Summer Pregnancy Tips: गर्मी के मौसम में हर व्यक्ति को स्पेशल केयर की जरूरत होती है। इन दिनों अगर जरा भी लापरवाही की जाए, तो व्यक्ति को लू लग सकती है या डिहाइड्रेशन जैसी समस्या हो सकती है। खासकर, गर्भवती महिलाओं की बात करें उन्हें अपनी सेहत का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए। बॉडी में पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। अगर ऐसा होता है, तो उनकी ओवर ऑल हेल्थ पर इसका नेगेटिव असर पड़ सकता है। जैसे, ब्लड प्रेशर डाउन हो सकता है, हार्ट रेट बढ़ सकता है, चक्कर आ सकते हैं और कुछ गंभीर मामलो में बेहोशी भी छा सकती है। इस तरह ही तमाम समस्याओं से बचने के लिए आवश्यक है कि गर्भवती महिलाओं को पता हो कि वे इस गर्मी में अपना और गर्भ में पल रहे अपने शिशु का कैसे ध्यान रख सकती हैं? वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता द्वारा दिए गए सुझाव को जरूर फॉलो करें।
गर्मी के मौसम में प्रेग्नेंट महिलाओं की देखभाल कैसे करें?- Useful Tips For Pregnancy Care During Summer In Hindi
खुद को हाइड्रेटेड रखें
गर्मी के दिनां में सबसे जरूरी है कि गर्भवती महिला खुद को हाइड्रेट रखें। शरीर में पानी की कमी होना सही संकेत नहीं है। खुद को हाइड्रेटेड रखने के लिए आवश्यक है कि दिन भर में 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं। अपनी डाइट में लिक्विड चीजों को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा, सलाद जैसे खीरा, तरबूज आदि जरूर खाएं। इनमें पानी काफी ज्यादा मात्रा में होता है, जो महिला को डिहाइड्रेट होने से बचाता है।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में प्रेग्नेंट महिलाएं आसानी से मेंटेन कर सकती हैं हेल्दी वेट, काम आएंगे ये 5 टिप्स
डाइट में हेल्दी चीजें शामिल करें
गर्मी के दिनों में सिर्फ सलाद खाना ही काफी नहीं होता है। इसके साथ ही चाहिए कि हेल्दी चीजों को डाइट का हिस्सा बनाएं और अनहेल्दी चीजों को डाइट से बाहर निकालें। इसमें फल, सब्जियां, जूस आदि अच्छे विकल्प हैं। कोशिश करें कि इन दिनों स्पाइसी चीजों से दूर रहें। ध्यान रखें कि कई लोगों को गर्मी के दिनों में स्पाइसी फूड खाने से तबीयत बिगड़ सकती है।
सॉल्टी फूड न खाएं
गर्भवती महिलाओं को नमक का सेवन कम करना चाहिए। खासकर, गर्मी के मौमस में डाइट में नमक की अधिकता ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकती है। यह सही नहीं है। इसके अलावा, नमक का अधिक सेवन करने से शरीर से पानी जल्दी निकल जाता है। सॉल्टी फूड में चिप्स, कूकीज आदि शामिल होते हैं।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में बढ़ सकती है प्रेग्नेंट महिलाओं की परेशानी, इन 5 बातों को फॉलो कर रखें सेहत का ध्यान
ठंडी जगह पर समय बिताएं
प्रेग्नेंसी के दौरान गर्मी लगने से असहजता बढ़ सकती है। वैसे भी प्रेग्नेंसी के दौरान कई महिलाओं को उल्टी और जी-मिचलाने की समस्या हो सकती है। बढ़ती गर्मी इस तरह की समस्या को ट्रिगर कर सकती है। इससे बचने के लिए आवश्यक है कि आप ज्यादा से ठंडी जगह में समय बिताएं। घर में एसी है, तो उसी कमरे में रहें। लेकिन, ध्यान रखें कि कमरे का टेंप्रेचर सामान्य होना चाहिए। क्योंकि अगर कमरे का तापमान बहुत ठंडा रहेगा, तो बाहर निकलते ही गर्म टेंप्रेचर आपकी तबीयत खराब कर सकता है।
रेस्ट जरूर करें
प्रेग्नेंसी के दौरान कुछ महिलाओं को बहुत ज्यादा नींद आती है। वहीं, गर्मी का मौसम ऐसा है जिसमें जरा भी आराम करने का मन नहीं करता है। इसके उलट, ज्यादातर समय एसी के अंदर रहने का मन करता है। लेकिन, आप समय पर रेस्ट जरू करें। ध्यान रखें कि रेस्ट करना बच्चे की ग्रोथ के लिए भी जरूरी है।
इसे भी पढ़ें: गर्मियों में बढ़ जाती है कि प्रेग्नेंट महिलाओं की ये 4 समस्याएं, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय
सही समय पर एक्सरसाइज करें
प्रेग्नेंसी के दौरान एक्सरसाइज करना बहुत ही लाभकारी होता है। लेकिन, गर्मी के दिनों में आउटडोर एक्सरसाइज करने से बचें। शाम के समय जब धूप ढल गई हो, उस समय एक्सरसाइज कर सकते हैं। अगर एक्सरसाइज करने में दिक्कत हो, तो हल्की-फुल्की वॉक कर सकते हैं। वॉक करने सभी बच्चे और मां के स्वास्थ्य पर अच्छा असर पड़ सकता है।