-1737009260265.webp)
Does Sex Affect Periods In Hindi: आपने अक्सर यह कहते सुना होगा कि पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से महिला को कई तरह के फायदे मिलते हैं। जैसे, उन्हें पीरियड्स क्रैम्पस कम हो जाते हैं, ब्लड फ्लो में सुधार होता है और नियमित रूप से यौन संबंध बनाने पर मूड भी एन्हैंस होता है। ऐसा करने से पीरियड्स में हो रहे तनाव का स्तर भी कम होता है। कुल मिलाकर, माना जाता है कि पीरियड्स के दौरान सेक्स करना महिला के लिए काफी फायदेमंद है। मगर सवाल यह उठता है कि क्या वाकई सेक्स पीरियड्स को प्रभावित कर सकता है? इस सवाल का जवाब जानने के लिए हमने हमने नई दिल्ली स्थित शांता फर्टिलिटी सेंटर की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुभा सिंह से बात।
क्या सेक्स पीरियड्स को प्रभावित करता है?- Does Sex Impact The Menstrual Cycle In Hindi
यह सच है कि पीरियड्स काफी हद तक हमारी जीवनशैली से प्रभावित होते हैं। अगर स्वास्थ्य खराब है, मूड स्विंग हो रहे हैं या तनाव का स्तर बढ़ा हुआ है, ऐसे में पीरियड्स देरी से आ सकते हैं। सवाल है ऐसा क्यों होता है? डॉ. अनुभा सिंह की मानें, तो पीरियड्स की नियमितता हार्मोनल बैलेंस पर निर्भर करती है। मड स्विंग हो या तनाव, दोनों के कारण हार्मोन में उतार-चढ़ाव होने लगते हैं। ऐसे में पीरियड्स देरी से आ सकते हैं। बहरहाल, जहां तक सवाल इस बात का है कि क्या सेक्स पीरियड्स को प्रभावित करते हैं? इस पर डॉ. अनुभा सिंह का कहना है, "सेक्स कभी भी प्रत्यक्ष यानी डाइरेक्टली पीरियड्स पर असर नहीं डालता है। जैसा कि पहले ही जिक्र किया गया है कि पीरियड्स हार्मोनल अंसतुलन की वजह से जल्दी या देरी से आते हैं। इसी तरह, हार्मोनल संतुलन के कारण पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग का फ्लो भी निर्धारित होता है। लेकिन, पीरियड्स को सीधे-सीधे सेक्स से जोड़कर देखना सही नहीं होगा।
इसे भी पढ़ें: क्या पीरियड के दौरान सेक्स करने से क्रैम्प्स से राहत मिल सकती है? एक्सपर्ट से जानें
सेक्स के कारण पीरियड्स कब प्रभावित होते हैं?
यह स्पष्ट है कि सेक्स का पीरियड्स पर सीधे-सीधे कोई असर नहीं पड़ता है। लेकिन, डॉ. अनुभा सिंह की मानें, तो सेक्स के दौरान ऑक्सीटोसिन नाम का हार्मोन रिलीज होता है। ऑक्सीटोसिन एक अच्छा हार्मोन है, जो स्ट्रेस रिलीज करने, बेहतर नींद के लिए और इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मददगार साबित होता है। अगर आप अक्सर यौन संबंध स्थापित करते हैं, तो ऐसे ऑक्सीटोसिन रिलीज होता है, जो मेंस्ट्रुअल साइकिल को प्रभावित करता है। हालांकि, यह असर बहुत कम होता है।
इसे भी पढ़ें: क्या पीरियड्स के दौरान सेक्स किया जा सकता है, जानिए एक्सपर्ट की राय
पीरियड्स में यौन संबंध बनाने से पहले रखें जरूरी बातें का ध्यान
- पीरियड्स के दौरान महिला को तीन से पांच दिनों तक लगातार ब्लीडिंग हो सकती है। ऐसे में यौन संबंध बनाने से संक्रमण का रिस्क रहता है। किसी भी तरह के जोखिम से बचने के लिए आवश्यक है कि आप प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करना न भूलें।
- हाइजीन की अनदेखी न करें। यौन संबंध बनाने से पहले और अंत में महिला अपने गुप्तांग की सादे पानी से सफाई जरूर करें। पुरुषों को भी ऐसा ही करने की सलाह दी जाती है।
- पीरियड्स के दौरान यौन संबंध बनाने के लिए सही पोजिशन का ध्यान रखना जरूरी है। असल में, इन दिनों कुछ महिलाओं को पीरियड्स क्रैम्प्स होते हैं। गलत पोजिशन में सेक्सुअल संबंध बनाने की महिला की तकलीफ बिगड़ सकती है। महिला अपनी हेल्थ को ध्यान में रखते हुए पोजिशन का चुनाव करें।
All Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version