
Is It Safe To Have Sexual Intercourse While On Period: पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं सभी लड़कियों में अलग-अलग होती हैं। किसी को पीरियड्स में मूड स्विंग्स ज्यादा होते हैं, तो कई लड़कियों को कमर और पैरों में ज्यादा दर्द होता है। इसी तरह कई लड़कियों को पीरियड क्रैम्प्स ज्यादा होते हैं, ऐसे में उन्हें पेट के निचले हिस्से में ज्यादा दर्द रहता है। इस समस्या में राहत पाने के लिए लड़कियां गर्म पानी की सिकाई या दवाओं का सेवन करती हैं। इसी तरह कुछ लोग मानते हैं कि पीरियड्स में सेक्स करने से क्रैम्प्स कम होते हैं। इससे दर्द और सूजन से राहत मिलती है और आप सूकून महसूस करते हैं। लेकिन क्या ऐसा सच में होता है या यह केवल मिथक है? इस बारे में हमें जानकारी दी मैक्स हॉस्पिटल (गुरुग्राम) की गायनेकोलॉजिस्ट व एसोसिएट डायरेक्टर और ओरा स्पेशलिस्ट क्लीनिक की फाउंडर-डायरेक्टर रितु सेठी से।
क्या पीरियड्स क्रैम्प्स कम करने के लिए सेक्स करना सही है- Should You Have a Sexual Intercourse During
एक्सपर्ट के मुताबिक पीरियड्स के दौरान सेक्सुअल एक्टिविटी करने से दर्द से काफी राहत मिलती है। साथ ही यह इन तरीकों से भी फायदेमंद होता है-
ब्लड फ्लो बढ़ता है- Increase Blood Flow
पीरियड्स के दौरान कई लड़कियों को ब्लीडिंग कम होने की परेशानी भी होती है। ऐसे में सेक्स करने से पेल्विक रीजन में ब्लड फ्लो बढ़ता है। ब्लड फ्लो बढ़ने से पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग सही होती है और क्रैम्प्स से राहत मिलती है।
एंडोर्फिन रिलीज होते हैं- Release Endorphins
ऑर्गेज्म के दौरान महिलाओं में एंडोर्फिन रिलीज होते हैं, जो नेचुरल पैनकिलर की तरह काम करते हैं। इसलिए पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से पीरियड्स क्रैम्प्स से होने वाले डिस कंफर्ट से राहत मिलती है।
इसे भी पढ़ें- क्या पीरियड्स के दौरान सेक्स किया जा सकता है, जानिए एक्सपर्ट की राय
मसल्स रिलैक्स होती हैं- Helps In Relaxing Muscles
ऑर्गेज्म होने से पेल्विक एरिया की मसल्स रिलैक्स होती हैं। इससे क्रैम्प्स कम होते हैं और बॉडी को रिलैक्स मिल पाता है।
मूड अच्छा होता है- Manage Mood Swings
पीरियड्स के दौरान कई लड़कियों को मूड स्विंग्स ज्यादा होते हैं। ऐसे में सेक्स करने से क्रैम्प्स तो कम होते ही हैं, साथ ही मूड स्विंग्स भी कम होते हैं। सेक्सुअल एक्टिविटी से मूड अच्छा होता है, तनाव कम होता है और पीरियड्स भी रिलैक्सिंग हो जाते हैं।
अगर आप पीरियड्स में सेक्स कर रहे हैं, तो ध्यान रखें कि आप प्रोटेक्शन जरूर इस्तेमाल करें। बिना प्रोटेक्शन के सेक्स करने से आपको इन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है-
इन्फेक्शन का खतरा
अगर आप बिना प्रोटेक्शन के सेक्स करते हैं, तो इससे आपको वजाइनल इन्फेक्शंस होने का खतरा हो सकता हैं। पीरियड्स के दौरान वजाइना में पहले से बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, ऐसे में सेक्स करने से बैक्टीरिया ज्यादा बढ़ सकते हैं और इन्फेक्शन कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिए? डॉक्टर से जानें सही जवाब
यूटीआई होने का डर
पीरियड्स में अनसेफ सेक्स करने से महिला को यूटीआई का खतरा भी हो सकता है। साथ ही यह कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकता है।
इस लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस विषय पर ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से सलाह लें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version