Doctor Verified

क्या टाइट जीन्स पहनने से महिलाओं की फर्टिलिटी को नुकसान होता है? डॉक्टर से जानें

कई महिलाएं मानती हैं कि टाइट जीन्स पहनने से फर्टिलिटी को नुकसान होता है? लेकिन क्या ऐसा वाकई होता है या यह महज मिथक है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या टाइट जीन्स पहनने से महिलाओं की फर्टिलिटी को नुकसान होता है? डॉक्टर से जानें


Is Wearing Tight Jeans Bad For Women: बचपन से लेकर बड़े होने तक हमने कई कहीं-सुनी बातें सुनी होती है। खासकर लड़कियों को प्रजनन स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी बचपन से ही दी जाती है। क्या खाना चाहिए या साफ-सफाई का ध्यान कैसे रखना है हर चीज की जानकारी लड़कियों को बचपन से दी जाती है। इसी तरह कई महिलाएं मानती हैं कि लड़कियों को टाइट जीन्स नहीं पहननी चाहिए। क्योंकि टाइट जीन्स पहनने से प्रजनन स्वास्थ्य को नुकसान होता है। लेकिन क्या यह वाकई सच है या एक मिथक है? इस लेख में हम नई दिल्ली स्थित एलांटिस हेल्थकेयर के आब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजी के चेयरमैन हेड ऑफ डिपार्टमेंट डॉ. मनन गुप्ता से जानेंगे इसका सही जवाब।

01 - 2025-06-26T074942.648

क्या टाइट जीन्स पहनने से फर्टिलिटी को नुकसान होता है? Does Wearing Tight Jean Harm Fertility of Women

डॉ मनन गुप्ता के मुताबिक यह बात पूरी तरह सच नहीं है। क्योंकि, टाइट जीन्स पहनने से फर्टिलिटी का कनेक्शन नहीं होता है। लेकिन, टाइट जीन्स पहनने का असर ओवरऑल रिप्रोडक्टिव हेल्थ पर होता है। टाइट जींस सीधे तौर पर महिला की प्रजनन क्षमता को प्रभावित नहीं करती है, जिसका मतलब है कि ये ओवुलेशन या गर्भधारण करने की क्षमता को नुकसान नहीं पहुंचाती है। लेकिन अगर लंबे समय तक टाइट जीन्स पहनी जाए, तो इससे अन्य समस्याओं का खतरा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें- योनि का पीएच लेवल फर्टिलिटी को कैसे करता है प्रभावित, बता रहे हैं डॉक्टर

महिलाओं के लिए टाइट जीन्स पहनना क्यों नुकसानदायक है? How Wearing Tight Jeans Can Affect Reproductive Health

इंफेक्शन होने का खतरा- Risk of Infection

लंबे समय तक टाइट फीटिंग वाले कपड़े पहनने से महिलाओं को कई तरह के संक्रमण का खतरा हो सकता है। दरअसल, लंबे समय तक टाइट जीन्स पहनने से वजाइना में पसीना बढ़ने लगता है। इससे बैक्टीरिया और फंगस पनपने लगती है और इंफेक्शन हो जाता है।

वजाइनल यीस्ट इंफेक्शन- Vaginal Yeast Infection

टाइट फीटिंग जीन्स पहनने के कारण वजाइनल यीस्ट इंफेक्शन या बैक्टीरियल वेजिनोसिस होने का खतरा हो सकता है। कई बार इन संक्रमणों के बारे में पता नहीं चल पाता है। अगर समय रहते इन संक्रमणों का इलाज न किया जाए तो ये समय के साथ रिप्रोडक्टिव ट्रैक्ट को प्रभावित कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- इनफर्टिलिटी का जोखिम हो तो क्या करना चाहिए? डॉक्टर बता रहे हैं ये पांच उपाय

घर्षण और जलन पैदा होना- Irritation

टाइट जींस पहनने के कारण घर्षण, जलन और पेल्विक एरिया में तापमान बढ़ सकता है। हालांकि, यह कभी भी इनफर्टिलिटी का कारण नहीं बन सकता है। लेकिन लगातार टाइट, सिंथेटिक कपड़े पहनने से वजाइनल हेल्थ को नुकसान हो सकता है।

क्या पुरुषों के लिए नुकसानदायक होता है टाइट कपड़े पहनना?

एक्सपर्ट के मुताबिक, महिलाओं की तरह पुरुषों के लिए भी टाइट जीन्स पहनना नुकसानदायक होता है। टाइट अंडरवियर पहनने से स्पर्म प्रोडक्शन कम हो सकता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि टाइट अंडरवियर के कारण हीट प्रड्यूज होती है। ऐसे में पुरुषों को प्राइवेट पार्ट में इंफेक्शन का खतरा हो सकता है।

एक्सपर्ट टिप

टाइट कपड़े पहनना ओवरऑल हेल्थ के लिए नुकसानदायक है। इसके कारण वजाइनल हेल्थ को नुकसान हो सकता है। ऐसे में इंफेक्शन और बीमारियों का खतरा भी हो सकता है। कंफर्ट और हाइजीन मेंटेन रखने के लिए कंफर्टेबल कपड़े पहनें। बॉडी को रिलैक्स रखने के लिए आप कॉटन के कपड़े पहन सकते हैं। खासकर गर्मियों को बरसात के मौसम में टाइट कपड़े अवॉइड करें।

निष्कर्ष

एक्सपर्ट के मुताबिक, टाइट कपड़े पहनने से सेहत को कई नुकसान होते हैं। इसी तरह टाइट जीन्स रिप्रोडक्टिव हेल्थ के लिए नुकसानदायक होती है। लेकिन, टाइट जीन्स से फर्टिलिटी पर असर नहीं पड़ता है। इसके कारण वजाइना में इंफेक्शन बढ़ सकता है और बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। लेकिन इनफर्टिलिटी और टाइट कपड़ों के बीच कोई कनेक्शन नहीं होता है। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस विषय पर ज्यादा जानने के लिए डॉक्टर से बात करें।

Read Next

बढ़ती उम्र के साथ निपल के रंग में क्यों होने लगता है बदलाव, डॉक्टर से जानें इसके कारण

Disclaimer