Doctor Verified

बांया हाथ बार-बार हो जाता है सुन्न? जानें इस समस्या के 5 कारण 

कुछ लोगों को किसी एक हाथ में झुनझुनाहट या सुन्नता महसूस होती है। कई बार लोग इस लक्षण से घबरा जाते हैं। इस लेख में जानते हैं कि बाएं हाथ में सुन्नता के पीछे क्या कारण हो सकते हैं?
  • SHARE
  • FOLLOW
बांया हाथ बार-बार हो जाता है सुन्न? जानें इस समस्या के 5 कारण 


Causes Of Numbness In the Left Arm: गलत तरह से सोने की वजह से कई बार लोगों को हाथ में दर्द या बार-बार सुन्न होने का लक्षण महसूस होता है। इस कुछ दिनों तक नजरअंदाज किया जा सकता है। लेकिन, यदि यह बार-बार हो रहा है तो ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर से मिलकर जांच करानी चाहिए। बाएं हाथ में सुन्नता की समस्या कई कारणों से से हो सकती है। इसमें नसों पर दबाव, रक्त संचार की समस्या, या कुछ गंभीर बीमारियों को शामिल किया जा सकता है। कभी-कभी यह समस्या सामान्य हो सकती है, लेकिन ज्यादा समय तक हाथ सुन्न रहना यह गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकता है। इस लेख यशोदा अस्पताल के इंटरनल मेडिसिन सीनियर कंसल्टेंट डॉ ए पी सिंह सीनियर कंसल्टेंट से जानते हैं कि बाएं हाथ में सुन्नता के प्रमुख कारणों, इसके लक्षणों और इससे बचने के उपायों पर चर्चा करेंगे।

बायां हाथ सुन्न होने के कारण - Causes Of Numbness In the Left Arm in Hindi

नसों पर दबाव (Nerve Compression)

जब नसों पर अत्यधिक दबाव पड़ता है, तो रक्त संचार बाधित हो जाता है, जिससे हाथ में सुन्नता महसूस होती है। यह तब होता है जब हम लंबे समय तक एक ही मुद्रा में बैठते या सोते हैं। कई बार टाइट कपड़े पहनने और भारी समान उठाने से भी यह समस्या हो सकती है।

numbness-in-the-left-arm-in

कार्पल टनल सिंड्रोम (Carpal Tunnel Syndrome)

कार्पल टनल सिंड्रोम एक आम समस्या है, जिसमें हाथ की नसें प्रभावित होती हैं। यह तब होता है जब कलाई की नसें (Median Nerve) दब जाती हैं, जिससे उंगलियों और हाथ में सुन्नता और झुनझुनी होती है।

ब्लड सर्कुलेशन में परेशानी (Poor Blood Circulation)

अगर बाएं हाथ में सही तरीके से ब्लड सर्कुलेशन नहीं हो रहा है, तो सुन्नता महसूस हो सकती है। यह आमतौर पर ठंडे मौसम, हाई ब्लड प्रेशर, या धमनियों के रुकावट होने के कारण होता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ने और लंबे समय तक एक पोश्चर में बैठने से ऐसा हो सकता है।

गर्दन की नसों में समस्या (Cervical Radiculopathy)

गर्दन की हड्डियों या नसों में किसी प्रकार की चोट या समस्या होने से हाथ में सुन्नता हो सकती है। अगर सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस या हड्डी बढ़ने की समस्या हो, तो यह नसों को प्रभावित कर सकती है।

मधुमेह (Diabetes) के कारण

डायबिटीज के कारण शरीर की तंत्रिकाएं यानी नर्वस सिस्टम प्रभावित हो सकती हैं, जिसे डायबेटिक न्यूरोपैथी कहा जाता है। इससे हाथ और पैरों में झुनझुनी और सुन्नता हो सकती है।

इसके अलावा विटामिन की कमी और स्ट्रोक का संकेत भी यह हो सकता है। ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

बाएं हाथ में सुन्नता से बचाव और उपचार - Prevention Tips Of Numbness In the Left Arm in Hindi

  • कंप्यूटर या मोबाइल का उपयोग करते समय सही मुद्रा में बैठें।
  • थोड़े समय के बाद हाथों को बार-बार हिलाएं और कलाई की एक्सरसाइज करें।
  • रोजाना स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज और योग करें।
  • विटामिन बी12 और डी से भरपूर आहार लें, जैसे दूध, अंडा, मछली, हरी पत्तेदार सब्जियाँ।
  • नियमित रूप से तेज चलना, साइक्लिंग या योग करें।
  • गर्म पानी से सिकाई करें ताकि नसों को आराम मिले।

इसे भी पढ़ें : हाथों और पैरों की झनझनाहट हो सकती है गंभीर बीमारी का लक्षण, जानें बचाव

Numbness In the Left Arm in Hindi: बाएं हाथ में सुन्नता एक आम समस्या हो सकती है, लेकिन यदि यह बार-बार होती है, तो इसे नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। यह कई कारणों से हो सकती है, जैसे नसों पर दबाव, खराब रक्त संचार, विटामिन की कमी, या किसी गंभीर बीमारी का संकेत। सही आहार, व्यायाम, और जीवनशैली में बदलाव करके इसे नियंत्रित किया जा सकता है। यदि यह समस्या लगातार बनी रहती है, तो डॉक्टर से परामर्श लेना आवश्यक है।

Read Next

स्लीप डिसऑर्डर (नींद की कमी) से बढ़ सकता है इन 5 बीमारियों का खतरा, जानें बचाव के तरीके

Disclaimer