बुखार शरीर का एक सामान्य प्रतिक्रिया है, जो आमतौर पर किसी संक्रमण या बीमारी के कारण होता है। कई लोग बुखार होने पर शरीर को और ज्यादा गर्म कपड़ों से ढक लेते हैं, ये सोचकर कि इससे बुखार जल्दी ठीक हो जाएगा। यह एक आम धारणा है, जो वर्षों से चली आ रही है। लेकिन क्या वाकई बुखार में गर्म कपड़े पहनने से फायदा होता है, या यह शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है? इस बारे में सही जानकारी होना बेहद जरूरी है। बुखार तब होता है जब शरीर किसी संक्रमण से लड़ रहा होता है। शरीर का तापमान स्वाभाविक रूप से बढ़ जाता है ताकि बैक्टीरिया और वायरस को खत्म किया जा सके। इस लेख में फैमिली फिजिशियन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और जनरल फिजिशियन डॉ. रमन कुमार से जानिए, क्या वाकई बुखार में शरीर को गर्म कपड़ों से ढककर रखना चाहिए?
क्या बुखार के साथ गर्म कपड़े पहनने चाहिए? - Is It Good To Wear Warm Clothes During A Fever
डॉक्टर बताते हैं कि अगर बुखार ज्यादा हो और शरीर पहले से ही गर्म हो, तो गर्म कपड़े पहनने से शरीर की गर्मी और बढ़ सकती है। इससे बुखार और बढ़ सकता है और स्थिति गंभीर हो सकती है। शरीर में ज्यादा गर्मी से शरीर का तापमान और अधिक बढ़ सकता है, जिससे व्यक्ति को ज्यादा परेशानी हो सकती है। बुखार के दौरान शरीर को ठंडा रखने की जरूरत होती है, ताकि शरीर का तापमान कंट्रोल में रहे। अगर आप ज्यादा गर्म कपड़े पहनते हैं, तो यह शरीर के तापमान को और अधिक बढ़ा सकता है। इसलिए बुखार होने पर ज्यादा गर्म कपड़े, रजाई, कंबल नहीं ओढने चाहिए।
इसे भी पढ़ें: अंधविश्वास या साइंस: क्या बुखार में नहाने से सच में शरीर का तापमान और बढ़ जाता है? जानें क्या कहता है साइंस
बुखार होने पर क्या करना चाहिए? - What To Do When You Have A Fever
बुखार के दौरान, यह जरूरी है कि आप अपने शरीर का सही तरीके से ध्यान रखें। डॉक्टर की सलाह के अनुसार, बुखार में कुछ सामान्य उपाय हैं, जिन्हें अपनाना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: क्या अजवाइन सर्दी-जुखाम दूर करने के लिए फायदेमंद है? एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल का तरीका
- बुखार के दौरान शरीर को ठंडा रखने के लिए, गीले कपड़े से शरीर को रगड़ना या ठंडे पानी से नहाना सहायक हो सकता है। यह बुखार को कंट्रोस करने में मदद करता है और शरीर के तापमान को कम करने में सहायक हो सकता है।
- बुखार के दौरान, हल्का और आरामदायक कपड़ा पहनना बेहतर होता है, जिससे शरीर को सांस लेने में मदद मिलती है। गर्म कपड़े पहनने की बजाय, ढीले-ढाले कपड़े पहनें ताकि शरीर का तापमान सही बना रहे और शरीर को आराम मिल सके।
- बुखार के दौरान शरीर में पानी की कमी हो सकती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि बुखार में शरीर अधिक पसीना छोड़ता है। पानी और अन्य तरल पदार्थों का सेवन शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और शरीर की गर्मी को कंट्रोल करने में मदद करता है।
- बुखार को कम करने के लिए डॉक्टर द्वारा दी गई दवाइयों का सेवन करना जरूरी है। बुखार को कंट्रोल करने के लिए, पैरासिटामोल जैसी सामान्य दवाइयां ली जा सकती हैं, लेकिन इनका सेवन डॉक्टर की सलाह से ही करें।
निष्कर्ष
बुखार के दौरान गर्म कपड़े पहनना एक आम घरेलू तरीका हो सकता है, लेकिन यह हर व्यक्ति के लिए उपयुक्त नहीं हो सकता। बुखार के दौरान शरीर को ज्यादा गर्मी देने से स्थिति बिगड़ सकती है। इसलिए, हल्के कपड़े पहनना, पानी का सेवन बढ़ाना और ठंडक बनाए रखना बेहतर उपाय हो सकता है। अगर बुखार लगातार बढ़ता है या अन्य गंभीर लक्षण दिखते हैं, तो डॉक्टर से सलाह लेना हमेशा सबसे अच्छा होता है।
All Images Credit- Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version