं ये 5 बुरे प्रभाव, जानें कैसे करें बचाव
हमेशा हाइड्रेटेड रहें
गर्मी के दिनों हर कोई अपने आपको हाइड्रेट रखता है। इससे बीमार होने का रिस्क कम हो जाता है। वैसे भी अगर गर्मियों के दिनों में बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है, तो चक्कर आना, थकान और कमजोर होना जैसी कई समस्याएं होने लगती हैं। इसी तरह, उमस भरे मौसम में भी खुद को हाइड्रेट रखना आवश्यक है। दरअसल, ह्यूमीडिटी अधिक होने के कारण हमारे शरीर से काफी पसीना बह जाता है। इससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है। यह हेल्थ के लिए सही नहीं है।
इसे भी पढ़ें: बारिश के मौसम में भी चमकती रहे त्वचा, तो इन घरेलू उपायों और टिप्स के साथ रखें स्किन का खास ख्याल
आउटडोर एक्टिविटी से बचें
रेगुलर एक्सरसाइज करना अच्छी बात है। लेकिन, उमस भरे मौसम में आउटडोर एक्टिविटी करना सही नहीं है। क्यांकि एक्सरसाइज करते वक्त काफी ज्यादा पसीना आ सकता है। इससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है और आप थोड़ी-बहुत एक्सरसाइज के बाद ही थकान तथा कमजोरी महसूस कर सकते हैं। अगर आपको आउटडोर एक्सरसाइज करना है, तो कम समय के लिए ऐसा करें। अपने साथ पानी की बोलत और पसीना पोंछने के लिए तौलिया रखें।
ढीले कपड़े पहनें
जितना जरूरी यह होता है कि आप गर्मी के दिनों में लाइट कपड़े पहनें। इसी तरह, उमस वाले मौसम में भी ढीले कपड़े पहने जाने चाहिए। अगर आप इस मौसम में टाइट कपड़े पहनते हैं, तो इससे आपको असहजता हो सकती है, बेचैनी बढ़ सकती है और तबियत खराब भी हो सकती है। इन दिनों, ओवर साइज कपड़े पहनने से स्किन रिलैक्स फील करती है और स्किन से जुड़ी परेशानियों का जोखिम भी कम हो जाता है।
All Image Credit: Freepik