Is It Normal For Your Arms To Go Numb While Sleeping In Hindi: कई बार आपने नोटिस किया होगा कि नींद से उठने के बाद आपके हाथ सुन्न हो गए हैं। वैसे तो ज्यादातर लोग इस तरह की दिक्कत को नजरअंदाज कर देते हैं। असल में, सोकर उठने के बाद हाथ कभी-कभार सुन्न होते हैं। इस वजह से लोगों का ध्यान इस ओर नहीं जाता है। लेकिन, यहां जान लेना जरूरी है कि क्या वाकई सोकर उठने के बाद हाथों का सुन्न होना सामान्य होता है? कहीं यह किसी अन्य गंभीर बीमारी की ओर तो इशारा नहीं कर रहा है? और अगर सोकर उठने के बाद हाथों का सुन्न होना सामान्य है? तो इस स्थिति में क्या किया जाना चाहिए? आइए, जानते हैं इस बारे में पुणे स्थित अपोलो स्पेक्ट्रा अस्पताल आंतरिक चिकित्सा विशेषज्ञ डॉ. सम्राट शाह से।
सोकर उठने के बाद हाथ सुन्न होने का कारण- What Does It Mean When Your Arms Go Numb While Sleeping In Hindi
सोकर उठने के बाद कई बार हाथ सुन्न हो जाते हैं। वैसे तो यह किसी समस्या की ओर इशारा नहीं करता है। इसके बावजूद, अगर यह समस्या बार-बार होती है, तो यह सही नहीं है। यहां हम जानेंगे कि सोकर उठने के बाद हाथों के सुन्ने होने के क्या कारण हो सकते हैं-
सोने की पोजिशन
सोकर उठने के बाद हाथ सुन्न होने का सबसे कॉमन कारण है, गलत तरीके से सोना यानी सोने की सही पोजिशन न होना। कई बार हम नींद में अपने हाथ पर ही सो जाते हैं। इस अवस्था में ब्लड सर्कुलेशन बाधित होता है। अगर घंटों आप एक ही पोजिशन में सोते हैं, तो ब्लड सर्कुलेशन न होने के कारण नींद से उठने के बाद हाथ सुन्न हो जाते हैं।
इसे भी पढ़ें: क्या रात में सोते हुए हाथ-पैर हो जाते हैं सुन्न? जानें इसका कारण और बचाव के उपाय
चोट लगने पर
सोकर उठने के बाद उन लोगों के भी हाथ सुन्न हो जाते हैं, जिन्हें हाथ में चोट लगी हो। ध्यान रखें कि अगर हाथ में चोट लगी है, जिससे नर्व्स डैमेज हो गई हैं। इस स्थिति में हाथों के सुन्न होने की दिक्कत बनी रहती है। आपको बता दें कि जरूरी नहीं है कि सिर्फ हाथों की नर्व्स में चोट लगने पर यह दिक्कत हो। ऐसा कई बार कान या कंधे पर चोट लगने की वजह से भी होता है। इसलिए, अगर आपको गंभीर चोट लगी है, तो इसकी अनदेखी न करें। बेहतर है अपना इलाज करवाएं।
कार्पल टनल सिंड्रोम
कार्पल टनल सिंड्रोम नर्व डैमेज से जुड़ी एक दिक्कत है। यह कलाई की मीडियन नर्व और टेंडन पर बढ़ते दबाव के कारण होता है। यह समस्या पूरे कलाई से लेकर पूरे हाथ में हो सकती है। यह बीमारी ज्यादातर उन लोगों को होती है, जिन्हें डायबिटीज और मोटापे की दिक्कत होती है। इसके अलावा, महिलाओं को भी पुरुषों की तुलना में यह परेशानी अधिक रहती है। बहरहाल, कार्पल टनल सिंड्रोम के कारण हाथों में दर्द और सुन्नता रहती है। इसकी वजह से रात के समय हाथ में सुन्नता अधिक होती है।
इसे भी पढ़ें: लैपटॉप पर काम करने से होने लगा उंगलियों में दर्द? अपनाएं ये रिलैक्सिंग टिप्स
सोकर उठने के बाद हाथ का सुन्नपन कैसे दूर करें
- अगर सोकर उठने के बाद हाथ का सुन्नपन की दिक्कत कभी-कभी होती है, तो आप अपने सोने की पोजिशन पर गौर कर सकते हैं। पोजिशन में सुधार करके इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
- अगर सोकर उठने के बाद हाथ का सुन्नपन डायबिटीज या अन्य किसी बीमारी के कारण है, तो उस समस्या के संबंध में डॉक्टर से मिलें और अपना इलाज करवाएं। डायबिटीज है, तो उसकी नियमित रूप से दवा लें। अगर नर्व्स डैमेज हो रही हैं, तो डॉक्टर से संपर्क करने में देरी न करें।
- अगर सोकर उठने के बाद हाथ का सुन्नपन की दिक्कत ठीक न हो, तो इसकी अनदेखी न करें। डॉक्टर से अपना इलाज करवाएं। हां, अगर ऐसा चोट लगने के कारण हो रहा है, उसी रिकवरी पर अधिक ध्यान दें।
- इसके अलावा, अपना बी12 और विटामिन डी3 स्तर नियमित रूप से जांचें करते रहें ताकि किसी भी तरह जोखिम को कम किया जा सके।
All Image Credit: Freepik