Does Winter Cause Constipation In Hindi: कब्ज किसी को भी हो सकता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह खराब खानपान की आदतों और खराब जीवनशैली अपनाने के कारण होता है। जब खानपान की गंदी आदतें अपनाते हैं, तो इसका सीधा असर डाइजेस्टिव सिस्टम पर पड़ता है। नतीजतन कुछ खाया-पिया आसानी से हजम नहीं हो पाता है। कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि कब्ज की समस्या मौसमों से भी प्रभावित होती है। तो क्या सही में सर्दियां पड़ते ही कब्ज की समस्या बिगड़ जाती है? या फिर यह महज एक मिथक है? इस संबंध में हमने एक्सपर्ट से बात की। आप भी जानें, इसका जवाब।
सर्दियों में क्यों बढ़ती कब्ज की समस्या- Does Winter Cause Constipation In Hindi
डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी के अनुसार, "यह सच है कि कब्ज मौसम के अनुसार बिगड़ सकता है। सर्दियां एक ऐसा मौसम, जिसमें ज्यादातर लोगों को कब्ज की शिकायत होती है। दरअसल, सर्दियों के दिनों में भूख काफी ज्यादा लगती है। इसलिए, लोग अक्सर जाने-अनजाने ओवर ईटिंग कर बैठते हैं। इससे डाइजेस्टिव सिस्टम भी इफेक्ट होता है। इसके अलावा भी कई कारक हैं, जो पाचन क्षमता को खराब कर कब्ज की समस्या को बिगाड़ देते हैं। सर्दियों में अक्सर लोग कम पानी पीते हैं, डाइट में फाइबर की मात्रा कम हो जाती है, जबकि पकोड़े और तला-भुना ज्यादा खाते हैं। इसके अलावा, प्रेग्नेंसी के दौराना भी महिलाओं को कब्ज की प्रॉब्लम हो सकती है। यही नहीं, कुछ दवाईयों की वजह से भी कब्ज की समस्या बिगड़ सकती है। कुल मिलाकर कहने की बात ये है कि हां, मौसम में बिगड़ने खानपान और खराब जीवनशैली की वजह से कब्ज की समस्या बढ़ सकती है।"
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में अक्सर रहती है कब्ज की समस्या? इन घरेलू उपायों से पाएं छुटकारा
कब्ज से बचने के लिए क्या करें- Tips To Relieve Constipation In Hindi
खूब पानी पिएंः जिन लोगों को कब्ज की समस्या रहती है, उन्हें खूब पानी पीना चाहिए। पानी पीने से बाउल मूवमेंट सही रहता है और मल नर्म हो जाता है। इस तरह मल त्याग करने में दिक्कत नहीं आती है। हालांकि, सर्दी के दिनों में लोग कम पानी पीते हैं, क्योंकि प्यास कम लगती है। लेकिन, कब्ज से पीड़ित लोगों को पर्याप्त मात्रा में पानी जरूर पीना चाहिए।
फाइबर की मात्रा ज्यादा रखेंः सर्दियों के दिनों में लोग अक्सर चटपटा और तला-भुना खाना पसंद करते हैं। आप ऐसा करने से बचें। अपनी डाइट में फाइबर की मात्रा ज्यादा रखें। विशेषकर, डाइट्री फाइबर कब्ज के लिए अच्छा माना जाता है। डाइट्री फाइबर से पाचन क्षमता बेहतर होती है। कई मौसमी सब्जियों में आपको डाइट्री फाइबर मिल जाएगा।
रेगुलर एक्सरसाइज करेंः एक्सरसाइज की मदद से भी कब्ज की समस्या को दूर किया जा सकता है। मेडिकलन्यूट टुडे की मानें, तो नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से आपके कई हेल्थ इश्यूज दूर हो जाते हैं। हालांकि, यह प्रत्येक्ष रूप से कब्ज की समस्या को दूर नहीं करता है। लेकिन, एक्सरसाइज की मदद से कब्ज के कई लक्षणों में कमी आ सकती है।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में कब्ज की परेशानी से दूर रहना है, तो खाएं ये 3 फल
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
सर्दी की कब्ज कैसे दूर करें?
सर्दियों में अगर आपको कब्ज की समस्या ज्यादा होती है, तो नियमित रूप से गुनगने पानी का सेवन करें। गर्म पानी पीने से आंतों पर अच्छा प्रभाव पड़ता है और मल त्यागना आसान हो जाता है।
क्या सर्दी कब्ज बढ़ाती है?
सर्दियों के दिनां में कम पानी पीने की वजह से कब्ज की समस्या बढ़ जाती है। इसके अलावा, चटपटा और तलाभुना खाने की फ्रिक्वेंसी भी बढ़ जाती है, जो कि कब्ज को बढ़ावा देती है।
रात में ऐसा क्या खांए कि सुबह पेट साफ हो जाए?
कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए आप अपनी डाइट में ज्यादा से ज्यादा फाइबर और फलों को शामिल करें। कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए पपीता एक अच्छा विकल्प है।
Image Credit: Freepik