Doctor Verified

क्या बिना कपड़ों के सोने से पुरूषों में फर्टिलिटी बढ़ती है? जानें एक्सपर्ट से

Sleeping Naked: कई लोग मानते हैं कि बिना कपड़ों के सोने से पुरूषों की फर्टिलिटी बढ़ती है। लेकिन क्या यह सच है? आइए जानें एक्सपर्ट से इस बारे में।   
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या बिना कपड़ों के सोने से पुरूषों में फर्टिलिटी बढ़ती है? जानें एक्सपर्ट से


Does Sleeping Naked Increase Testosterone: हर किसी को सोते वक्त कंफर्ट कपड़े पहनना पसंद होता है। टाइट कपड़ों में ठीक से सोना मुश्किल हो जाता है, साथ ही यह स्किन में इरिटेशन भी कर सकता है। इसलिए कई अध्ययनों में माना गया है कि बिना कपड़ों के सोना फायदेमंद है। इसके फायदे की बात करें तो, यह बॉडी को रिलैक्स करने में मदद करता है, जिससे नींद अच्छी आती है। कई लोग मानते हैं कि बिना कपड़ों के सोने से पुरूषों में फर्टिलिटी भी बढ़ती है। इस विषय पर बात करते हुए फर्टिलिटी एक्सपर्ट और गायनेकोलॉजिस्ट डॉ तनुश्री पांडेय पडगोंकर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें इन्होंने इस विषय पर गहनता से बात की है। चलिए इस लेख के माध्यम से जाने इस बारे में। 

increase fertility

क्या बिना कपड़ों के सोने से पुरूषों में फर्टिलिटी बढ़ती है? Does Sleeping Naked Increase Fertility

फर्टिलिटी एक्सपर्ट और गायनेकोलॉजिस्ट डॉ तनुश्री के मुताबिक टेस्टिकल्स में तापमान बढ़ने से समस्या बढ़ सकती है। अगर आप सोते समय बहुत ज्यादा टाइट कपड़े पहनते हैं, तो इससे आपके बॉडी पार्ट्स में हीट जनरेट हो सकती है। वहीं ज्यादा हीट जनरेट होने के कारण स्पर्म काउंट और स्पर्म की क्वालिटी दोनों खराब हो सकती है। इसलिए रात के दौरान सोते समय टाइट कपड़े नहीं पहनने चाहिए। साथ ही ध्यान रखें कि आप दिन के समय भी बहुत ज्यादा टाइट पैंट या अंडरवियर न पहनें अन्यथा इससे भी आपके स्पर्म काउंड पर असर पड़ सकता है। 

इसे भी पढ़े- बिना कपड़ों के सोने से नींद ही नहीं बल्कि आपको मिलते हैं कई फायदे, त्वचा भी हमेशा रहेगी स्वस्थ

इस बारे में और ज्यादा जानने के लिए हमने बात कि कानपुर के सूरी हॉस्पिटल की गायनेकोलॉजिस्ट और सीनियर कंसलटेंट डॉ पुष्पा मल्होत्रा से। 

इसी प्रश्न का उत्तर देते हुए डॉ पुष्पा मल्होत्रा बताती हैं कि टाइट कपड़े पहनकर सोने से स्पर्म काउंट कम होने पर कोई रिसर्च सामने नहीं आई है। लेकिन कई अध्ययनों में माना गया है कि इससे शरीर को कई फायदे मिलते हैं, जिसमें स्पर्म काउंट बढ़ना भी शामिल है। इसलिए हम मान सकते हैं कि यह सीधी तौर पर नहीं, लेकिन शरीर को रिलैक्स रखने में मदद करता है। अगर आपकी बॉडी रिलैक्स होगी तो आपका स्पर्म काउंड भी सही रहेगा। 

इसे भी पढ़े- बाहर से लौटें तो बिना कपड़े बदले न लेटें बिस्तर पर, हो सकती हैं कई बीमारियां

रात में बिना कपड़ों के सोने के अन्य फायदे- Why Is It Better To Sleep Naked

  • बिना कपड़ों के सोने से यीस्ट इंफेक्शन का खतरा कम होता है, साथ ही इससे वजाइनल हेल्थ भी बेहतर रहती है। 
  • रात में बिना कपड़ों के सोने से शरीर में मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। 
  • इससे आपकी पूरी बॉडी रिलैक्स होती है, जिससे अच्छी नींद लेने में मदद मिलती है। 
  • बिना कपड़ों के सोने से आपकी बॉडी में ब्लड फ्लो बेहतर होता है, जिससे कई बीमारियों का खतरा कम होता है। 
  • कोशिश करें कि आप रात के दौरान कंफर्टेबल कपड़े पहनकर ही सोएं। यह आपको बेहतर नींद लेने में मदद करेगा, साथ ही स्पर्म काउंट कम होने का खतरा भी कम करेगा। 

 

Read Next

प्राकृतिक तरीके से लिबिडो (कामेच्छा) बढ़ाने के पुरुष आजमाएं ये 5 उपाय, बेहतर हो जाएगी सेक्स लाइफ

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version